आम की आइसक्रीम- Mango Ice Cream Recipe

📅 13 मई 2010 👁 5.7 लाख बार देखी गई 💬 194 कमेंट ★ 3.3 (8917)

Mango Ice Cream Recipe

गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम.

आम का शेक (Mango Shake) , आम का पापड़ (Mango Papad), आम का अचार (Grated Mango Pickle), आम का शरबत (Mango Sharbat)  और आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream). घर में आम से बनी आइसक्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है, तो आइये बनाना शुरू करते है आम की आइसक्रीम.

Read - Mango Ice Cream Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Ice Cream

  • आम - 2 (500 ग्राम)
  • दूध - 1/2 लीटर
  • क्रीम - 200 ग्राम (1 कप)
  • चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
  • कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Mango Ice Cream

दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये, 1/4 कप दूध ठंडा ही प्याले में बचा लीजिये. दूध में उबाल आता है जब तक हम आम काट कर तैयार कर लीजिये.

आम धोइये, छीलिये और सारा पल्प निकाल लीजिये, दो फांके अलग रख दीजिये( आम के ये टुकड़े छोटे छोटे टुकड़े में काट कर रख लीजिये).  बची आम की फांके और चीनी को पीस कर प्यूरी बना लीजिये.

ठंडे दूध में कार्न फ्लोर डालकर चिकना घोल बना लीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, कार्न फ्लोर घुला दूध उबलते हुये दूध में मिलाइये और दूध को लगातार चलाते हुये 5-6 मिनिट तक पकाइये. आइसक्रीम के लिये दूध तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये.

दूध को एकदम ठंडा होने तक ठंडा कीजिये.

आम की प्यूरी और क्रीम को मिला कर फैट लीजिये, कार्न फ्लोर मिक्स ठंडा दूध भी प्यूरी में डालिये और एक बार अच्छी तरह फैट लीजिये, आम के छोटे टुकड़े भी मिश्रण में मिक्स कर दीजिये.

मिश्रण को किसी एयरटाइट कन्टेनर में डालिये और आम के छोटे टुकड़े भी मिश्रण में मिला दीजिये, आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream) खाते समय ये टुकड़े बहुत अच्छे लगेंगे.

कन्टेनर का ढक्कन लगाकर4-8 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दीजिये.  ध्यान रखिये कि कन्टेनर एयरटाइट ही हो.  आम की आइसक्रीम (Mango Iceच्ream)  जमकर तैयार है. जब भी आइसक्रीम खानी हो, आइसक्रीम कन्टेनर को फ्रीजर से 5 मिनिट पहले निकाल कर बाहर रख लीजिये, ठंडी ठंडी आम की आइसक्रीम परोसिये और खाइये.

सुझाव: आइसक्रीम को और नरम बनाने के लिये, आइसक्रीम को पहले 2 घंटे जमने के बाद फ्रीजर से निकालिये, आइसक्रीम हल्की सी जम गई है, चमचे या हैन्ड बीटर से आइसक्रीम को फैट कर, फिर से जमने रख दीजिये,  आम की आइसक्रीम और भी नरम बनेगी.

Mango Ice Cream Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (8917 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (194)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

reena
Nisha G Kya aap mujhe dryfruit aur chocolate ki icecream banana sikha sakti hain. please.
sonam
Hello,Nishaji in your site there is not a cake recipe.
Please put a cake recipe without oven.
thanks.

Yours Visitor,
Sonam Singh.
Shashi
can u please tell me reciepe of MANCHURIAN???/
nisha
i like your all recipes..can u send me more ice cream recipes like dry fruit and nuts ice cream ects.

thanks,

with regards.
santosh
nisha ji thanks for the mengo ice cream.
nisha ji agar aap mujhe garlic bread stikcs banana bata de .
kavya
Namaste nisha ji ...jaise aapne aam ki icecream aur lachcha achar ke baare mein likha hai please aam ka murrabba bhi yadi sikhaye to maza aa jaye..
richa
nishaji, agar malai ka use na karna chahe to...?
निशा: रिचा, आप मलाई नहीं डालना चाहती तो मत डालिये.
Anamika
wowwwwwwww.....
meenakshi
nisha ji kya hum cream ke badle fresh malai use kar sakte hain pls teel me.
निशा: मीनाक्षी, आप ताजा मलाई भी डाल सकती है.
natasha
very delicious i will try
रंजन
यम्मी....
ekta
thanks nisha ji muje aapki is recipe ka intjar tha. nisha ji ab aap muje aam papad ki recipe b bta dijiye plz muje iska b bohot besabri se intjar hai.