फालूदा कुल्फी व सेव बनायें - मैंगो- स्ट्राबैरी के स्वाद में । Mango Falooda & Strawberry Falooda
देशी कुल्फी और गुलाब का शरबत से मिलकर बना फालूदा आइसक्रीम जो मई-जून जैसी गर्मी में भी राहत देता हैं। इस फालूदा में हमने सब्जा के बीज का इस्तेमाल किया हैं जिन्हें तुकमलंगा और स्वीट बेसिल भी कहते हैं सब्जा के बीज गर्मी में रहात के साथ-साथ पेट की कई परेशानियों कब्ज, पेट में जलन जैसी बिमारियों में भी फायदा देता हैं
आवश्यक सामग्री
- सब्जा के बीज- 2 छोटे चम्मच
- अरारोट- 1 कप
- दूध- 1/2 कप(ठंड़ा उबला हुआ)
- चुकंदर का जूस- 1.5 कप
- आम का पल्प- 2 बड़े चम्मच
- स्ट्रॉबेरी का पेस्ट- 2 छोटे चम्मच
- गुलाब शरबत- 1/2 कप
- ड्राई फ्रूट्स- गार्निशिंग के लिए
- आम की कुल्फी
- स्ट्रॉबेरी की कुल्फी
- बारीक कटे हुए आम
- बारीक कटे हुए स्ट्रॉबेरी
विधि
सबसे पहले 2 छोटे चम्मच सब्जा के बीज को ½ कप पानी में 15 से 20 मिनट भिगो कर रख दीजिए।
सफेद लच्छे
सफेद लच्छे बनाने के लिए 1/2 कप अरारोट लें लीजिए और उसमें ½ कप पानी डाल कर चिकना घोल बना लीजिए। घोल बन जाने के बाद घोल को एक पैन में डाल कर चलाते हुए धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाए। अब एक सेव बनाने वाली मशीन ले कर इस गाढ़े घोल को सेव बनाने वाली मशीन में डाल दीजिए अब एक कटोरे में एक दम ठंड़ा पानी ले लीजिए और मशीन से ठंड़े पानी में लच्छे बना लीजिए। कुछ टाइम के लिए लच्छो को पानी में ही रहने दीजिए।
गुलाबी रंग के लच्छे
गुलाबी रंग के लच्छे बनाने के लिए 1/2 कप अरारोट ले लीजिए और उसमें 1.5 कप चुकंदर का जूस मिला कर चिकना घोल बना लीजिए, अब घोल को एक पैन में लेकर धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाए। घोल के गाढ़ा होने के बाद सेव बनाने की मशीन में डाल कर ठंडे पानी में लच्छे बना लीजिए।

आम का फालूदा
आम का फालूदा बनाने के लिए एक गिलास में बारी-बारी से 3 चम्मच आम का पल्प, 2 चम्मच सब्जा के बीज, 2 चम्मच ठंड़ा उबला हुआ दूध, 2 बड़े चम्मच सफेद फालूदा, 2 चम्मच गुलाब शरबत, आम की कुल्फी, बारीक कटे हुए आम, 1 चम्मच गुलाब शरबत और गार्निशिंग के लिए ऊपर से थोड़े से ड्राई फ्रूट्स डाल दीजिए। आम की फालूदा बनकर तैयार हैं
स्ट्रॉबेरी फालूदा
स्ट्रॉबेरी फालूदा बनाने के लिए एक गिलास में बारी-बारी से 2 चम्मच स्ट्रॉबेरी का पेस्ट, 2 चम्मच सब्जा के बीज, 2 चम्मच ठंड़ा उबला हुआ दूध, 2 बड़े चम्मच गुलाबी लच्छे, 2 चम्म्च गुलाब शरबत, स्ट्रॉबेरी कुल्फी, बारीक कटे हुए स्ट्रॉबेरी, ऊपर से थोड़े से ड्राई फ्रूट्स और 1 चम्मच गुलाब शरबत डाल लीजिए। स्ट्रॉबेरी फालूदा बनकर तैयार हैं
सादा फालूदा
सादा फालूदा बनाने के लिए एक गिलास में 2 चम्म्च दूध, 2 चम्मच सब्जा के बीज, 2 चम्मच सफेद फालूदा, 2 चम्मच गुलाब शरबत, कुल्फी और ड्राई फ्रूट्स डाल दीजिए प्लेन(सादा) फालूदा तैयार हैं।
सुझाव
अरारोट की जगह आप कोर्नफ्लोर भी ले सकते हैं।
हमने सफेद फालूदा लच्छे बनाए हैं आप कोई भी कलर के फालूदा बना सकते हैं।
आप कुल्फी की जगह आइसक्रीम भी ले सकते हैं ।
फालूदा कुल्फी व सेव बनायें - मैंगो- स्ट्राबैरी के स्वाद में । Mango Falooda & Strawberry Falooda
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।