ताज़ा फलों की आइस लॉलीज | Fruit ice lollies

📅 15 अप्रैल 2019 👁 23.8 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 2.2 (6)

गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी फ्रूट लॉली का स्वाद आपको ताजगी से भर देगा.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fruit ice lollies 

हरे अंगूर - 1 कप

काले अंगूर - 1 कप

आम - 1

संतरा - 3

स्ट्राबेरी - 10

शहद - 1-2 टेबल स्पून

विधि - How to make Fruit ice lollies 

ताजे हरे अंगूर लीजिए इन्हें अछे से धोकर सुखा कर मिक्सर जार में डालें ओर इसका पल्प बना कर तैयार कर लीजिए. अंगूर के पल्प को प्याले में निकाल लीजिए. अब अंगूर पल्प में 1/2 छोटी चम्मच शहद डाल कर मिक्स कर दीजिए.

लॉली मोल्ड लीजिए और अंगूर के पल्प को इसमें भर दीजिए. मोल्ड भर जाने के बाद इसे हल्के से थपथपा दीजिए ताकि इसमें से बबलस हट जाएं. मोल्ड को बंद कीजिए और स्टिक लगाएं और मोल्ड को लॉली मोल्ड स्टैंड में लगा दीजिए.

अब काले अंगूर लीजिए इन्हें भी अच्छे से धोकर मिक्सर जार में डाल कर पेस्ट बना कर तैयार कर लीजिए. इस पेस्ट में 1/2 चम्मच शहद डाल कर मिक्स कीजिए. अब इस मिश्रण को लॉली मोल्ड में भर दीजिए और बंद करके स्टिक लगा दीजिए. मोल्ड को स्टैंड में लगा दीजिए.

Lollies fruit

आम लीजिए आम को छील कर इसके पल्प का पेस्ट तैयार कर लीजिए. पेस्ट अगर गाढा़ लग रहा हो तो इसमें दूध या पानी डाल कर इसे पतला कर लीजिए. आम के पेस्ट में 1-2 टेबल स्पून पानी मिला कर मिक्स कर दीजिए. अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच शहद डाल कर मिक्स कर दीजिए.  इस मिश्रण को लॉली मोल्ड में भर दीजिए और बंद करके स्टिक लगा दीजिए. मोल्ड को स्टैंड में लगा दीजिए.

10 स्ट्राबेरी का पेस्ट तैयार कर लीजिए इसमें 1 छोटी चम्मच शहद डाल कर मिक्स कर दीजिए. स्ट्राबेरी मिश्रण को लॉली मोल्ड में भर दीजिए और बंद करके स्टिक लगा दीजिए. मोल्ड को स्टैंड में लगा दीजिए.

तीन संतरे का जूस निकाल लीजिए. जूस में 1 छोटी चम्मच शहद डाल कर मिक्स कर दीजिए. संतरे के जूस को लॉली मोल्ड में भर दीजिए और बंद करके स्टिक लगा दीजिए. मोल्ड को स्टैंड में लगा दीजिए.

अब इस मोल्ड स्टैंड को फ्रिजर में रख दीजिए. 4-5 घंटे या रात भर के लिए इसे फ्रिजर में जमने के लिए रख दीजिए. फ्रूट लॉली जम कर तैयार है. मोल्ड स्टैंड को फ्रिजर से निकालें. एक लॉली मोल्ड को निकाल कर इसे 10 सैंकड के लिए पानी में डीप करके निकालें और फ्रूट लॉली को मोल्ड से निकाल कर प्लेट मे रख दीजिए. सभी फ्रूट लॉली को इसी तरह से मोल्ड से निकाल कर सर्व कीजिए.

स्वाद से भरपूर ठंडी-ठंडी फ्रूट लॉली बन कर तैयार है इसे आप भी खाएं और बच्चों को भी खिलाएं. आप सभी को ताजे फलों से बनी लॉली का स्वाद बहुत पसंद आएगा.

सुझाव

शहद के बदले आप इसमें चीनी भी डाल स्कते हैं ओर चाहें तो बिना शहद ओर चीनी के भी इसे ऎसे भी बना सकते हैं.

Fruit ice lollies | बच्चों के लिये ताज़ा फलों की आइस लॉलीज | Popsicle recipes for kids

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.2 / 5 (6 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

I love it thank you
NishaMadhulika
, you are most welcome