आम की आइसक्रीम- Mango Ice Cream Recipe

गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम.
आम का शेक (Mango Shake) , आम का पापड़ (Mango Papad), आम का अचार (Grated Mango Pickle), आम का शरबत (Mango Sharbat) और आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream). घर में आम से बनी आइसक्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है, तो आइये बनाना शुरू करते है आम की आइसक्रीम.
Read - Mango Ice Cream Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Ice Cream
- आम - 2 (500 ग्राम)
- दूध - 1/2 लीटर
- क्रीम - 200 ग्राम (1 कप)
- चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Mango Ice Cream
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये, 1/4 कप दूध ठंडा ही प्याले में बचा लीजिये. दूध में उबाल आता है जब तक हम आम काट कर तैयार कर लीजिये.
आम धोइये, छीलिये और सारा पल्प निकाल लीजिये, दो फांके अलग रख दीजिये( आम के ये टुकड़े छोटे छोटे टुकड़े में काट कर रख लीजिये). बची आम की फांके और चीनी को पीस कर प्यूरी बना लीजिये.
ठंडे दूध में कार्न फ्लोर डालकर चिकना घोल बना लीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, कार्न फ्लोर घुला दूध उबलते हुये दूध में मिलाइये और दूध को लगातार चलाते हुये 5-6 मिनिट तक पकाइये. आइसक्रीम के लिये दूध तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये.
दूध को एकदम ठंडा होने तक ठंडा कीजिये.
आम की प्यूरी और क्रीम को मिला कर फैट लीजिये, कार्न फ्लोर मिक्स ठंडा दूध भी प्यूरी में डालिये और एक बार अच्छी तरह फैट लीजिये, आम के छोटे टुकड़े भी मिश्रण में मिक्स कर दीजिये.
मिश्रण को किसी एयरटाइट कन्टेनर में डालिये और आम के छोटे टुकड़े भी मिश्रण में मिला दीजिये, आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream) खाते समय ये टुकड़े बहुत अच्छे लगेंगे.
कन्टेनर का ढक्कन लगाकर4-8 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. ध्यान रखिये कि कन्टेनर एयरटाइट ही हो. आम की आइसक्रीम (Mango Iceच्ream) जमकर तैयार है. जब भी आइसक्रीम खानी हो, आइसक्रीम कन्टेनर को फ्रीजर से 5 मिनिट पहले निकाल कर बाहर रख लीजिये, ठंडी ठंडी आम की आइसक्रीम परोसिये और खाइये.
सुझाव: आइसक्रीम को और नरम बनाने के लिये, आइसक्रीम को पहले 2 घंटे जमने के बाद फ्रीजर से निकालिये, आइसक्रीम हल्की सी जम गई है, चमचे या हैन्ड बीटर से आइसक्रीम को फैट कर, फिर से जमने रख दीजिये, आम की आइसक्रीम और भी नरम बनेगी.
कमेंट (194)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mera ek question ye hai ki kya mein full cream milk ke bad le full fat milk se bana sakte hoon?
Mei abroad mein rahi hoon. ..pls rep nisha ji....mein bilkul aap ki recp ko hi follow karne wali hoon....kya agar full fat milk use karne se icecream soft hota hai ki nahi????
Pls rep nishhaji
निशा: निशमिथा जी, आप फुल फैट दूध से आइसक्रीम बना सकते हैं, आइसक्रीम अच्छी बनेगी.
निशा: प्रसून जी, कोई भी आम जो आप खाने में पसन्द करते हैं वह आइसक्रीम में यूज किये जा सकते हैं. आम के पल्प में अगर रेशे हैं, तब पल्प को छान कर डाला जा सकता है.
mam ap dry fruit wali ice cream banana sikhahiye na vo kaise banayi jati hai please
निशा: प्रिया, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रिया, बहुत सारे फलों की आइसक्रीम बनाई जा सकती है, लेकिन कुछ फल में अलग तरीका यूज करते हैं.
Maine mango ice cream bnayi bahut achhi bani thi thaxs mam per use khate time thodi thodi burf lag rhi thi aisa kyu mam plz tell me na..... thaxs mam
निशा: प्रिया जी, या तो सारी चीजों को अच्छी तरह फैंटा न गया हो या दूध में पतला फुल क्रीम न हो तब एसा हो सकता है.
निशा: नीरू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु, कार्न फ्लोर और कस्टर्ड दोंनो से ही आइसक्रीम बनाई जाती है, इन्हैं आइसक्रीम को गाढ़ा करने के लिये डाला जाता है. आइसक्रीम को बिना इसके बनाया जा सकता है, फिर दूध को ही गाढ़ा करना पड़ेगा.
निशा: विश्नू जी, आइसक्रीम को हर 2 घंटे में सैट होने के बाद, 2-3 बार फैंट देंगे तब आइसक्रीम बहुत अच्छी और सोफ्ट बनेगी.
निशा: दीक्षा, आपको एसा क्यों लग रहा है, मैं तो वीडियो में बोलती ही रहती हूँ.
निशा: शीतल जी, मेरी कुकिंग क्लास नहीं होती, मैं यूट्यूब पर ही रेसिपी देती हूँ.
mam cornflour (maaki ka atta hota hai ya meda )
plz crnf me.
निशा: गगन जी, कार्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है.
i am big fan of yours...this is the best cooking site...for the last 3 years i have tried many recepies of your site..but meri mango icecream achchi nahi bani...usmein ice ki thin thin layers thi
निशा: प्रीती, आइसक्रीम के लिये फुल क्रीम दूध ही लीजिये और आइसक्रीम को एअर टाइट कन्टेनर में जमने के लिये रखें, आइसक्रीम पर ऊपर आइस क्रिस्टल नहीं आयेंगे.
निशा: प्रिया, क्रीम कच्चे दूध से बनाई जाती है, क्रीम आप डेयरी से ले सकती हैं.
निशा: पाइन एपल का स्वाद अच्छा नहीं होने से एसा हो सकता है, या पाइन एपल की मात्रा बहुत अधिक होने से एसा हो सकता है.
निशा: सौम्या जी, आइसक्रीम को फ्रीजर से निकाल कर 5 मिनिट के लिये बाहर रख दीजिये वह सोफ्ट हो जाती है, ज्यादा सोफ्ट आइसक्रीम बनाने के लिये आइसक्रीम मेकर यूज किया जा सकता है. आइसक्रीम को हर 2-3 घंटे बाद फैटा जाय एसा 3 बार करें तो भी आइसक्रीम सोफ्ट बनती है. आइसक्रीम में हमने 1 पैक क्रीम का लिया इसमें 2 क्रीम पैक यानि कि 400 ग्राम क्रीम को फैंट कर मिलायें, आइसक्रीम सोफ्ट बनेगी.
nisha ji me apki batai recipe ke anusar mango ice cearm banai n 2 bar
feti b lekin wo shoft nh bani usme bhahut baraf aa raha h esa kyo iska
koi solution ho to bataie pls
निशा: परी, आइसक्रीम को सोफ्ट बनाने के लिये उसे अच्छी तरह फैटना ही होता है, और जिस कन्टेनर में आप आइसक्रीम जमा रही हैं वह एअर टाइट हो ऊपर तक भरा हो तो बर्फ नहीं आयेगी.
निशा: रजत जी मैं इसे जल्दी ही बनाऊंगी, धन्यवाद.
निशा: राहुल, कार्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है, किराना स्टोर से आसानी से मिल जाता है.
निशा: सोनक जी, आइसक्रीम एक बार फैटने पर उतनी सोफ्ट नहीं बनेगी.
kya he plz iska pack aap mujhe dekha dijiyena
निशा: गीता, कार्न फ्लोर मक्का का स्टार्च है, किराना स्टोर पर कार्न फ्लोर 100 ग्राम के पैक में आसानी से मिल जाता है.
निशा: सिमर मैं कोशिश करूंगी.