चॉकलेट केक बनाइये – कुकर में – Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe

केक ओवन में ही बनाया जाता है लेकिन जब आपको लाइट ही नहीं मिले तो क्या करें? हमारे यहां इलेक्ट्रिसिटी कब चली जाय कोई भरोसा नहीं, इसके लिये केक को प्रेशर कुकर में बनाने का जुगाड़ काम में आता है.
अगर केक बनाने के बीच में ही लाइट चली जाय तो अच्छा भला केक खराब हो जाता है. अगर इलैक्ट्रीसीटी न हो तो केक कुकर में बनाइये, कुकर में भी केक अच्छा बन जाता है. आईये आज प्रेशर कुकर में चॉकलेट केक बनायें.
Read - Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Chocolate cake
- मैदा - 250 ग्राम (2 कप)
- घी या मक्खन - 100 ग्राम ( 1/ 2कप )
- पिसी चीनी - 100 ग्राम ( आधा कप )
- कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (आधा टिन)
- कोको पाउडर - 50 ग्राम या आधा कप
- दूध - 200 ग्राम (एक कप)
- बेकिंग पाउडर - एक छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - आधा छोटी चम्मच
- नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच ( यदि आप चाहें)
विधि - How to Make Eggless Chocolate Cake in Pressure Cooker

केक में प्रयोग होने वाली सारी सामग्री निकाल कर मेज पर रख लीजिये.
केक बनाने के लिये बर्तन को ग्रीज कर लीजिये: केक बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ थोड़ा सा घी या मक्खन लगाकर चिकना कीजिये, एक छोटी चम्मच मैदा लीजिये और इस घी लगे बर्तन में डालिये तथा बर्तन को बाहरी तरफ से पकड़ कर इस तरह घुमाइये कि मैदा की पतली परत बर्तन के अन्दर सारी जगह लग जाय, अतिरिक्त मैदा को बर्तन से निकाल दीजिये.
केक के लिये ली गई मैदा में नमक, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर मिला कर 2 बार छान लीजिये. किसी बड़े बर्तन में घी और चीनी को मिला कर चमचे से अच्छी तरह फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलने तक खूब फैटिये.
इस मिश्रण में छनी हुई मैदा थोड़ी थोड़ी डाल कर फैटते जाइये, सारी मैदा डालने के बाद 2-3 मिनिट तक मैदा फैटिये, पेस्ट में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये. इस पेस्ट में दूध को थोड़ा थोड़ा डाल कर फैटिये, केक के लिये पकोड़े बनाने के लिये जैसा कनसिसटेन्सी वाला पेस्ट तैयार कीजिये. केक के लिये पेस्ट तैयार है अब आप इसमें अखरोट, बादाम या काजू कोई भी मेवा काट कर मिला सकते हैं.
कुकर में केक बनाने के लिये केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगना चाहिये नहीं तो केक नीचे से जल सकता है. इसके लिए कुकर के अन्दर तले में एक कटोरी नमक फैला देते है जिससे केक कन्टेनर का तला कुकर के तले से नहीं लगता और नमक गरम होकर तापमान भी बनाये रखता है.

कुकर के अन्दर एक कटोरी नमक डालने के बाद इसे तेज आग पर दो मिनट के लिये रख दीजिये और कुकर के ढक्कन को इसके ऊपर रख दीजिये. दो -तीन मिनट में कुकर केक बनाने के लिये पर्याप्त गरम हो जाएगा.
ग्रीज किया हुआ केक कन्टेनर ले लीजिये( बर्तन में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लीजिये और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.) बर्तन में केक मिश्रण डालकर उसे खटखटा कर मिश्रण को एक जैसा फैला दीजिये. इस बर्तन को पहले से गरम किये हुये कुकर में रखिये, कुकर के ऊपर ढक्कन लगाकर बन्द कर दीजिये, लेकिन ढक्कन पर सीटी मत लगाइये. केक को बिलकुल धीमी आग पर 40 - 50 मिनिट तक पकाइये. चालीस मिनट के बाद केक को चैक कर लीजिये, यदि केक अच्छी तरह बेक नहीं हुआ है, केक के अन्दर चाकू डालने से मिश्रण चाकू पर लग कर आ रहा है, तब केक को और बेक कीजिये, 50 मिनिट में केक बन कर तैयार हो जायेगा.

कुकर खोलिये, केक को आप देख सकते हैं कि केक पक गया है, चाहें तो टैस्ट भी कर लीजिये, केक में चाकू गड़ा कर देखिये यदि चाकू से केक नहीं चिपकता तब आपका केक बन गया है.
कुकर को केक कन्टेनर सहित अच्छी तरह ठंडा होने दीजिये. केक को ठंडा होने दीजिये, केक के किनारों से चाकू घुमाकर केक को बर्तन के किनारों से अलग कर लीजिये अब हल्के से ठोक कर केक को प्लेट में निकाल लीजिये.
कुकर में बना हुआ चॉकलेट केक तैयार है, केक को अपने मन पसन्द साइज और आकार में काट लीजिये.

एन्या तो इस चौकलेट केक को बहुत पसंद करती है.
सावधानियां:
- केक का घोल ज्यादा गाड़ा और ज्यादा पतला न हो, घोल को पकोड़े के घोल जैसा रखा जाता है.
- केक का घोल बनने के बाद तुरन्त बेक करने रखें, घोल को देर तक रखने के बाद बेक करने रखेंगे, तब केक अच्छा नहीं फूलता.
- बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर को हमेशा एअर टाइट कन्टेनर में रखें नहीं तो वे खराब हो जाते हैं और उनके रिजल्ट इतने अच्छे नहीं मिलते.
Eggless Chocolate cake in Cooker Recipe Video
कमेंट (1402)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनक जी अंडे के केक में कन्डेन्स्ड मिल्क और दूध मिलाने की आवश्यकता नहीं होती
निशा: कृ्ष्ना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुरेन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, माइक्रोवेव में केक बहुत जल्दी बन जाता है, एपल स्पंज केक बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सभी तरह के केक माइक्रोवेव में इसी तरह बनाये जाते हैं, सर्च बटन पर एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
thanku so much mam,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
mam plz jaldi bataye meri best frnd ka birthday aane wala ha aur mujhe khud uske liye cake banana ha
निशा: शालिनी, शालिनी केक को 40-50 मिनिट तक बेक कर सकते हैं, गैस को पह्ले की अपेक्षा धीमा रखिये, कोको पाउडर से बिटर टेस्ट आता है, थोड़ा कम डालिये.
निशा: आकांक्षा, जी नहीं कुकर में पानी नहीं डालना है, कुकर में नमक डालना है.
निशा: इंद्रजीत, सारी इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर लीजिये, प्रोपर तरीके से बैटर बनाइये, केक अच्छा बनेगा.
plz bataye mam kaha mistake hui haa mujhse.......................
निशा: शालिनी, जब हम बिटर चाकलेट या अधिक कोको पाउडर प्रयोग करते हैं तब एसा होता है. एसा भी लगता है कि आपने इसे अधिक देर तक पका लिया है,
aj mai 1st time cake try kar rhi hu pata nhi kaise bane....................
mene kal apki dhokla recipe try ki bhut acche bane the papa to bhut khus ho gaye ki unki beti ne itne accha dhokle banaya.......
thanku so much nisha mam.........................
निशा: शालिनी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रदीप जी, सभी तरह के केक इसी तरह कुकर में बनाये जाते हैं, धन्यवाद.
समझ में नही आयी कृपया इसका मतलब बता दें.
निशा: मोहित, बर्तन में घी या तेल लगाकर उसे चिकना कर लेते हैं, और थोड़ी सी मैदा डालकर, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि उसके ऊपर पतली सी मैदा की परत बन जाय.
निशा: संध्या, केक के लिये, घर में निकाला हुआ बटार या अमूल बटर या डेयरी बटर अच्छा रहता है.
निशा: शोभा आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
mene pressure cooker me chocolate spong cake banaya ,bohot hi achha aur spongy bana.aapka measurement aur samajhhane ka style bohot hi achha h sari bate achhe se samajhh aa jati h aur jitana time aap batate ho bilkul utane hi time me dish ban jati h. Thank u so much mam......
mam kya aap black forest, pineapple cakes ki recipe bata sakti h ? plz reply me....
Thank u Mam.......
निशा: शुभांगी में कोशिश करूंगी.
निशा: बर्खा, चौकलेट केक में कोको पाउडर ही डाला जाता है, कोफी पाउडर डालकर भी केक बनाया जा सकता है, दोंनो केक अलग होंगे.
sowndarya on 12 August, 2013 05:45:14 AM
Nishaji,
I went thru some of ur previous comments some one has share similar problem.. I think u ve adviced if cake is not fluffy then its problem with baking powder or soda should be air tight. n u have also told about baking might get late due to low heat. In my case cake was oily n bottom of the cake was literrally black or almost burnt. I baked for 30mins and i checked with knife n came out clean.What else could be mistake for oily nature of cake? I used brand new baking powder n soda still not fluffy. I used same quantity as mentioned above. Should i add more baking soda?
Thanks again Nishaji
निशा: सोंदर्या जी, केक का ओइली होना मीन्स कि उसमें बटर या ओइल अधिक है, गैस तेज होने से केक 30 मिनिट में जल सकता है, बैटर को ज्यादा देर तक फैटना और फैटने के बाद उसे काफी देर में बेक करना, एसा करने से भी केक कम फूलता है, सोंदर्या आप इन सारी चीजों को ध्यान में रखकर अब केक बनाइये, आप अच्छा केक अवश्य बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: सौंदर्या जी हां बटर अधिक होने से एसा हो सकता है.
Mujhe ye puchna tha k kya ye choclate cake mai electric rice cooker me bana sakti hu...??? If yes to ye batayen ki usme heat to hum control nahi kar sakte to fir kitna tym lagega cake ko pakne me..?? pls answer.
thanks
निश अनुराधा, हमने केक को राइस कुकर में नही बनाया है, हमने कुकर में केक बनाया है, प्लीज आप कुकर में केक बनाने का तरीका वेबसाइट पर देख लीजिये, कुकर में बहुत अच्छा केक बनता है.