चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

📅 3 जून 2010 👁 50.7 लाख बार देखी गई 💬 1402 कमेंट ★ 3.3 (95410)


केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है.  अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है.  आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.

Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake

  • मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
  • घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
  • कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
  • दूध - 200 ग्राम (एक कप)
  • बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)

विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

Cocholate Cake
केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये:  केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन  लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.

केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.

इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये.  इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये.  केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.

कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है.  इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.
How to make Eggless cake in Pressure Cooker
कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये.  दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.

ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये.  इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर  40 - 50 मिनिट तक पकाइये.   चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि  केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.
Making eggless cake in cooker
कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.

कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह  ठंडा होने दीजिये.  केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.

कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.

सावधानियां:

  • केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
  • केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
  • बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.

Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (95410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (1402)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

vaishnavi
its too good. a middle class family can make it.
Anjali
Hi Nisha Mam.mujhe ye puchna hai ki condense milk kaise banta hai?????
Please answer my question fast, pleaseeeeeee!
निशा: कन्डेन्स्ड मिल्क चैनल पर दिया हुआ है, सर्च बटन पर कन्डेस्ड मिल्क लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
rinku
thanks nisha
ashagupta
thank you..i really want to learn this method...
sowndarya.lakshmi
aap ka bhahut bhahut shukriya Nisha ji...
sowndarya
Hello mam,

I tried making eggless sponge cake in cooker today.Unfortunately it didnt cum well. I did as per ur you tube video. Let me share the problem which i underwent today. I used i cup of maida around 200gm. powdered sugar 1/2 cup , butter i used 1/2 cup i didnt ve baking soda hence added 1/2 - 3/4th teaspoon of baking powder... 1 cup milk. Condensed milk i reffered to ur condensed milk but it didnt cum exactly. I think condensed milk became more think and close to more solid.since i was continuously stirring i stirred the edges too which were little solid. This could be mistake 1.


I used my tiffin box stainless steel which was only smaller one which could suit my quantity.
Mistake number 2 i forgot to grease the vessel.

I switched on the cooker heated a little and spread the powdered salt completely. I placed the box (only the bottom of tiffin box over the salt once it was heated well for about 10 mins)

i closed the cooker lid (mine is pressure pan without gasket and whistle ) and let it bake for about 20 mins initially... i opened and saw that the stick which i inserted had small granules cuming along the stick. hence i extended the baking time to another 5 to 10 mins...

Meanwhile i saw the edges becuming very dark and i felt the burning smell too. hence i switched off cooked allowed it to cool and tried removing the cake. But unfortunately cake didnt cum out at all and i observed after some time i underpart of cake was burnt and top layer was hard and between it was soft... I could only tear the cake and not cut it.

My cooker was also turned brown in color and salt was also slightly decolored.

I kindly request you to point out my mistakes though my description is very big. Please do help me out to correct my mistakes. Sorry for taking much of ur time. Thanks in advance.

निशा: स्वेता, आपको मिस्टेक्स तो समझ आ गई हैं, जो आप अगली बार नहीं करेंगी, और केक में बेकिंग सोडा भी डालिये या फिर बेकिंग पाउडर 1.5 छोटी चम्मच लीजिये, और गैस धीमी रखिये, अगली बार आप अवश्य अच्छा केक बनायेंगी.

anisha patel
nishaji apki hindi recipe mai all perpose flour 250gm likha hai aur english recipe mai 200gm likha hai tau kaun sa sahi hai? please reply me quickly
निशा: अनीशा, आप हिन्दी वाली रैसिपी से बना लीजिये, हम उसे भी सही कर देंगे बहुत बहुत धन्यवाद.
lucky
nisha mam kya hum choclate powder ki jagah bornvita use kar sakte hai?ya phir dairy milk ko melt kar ke use kare? kitni quantity me use kare?
निशा: लकी, हम चौकलेट केक बना रहे हैं तो चौकलेट पाउडर ही यूज करना होगा, चौकलेट वाला बोर्नविटा यूज कर सकते हैं, स्वाद थोड़ा अलग होगा क्यों कि उसमें और भी बहुत सारी चीजें मिली रहती हैं, धन्यवाद.
anisha patel
nishaji what is the difference between pastry and cake ???
निशा: अनीशा, केक बड़ा होता है, पेस्ट्रीज छोटी और कटी होती है. केक बनाकर उसे काट कर पेस्ट्रीज बनाते हैं.
deepali verma
me ye puchhna chahti ki agar hum mateliyal ki contiti jada rkhege to kya hme baking time bhi jada rkhna pdega kya???????????
निशा: दीपाली जी हां केक बड़ा होने पर समय अधिक लगता है.

anisha patel
nishaji baking powder 1tea spoon means full or spoon level ? please answer me quickly.
निशा: अनीषा, 1 टी स्पून मीन्स लेवल स्पून.
anisha patel
i like it thank you
deepa
Thank you very much mam, you are so sweet..........
shriya
still ke bartan chalengekukarame dalne ko??
lucky
nisha ji kya hum choclate cake me doodh me milane wala choclate power mila sakte hai?agar dalna ho toh kitna dale?
निशा: लकी, केक में 200 ग्राम कन्डेन्स्ड मिल्क यूज किया है, इसकी जगह 100 ग्राम मिल्क पाउडर और 100 ग्राम चीनी पाउडर ले लीजिये.
deepa
dear mam, pls bataiye kya is cake ko bati ke oven mai bhi bake ker sakte hai..........
निशा: दीपा, जी हां कर सकते हैं, पहले बाटी ओवन को गरम कर लीजिये, केक कन्टेनर को बाटी ओवन में रखिये और धीमी आग पर केक 30 मिनिट तक बेक कीजिये और केक को चैक कर लीजिये, इसके बाद थोड़ा थोड़ा समय देते हुये केक को बेक कीजिये.
sghivangini dubey
hello ,mem...mene aapki medu vada n palak panner bhurji n chole..ye 3 recipes dekhi he..n abhi ye cake bhi dekhi..to isme ye ravi rai kon he jo baki sab ki comments me bich bich me tang ada rha he..matalab ki bich bich me tang aadata he.....ye aapka koi relative he....kya ...??? ho aapk liye aaye comments ka ans vo deta he???
निशा: sghivangini, मैं किसी रवि राय को नहीं जानती, और अभी हमें कमेन्ट भी नहीं दिखे है, आप ध्यान मत दीजिये.
chitra
mam i want to make this cake....but i have a question k hum cooker main cake banate samay andar jo bartan rakhenge vo wo koi bhi use kr skte hena.....?prob nhi hga n....mam plz rpl.....

निशा: विधिका, जी हां आप किसी भी मैटल का बर्तन चाहे वह स्टील का हो या एल्यूमिनियम का हो कोई भी ले सकते हैं.
Vandana dange
one day I make this cake.and serve to my
family they like it very much. thank you!.......... nish ji
निशा: वंदना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooja
Do we need to put water in cooker s well while baking cake.
निशा: पूजा, केक को कुकर में बेक करने के लिये कुकर में पानी नहीं डालते.
anjali
ok i'l try again
pawan
condensed milk means ..... ?
& 2011 ke post dekh ke mujhe meri class 10 ki yaad aa gayi
निशा: पवन, कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी का गाढ़ा मिश्रण है, किराना स्टोर पर मिल जाता है, इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है.
shweta
I wants to know that if i m using malai instead of condenced milk then how many cups i will take plz tell
निशा: श्वेता, कन्डेन्स्ड मिल्क की मात्रा के 2 बराबर भाग कीजिये, एक भाग के बराबर मलाई ले लीजिये और दूसरे भाग के बराबर पाउडर चीनी ले लीजिये, अगर हमने 200 आधा कप कन्डेन्स्ड मिल्क लिया है तो 1/4 कप मलाई और 1/4 कप पाउडर चीनी लीजिये.
astha jain
nisha ji jaisa aapne bataya mene bilkul waise hi cake banaya par mera cake niche se to sik gaya par bich me aur upar kachcha hi rah gaya aur pura tut gaya
निशा: आस्था, केक कच्चा रह जाने के कारण ही टूट सकता है, प्लीज केक को उसके अन्दर चाकू डालकर चैक कर लीजिये, केक पूरी तरह बेक हो गया है, तब चाकू केक के अन्दर से एकदम साफ निकलता है, यदि केक बैटर चाकू के ऊपर लग कर आ रहा है तो उसे और बेक करने की आवश्यकता है.
riaa
thanx nisha auntyy i'm in class 10th or mai apni mom ko as a best daughter ye cake bnakar khilaana cahti hu...
निशा: रिया, अवश्य खिलाइये, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pranay
Hello Nisha Ji... apne cake ka jo video upload kiya h, usme coco powder use nhi kiya h.. to yh to simple cake ho gya h na
निशा: प्रनय जी हां वीडियो में केक अलग है, वह चौकलेट केक नहीं है, कुकर में कोई भी केक इसी तरह बनाया जा सकता है.
priyanka gupta
mem ye bartan ko griz karne ka mtlb kya h? or coco power hi chocalate power h kya?
plz mem rply dijiye ga plz
निशा: प्रियंका, बर्तन को ग्रीज मीन्स उसे चिकना करना, उसके ऊपर मैदा की कोटिंग लगा ली जाती है ताकि केक उससे आसानी से निकल आये. कोको पाउडर कोकोआ अधिक होता है, लेकिन चौकलेट पाउडर में कोकोआ के साथ चीनी मिली होती है.
radika
Nisha g. Cake babnane k lliye cucare. Me pani dalna chahiye
निशा: राधिका, जी कुकर में पानी नहीं नमक डाला है.
anjali
ma'm mene kai baar chocolate cake cooker me banaya par har bar andar sahi se pak nhi pata aur upar ki surface flat nhi rehti,plz answer me
निशा: अंजली, प्लीज रैसिपी को अच्छी तरह पढ़ लीजिये, कुकर में केक का वीडियो भी देख लीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद सारी प्रोब्लम सोल्व हो जायेंगी.
ARUSHI MATHUR
Thank you nisha ji aap ni mari tho probblem ko slove kar diya. Thank you so much. Mara parivar whalo ko ya cake bototh pasand aaya hai.
निशा: आरुशी, बहुत बहुत धन्यवाद.