चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sangita agrawal
aapki ye recipi bahut achi hai.......
kya aap kids special me kuch bata sakti hai plssss

निशा: संगीता, मैं अवश्य कोशिश करूंगी
ashi
Nisha ji...i am very thank full to u from the bottom of my heart for telling us such a kind of very tasty cake recipe..with out oven-cooking..in such a easy way of pressure cooker baking...its really amazing electricity saver idea also...thank you very much...i made this cake..and i really got lots of compliment...i hope we will get lots of recipes from you..which we will make in such a easy way after your guidance..thank you very much...Regards..your another fan of cookery...Ashi.

निशा: धन्यवाद आशी, मुझे लगता है कि मेरी मेहनत बेकार नहीं जा रही है.
kunal
mujhe jo apki ye kooker me banane vali raciepe achi lgi
Mahesh
Nisha ji, maine Cake Bnaya tha par wo kada or Chimad ho gya h? Cake Ful gya tha. par m pure tarike se bnaya tha pls btaiye kaha mistake ho gyi.. pls reply

निशा: लगता है कि आपने चीनी अधिक डाल दी है या इसे अधिक तापमान पर पकाया है.
pink
kya condensed milk use krna jaruri h

निशा: पिंक, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह क्रीम यूज की जा सकती है.
Geetanjali
Utensil which is put inside the cooker with cake batter should be of steel or aluminum?
Any substitute for salt..can I add water?

निशा: अच्छा तो स्टील का ही होता है. अल्युमिनियम एसिड के साथ रिएक्शन करता है इसलिये यदि एल्युमिनियम के बर्तन में हम पका रहे हैं तो पकाने के बाद तुरंत इसमें से पकाया हुआ निकाल लें तो अच्छा है,
कुकर में नमक इसलिये डाला जाता है कि यह तले से आ रही सीधी गरमी कम कर देता है. आप इसकी जगह बालू भी डाल सकतीं हैं.
यदि आप दूध न डालना चाहें तो पानी प्रयोग कर सकतीं हैं
Dr. Amrita Gupta
I was very nervous when i was starting the recipe.But the cake is very delicious and beautiful
Thanks for guidance:)
Ayushi
Humne cake banaya. cake was looking awesome and tasty.
Thanks for your recipe.
देवेन्‍द्र शर्मा
निशा जी, हम कई सालों से बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा प्रयोग नहीं कर रहे. ये मेरी पत्‍नी को नहीं पचते. हम उसकी जगह खमीर (Yeast) प्रयोग करते हैं. क्‍या खमीर को केक में भी प्रयोग किया जा सकता है.
Bhavya
What a wonderful recipe !... I tried to prepare this cake with my mother..And my whole family enjoyed it...Delicious it was.. YUMMM....Yumm...
ananya
it was amazing thank you
aryan
nisha ji agr cake me baking powder 1 chamach ki jagah 2 chamach dale to cake kharab to nhi hoga?
Ranju mehra
hello nisha ji....
hum condest milk ki jagah malai ya cream ka istemal kar sakte he?
agr kar sakte he to kitni dalna he?
baking powder aur baking soda kitna lena he?
agr hum chinni jyada dalni chahe to dal sakte he? shugar jyada dalne se cake kharab to nhi hoga?......rply plz...
निशा: रंजू, मलाई या क्रीम कुछ भी डाला जा सकता है, कन्डेन्स्ड मिल्क की मात्रा से क्रीम थोड़ी कम ही रखें यानी 3/4 रख सकती हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क में चीनी काफी रहती है,क्रीम के साथ चीनी की मात्रा दूगनी कर दीजिये, अपने अनुसार थोड़ी चीनी अधिक डाल सकती हैं. बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा की मात्रा केक में दी गई मात्रा के बराबर ही लीजिये, धन्यवाद.
chimmy
thanks a lott Nisha ji
I had tried making cake for the past 4 months n everytime I would end up burning the cake
but thanks to your recipe nd the way of explaining it made marvellous cake and everyone my papa n mumma loved it
thank yoy tonnes
:-)
nita mishra
fom how many side we have to give heat

निशा: नीता, कुकर को बस गैस पर ही रख दीजिये और कुकर चारो ओर से गर्म हो जायेगा. नीचे की अधिक गर्मी नमक का चूरा कम कर देगा.
anuradha sharma
cake banate time vop oven me 10 mnt m full gaya bt usko 10 mnt or oven m rakhne par vo pechak kyo gaya.plz btaye kya kame rah gaye.vase khne me accha lag raha h bt cake katne me tight ho raha h.plz jalde bataeya ga.thanhs
निशा: अनुराधा, केक में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर अधिक होने से केक जल्दी से फूल कर पिचक सकता है या केक का बैटर पतला हो तो भी एसा हो सकता है.
ranju mehra
nisha ji aap cake ko decorate karne ki receipe bhi bta do.........taki hum cake ko decorate bhi kar sake......
निशा: रंजू, जी हां अवश्य.
ranju mehra
nisha ji mene cake 2 baar bna liya bar wo acha nhi ban rha. khanne me uska taste acha nhi a rha . aap mujhe bta sakte he ki iska karan kya ho sakta he. aur aapne jaisa dikha rakha he wesa to wo ban bhi nhi rha. aap mujhe bta do ki wo wesa kyu nhi ban rha....plzzzzz ans. jaldi dijiy
निशा: रंजू, केक में सारी चीजें अच्छी लेंगी तो स्वाद तो अच्छा ही आयेगा, अगर आपका केक अच्छा स्पंजी नहीं बन रहा है तब आप थोड़ा ध्यान से सारी चीजों नाप कर लीजिये और प्रत्येक चीज का ध्यान रखते हुये केक बनाइये, केक बहुत अच्छा बनता है, धन्यवाद.
mamta
maine white rasgulle banaye per vo bahut tiet ho gaye
निशा: ममता, कुछ चीजें बहुत ही ध्यान से बनानी होती है, आप वीडियो ध्यान से देखिये और कोशिश कीजिये, अच्छे रसगुल्ले बना सकेंगी.
monika
mam hum baking powder ki jagah baking soda ka use kar sakte hai kyuki ek baar maine kiya tha to wo foola nahi tha pls ans jaldi deejiyega
निशा: मोनिका, बेकिंग पाउडर का यूज ज्यादा अच्छा रहता है.
priyanka banerjee
ye to bahut achha tarika h k lyt na hone par v cake ban sakti h.conensed milk kya hota h ?
निशा: प्रियंका, ये कन्सेन्ट्रेट मिल्क ओर चीनी से बना गाढ़ा घोल है, इसका यूज मिठाई या खीर और केक में किया जाता है, टिन पैक में नेश्ले या अमूल का किराना स्टोर पर मिल जाता है.
pavan
thanks for your recepie
ranju mehra
nisha ji kya hum baking powder ki jagah eno salt daal sakte he?
निशा: रंजू, बेकिंग में बेकिंग पाउडर ही डाला जाता है. ईनो साल्ट डालकर केक बनाया जा सकता है, सेम मात्रा में ईनो साल्ट डालकर केक बनाइये और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिए.
ranju mehra
nisha ji jaldi rply kar do me aap ke answer ki
wait kar rhi hu.....
निशा: रंजू, जी हाँ अवश्य.
ranju mehra
nisha ji aap mujhe batao ki cake sabse jyada kon se bartan me fulta he aluminiun or steel ke bartan me.......or iss me baking powder aur baking soda same hi lena he?......aap mujhe aaj hi bta dena kyunki mujhe cake aaj hi banana he ......plzzzz.......

निशा: रंजू, केक बनाने के लिये अलम्यूनियम के बर्तन काम में लाये जाते है, वो ज्यादा अच्छे रह्ते हैं.
ranju mehra
hiii nisha ji............mene kal cake banaya tha par woh khane me chipchipa sa lag rha tha....iska karan kya he.....aap mujhe jaldi rply kar dena ta ki me dubara bna saku mujhe aaj hi bnana he.....plz ..
निशा:.... रंजू, केक पूरी तरह न सिका हो तो वह चिपचिपा हो सकता है.
mansi sonu
how to make condense milk
vari de
Nishaji, Can you pls. post the recipe of steamed cake made in cooker also...i have heard about it but not sure how to make it
Thanks in advance
निशा: वरी, मैं स्टीम्ड केक बनाने की कोशिश करती हूँ.
deepak
hello...
mene apki bahut sari reciepes banakr dekhi..
bhut tasty bni sb..apne sb kuch bhut easy way se btaya hai. thankewwww...cake pr cream lgakar sja skte h kya or kaha se laye???plzzz rply
shalini
hello nisha ji cooker me cake banane ke liye usko dakne ke bad siti nikal dena hai to kya uska rabar bhi nikalana hai ?please reply me soon mam i have to make it on 2 july .
निशा: शालिनी, कुकर में केक बनाते समय ढक्कन के ऊपर सीटी नहीं लगानी है, रबर (गास्केट) ढक्कन में लगा रहना है, धन्यवाद.