आम की एकदम सॉफ्ट आइसक्रीम - Mango Ice Cream Recipe - Homemade Ice cream

📅 15 जून 2017 👁 70.5 हज़ार बार देखी गई 💬 15 कमेंट ★ 4.2 (584)

बहुत ही जल्द और आसानी से तैय़ार होने वाली बच्चों की फेवरेट आम की एकदम सॉफ्ट आइसक्रीम.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Homemade Ice cream

  • पके आम- 5 (1 किलो)
  • चीनी- 1/2 कप (100 ग्राम) 
  • क्रीम- 1 कप (200 ग्राम) 

विधि - How to make Mango Ice Cream

आम को अच्छे धोकर छीलकर इनका पल्प निकाल लीजिए. पल्प और चीनी को मिक्सर जार में डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.

क्रीम व्हिप कीजिए
फ्रैश क्रीम को अच्छे से ठंडा करके ले लीजिए और इसमें से जो अतिरिक्त दूध निकलता है उसे हटा दीजिए.

क्रीम को मथने के लिए इस तरह के 2 प्याले लीजिये कि एक प्याले के अन्दर दूसरा प्याला आ जाए. दोनों प्यालों को फ्रीजर में रखकर अच्छे से ठंडा करके ले लीजिए. फिर, बड़े प्याले में बर्फ के टुकड़े डाल दीजिए और छोटा प्याला बर्फ के ऊपर रखिए. उसमें फ्रिज से निकाली हुई ठंडी हैवी क्रीम डालिए. इलेक्ट्रिक ब्लेंडर से क्रीम को व्हिप कीजिए. लगभग 2 से 2.5 मिनिट में क्रीम व्हिप होकर तैयार हो जाएगी.

व्हिप क्रीम में मैंगो पल्प को डालकर ब्लेन्डर की मदद से अच्छे से मिक्स कर दीजिए. तैयार पल्प को एयर टाइट कंटनेर में डाल दीजिए और कन्टेनर को बंदकर के फ्रीजर में रख दीजिए, 7 से 8 घंटे में मैंगो आइसक्रीम जमकर तैयार हो जाएगी.

बहुत ही अच्छी मैंगो आइसक्रीम जमकर तैयार है, इसे फ्रीजर से निकाल लीजिए और ठंडी ठंडी मैंगो आइसक्रीम को ड्राईफ्रूट से सजाकर सर्व कीजिये और खाइये. आइसक्रीम को आप स्ट्राबेरी शर्बत, रोज़ शर्बत या फिर ऐसे ही सर्व कर सकते हैं.

सुझाव

  • हमने दशहरी आम लिए हैं. आप अपनी पसंद के कोई भी आम ले सकते हैं. अगर आप रेशे वाले आम ले रहे हैं तो आम के पल्प को छान लीजिए. ऐसा करने से रेशे अलग हो जाएंगे और आम का स्मूथ पल्प तैयार होगा. 
  • क्रीम को एकदम ठंडे स्थान पर ही व्हिप करना होता है तभी वो अच्छे से व्हिप होकर तैयार होती है. 
  • आइसक्रीम को एयर टाइट कंटेनर में डालकर जमाएं तो उसमें आइस क्रिस्टल नहीं जमते.

Mango Ice Cream Recipe - आम की एकदम सॉफ्ट आइसक्रीम - Homemade Ice cream

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (584 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (15)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Lata gautam
Kya cream ko hand blender se weep kr skte h
NishaMadhulika
Yes Lata gautam
Neha singh
Mam kya Amul fresh cream ko normal hand blender se weep kr skti hu
NishaMadhulika
नेहा जी, कर सकती हैं.
Rita Saini
hello mam,

व्हिप karne ke liye mixi me bland kar sakte hai
NishaMadhulika
Rita Saini जी, कर सकते हैं पर बहुत ही कम स्पिड में कम समय में चैक करते हुए करें क्योंकि इसमें अच्छे से क्रीम व्हिप नहीं हो पाती है.
Rita Saini
Hello Mam,

Humare pass hand blinder nahi hai, to koi or option ho sakta hai wipe karne ke liye.

Thanking You
NishaMadhulika
Rita Saini , क्रीम को व्हिप करने के लिए ब्लैंडर की जरूरत तो पड़ती ही है.
Poonam sharma
Thanks Nisha ji, its a wonderful experience of making ice cream. Ice cream was so tasty and creamy.

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shi
Mam kya mango ice cream mai amul cream dal saktai hai kya.pl reply

निशा: उपयोग कर सकते हैं.
rita
Nisha ji cream ke badle malai use kar sakte hai

निशा: रीता जी, इसमें क्रीम ही अच्छी रहती है, मलाई में घी अधिक होता है.
Tiya
Sooji ke gulab Jamun recipe video plz

निशा: टीया जी, मैं जल्द ही इस रेसिपी को वेबसाइट पर डालूंगी.
poonam sharma
Hello Nisha ji
How are you?. Its Poonam here. I am having a little confused about that can I use full cream milk instead of cream in mango ice cream. Also is their any need to thick the milk by boiling.
Thanks
निशा: पूनम जी,क्रीम अच्छी लगती है, आप चाहें तो दूध को गाढ़ा करके भी डाल सकती हैं, और मिलाकर थोड़ा व्हिप कर दीजिये, इसका भी टेस्ट अच्छा आयेगा.
Alka Yadav
Superb recipe....Lovely. I will try it for my 6 year old kid. I hope she will like this soft mango icecream.

निशा: अलका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ravi Purohit
Kya ise mixer mei bhi blend kar sakte ya hand beater kharidna padega. ye meri favorite icecream hai

निशा: रवि जी, कर सकते हैं लेकिन बहुत कम स्पीड पर ही हल्का सा करें.