आम की आइसक्रीम- Mango Ice Cream Recipe

गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम.
आम का शेक (Mango Shake) , आम का पापड़ (Mango Papad), आम का अचार (Grated Mango Pickle), आम का शरबत (Mango Sharbat) और आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream). घर में आम से बनी आइसक्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है, तो आइये बनाना शुरू करते है आम की आइसक्रीम.
Read - Mango Ice Cream Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Ice Cream
- आम - 2 (500 ग्राम)
- दूध - 1/2 लीटर
- क्रीम - 200 ग्राम (1 कप)
- चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Mango Ice Cream
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये, 1/4 कप दूध ठंडा ही प्याले में बचा लीजिये. दूध में उबाल आता है जब तक हम आम काट कर तैयार कर लीजिये.
आम धोइये, छीलिये और सारा पल्प निकाल लीजिये, दो फांके अलग रख दीजिये( आम के ये टुकड़े छोटे छोटे टुकड़े में काट कर रख लीजिये). बची आम की फांके और चीनी को पीस कर प्यूरी बना लीजिये.
ठंडे दूध में कार्न फ्लोर डालकर चिकना घोल बना लीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, कार्न फ्लोर घुला दूध उबलते हुये दूध में मिलाइये और दूध को लगातार चलाते हुये 5-6 मिनिट तक पकाइये. आइसक्रीम के लिये दूध तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये.
दूध को एकदम ठंडा होने तक ठंडा कीजिये.
आम की प्यूरी और क्रीम को मिला कर फैट लीजिये, कार्न फ्लोर मिक्स ठंडा दूध भी प्यूरी में डालिये और एक बार अच्छी तरह फैट लीजिये, आम के छोटे टुकड़े भी मिश्रण में मिक्स कर दीजिये.
मिश्रण को किसी एयरटाइट कन्टेनर में डालिये और आम के छोटे टुकड़े भी मिश्रण में मिला दीजिये, आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream) खाते समय ये टुकड़े बहुत अच्छे लगेंगे.
कन्टेनर का ढक्कन लगाकर4-8 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. ध्यान रखिये कि कन्टेनर एयरटाइट ही हो. आम की आइसक्रीम (Mango Iceच्ream) जमकर तैयार है. जब भी आइसक्रीम खानी हो, आइसक्रीम कन्टेनर को फ्रीजर से 5 मिनिट पहले निकाल कर बाहर रख लीजिये, ठंडी ठंडी आम की आइसक्रीम परोसिये और खाइये.
सुझाव: आइसक्रीम को और नरम बनाने के लिये, आइसक्रीम को पहले 2 घंटे जमने के बाद फ्रीजर से निकालिये, आइसक्रीम हल्की सी जम गई है, चमचे या हैन्ड बीटर से आइसक्रीम को फैट कर, फिर से जमने रख दीजिये, आम की आइसक्रीम और भी नरम बनेगी.
कमेंट (194)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनू, कार्न फ्लोर कार्न का स्टार्च है, ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: रितिका, दूध की मात्रा डबल कर लीजिये और दूध को गाढ़ा करके फैट कर मिला लीजिये, क्रीम यूज करने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: माधवी जी आप कार्न फ्लोर की जगह वनीला कस्टर्ड भी डाल सकती है.
निशा: टीना, जी हां ये वही क्रीम है, जिसे करी में यूज किया जाता है.
निशा: जया, बहुत बहुत धन्यवाद.
I am very big fan of you and always I talk about u in the office and anywhere. I always suggest my friends to watch your website for preparing dishes as it is very helpful. Most of my friends know you and appreciate your efforts.
From your website I made 4 -5 receipes and result was very good. Now I can say, I have the best website, the Best cook and she is Ms. Nisha Madhulika.
निशा: गीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji cornflour ki custard powder use kar sakte h kya cornflour means makki ka aatta hi hota h kya
aap ne ye nahi bataya k custard ko cornflour ki tarah use kar sakte hai
निशा: शालिनी, कार्नफ्लोर मक्के का आटा नहीं बल्कि मक्के के स्टार्च की तरह होता है, कस्टर्ड को भी यूज किया जा सकता है.
i always make ice cream but every time it taste like ice inside while bite it any solution for that.
निशा: नितिश, आइसक्रीम जमाने के लिये एअर टाइट कन्टेनर लीजिये, पहले 1-2 घंटे जमने के बाद, मिक्सर मे डालकर अच्छी तरह फैट लीजिये, और फिर से कन्टेनर में डालिए और 2 घंटे जमने के बाद फिर से मिक्सर में डालकर फैटिये, अब आइसक्रीम को वापस कन्टेनर में डालकर जमने रख दीजिये 6-8 घंटे में आइस क्रीम जम कर तैयार हो जायेगी, अच्छी आइसक्रीम बनेगी.
निशा: अनू जी हां अवश्य किया जा सकता है.
aap ki sare recipe bahot achhe hain... i have a doubt here aapne mango icecream main cornflour use kiya and chocolate icecream main custerd power use kiya lekin banana icecream main kuch bhi use nahi kiya... pls tell me ki cornflower and custer kyoun use kiya jata hain ... pls reply
निशा: Joebrar, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, मैं कोशिश करुंगी
but and sabhi ingredients bhi
apke btaye anusar hi daale ice cream tasty bane h par
icecream hard and bahut
heavy bani h nd mane icecrem ko maximum par freez kya the...... Ma kya karu ise soft karne k liya .. Plz reply....
Thanx
निशा: मोहित, आइसक्रीम को जमने रखिये और 2 घंटे बाद जब आइसक्रीम सेमी सेट हो जाय तब इसे फ्रीजर से निकालिये और मिक्सर से फिर से फैट दीजिये और जमा दीजिये, आप चाहें तो एक बार और एसा कर सकते हैं, या आइसक्रीम मेकर में आइसक्रीम जमा सकते हैं, आइसक्रीम बहुत ही सोफ्ट बनेगी.
निशा: सीमा, आइसक्रीम को थोड़ा जमने पर फिर से फैट दीजिये, और जमने रखिये, अब जब आइसक्रीम थोड़ी सी जम जाय तो दूसरी बार फिर से फैटिये और जमा दीजिये, आइसक्रीम सोफ्ट बनेगी या आइसक्रीम मशीन में आइसक्रीम बनाइये, आइसक्रीम एकदम सोफ्ट बनेगी.
निशा: सीमा, कार्न फ्लोर की जगह कस्टर्ड डाला जा सकता है, दूध, क्रीम और मैन्गो पल्प को मिलाकर भी आइसक्रीम बनाई जा सकती है.
I decorated it with some caramelized dryfruits and mango as well.
apki saralta.. aur ghar me available items se recipes banane ki kala.. apko aur apki website ko alag banati hai.. I am really lucky that I found it. Thanks Much.
निशा: गरिमा, धन्यवाद.
thankyou nisha ji
Aapki sabhi recepies bht aachi hoti hai.. Maine
ye mango icecream bhi try ki.. Per jab ghar mai sab ne khaya to bole ki ye to mango shakr ko freez kar diya hai..kya koi aisa tareeqa nhi hai jis se iska flavor pure mango icecream ki tarah lage naki mango shake ki tarah...plz kuch bataiye..
निशा:
मयूरी, मैन्गो शेक में दूध और मेन्गो को मिलाया जाता है, आइसक्रीम में हमने क्रीम और कार्न फ्लोर का भी यूज किया है, स्वाद बदलने के लिये आप इसमें मैन्गो पल्प और ज्यादा ले सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: अनुश्री, जिलेटिन नानवेज होता है.
thanks for mango ice cream
.
निशा: रानी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: शालिनी, कार्नफ्लोर मक्के का आटा नहीं बल्कि मक्के के स्टार्च की तरह होता है.
निशा: दीपाली, क्रीम कच्चे दूध को ठंडा करके मथ कर बनाया जाता है, अगर कच्चे दूध को फ्रिज में रख दें और ऊपर जो पार्ट जमा होगा वह क्रीम होती है, उबाले दूध को फ्रिज में रखें ऊपर जो परत इकठ्ठी होगी वह मलाई होती है.