आम की आइसक्रीम- Mango Ice Cream Recipe

गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम.
आम का शेक (Mango Shake) , आम का पापड़ (Mango Papad), आम का अचार (Grated Mango Pickle), आम का शरबत (Mango Sharbat) और आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream). घर में आम से बनी आइसक्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है, तो आइये बनाना शुरू करते है आम की आइसक्रीम.
Read - Mango Ice Cream Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Ice Cream
- आम - 2 (500 ग्राम)
- दूध - 1/2 लीटर
- क्रीम - 200 ग्राम (1 कप)
- चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Mango Ice Cream
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये, 1/4 कप दूध ठंडा ही प्याले में बचा लीजिये. दूध में उबाल आता है जब तक हम आम काट कर तैयार कर लीजिये.
आम धोइये, छीलिये और सारा पल्प निकाल लीजिये, दो फांके अलग रख दीजिये( आम के ये टुकड़े छोटे छोटे टुकड़े में काट कर रख लीजिये). बची आम की फांके और चीनी को पीस कर प्यूरी बना लीजिये.
ठंडे दूध में कार्न फ्लोर डालकर चिकना घोल बना लीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, कार्न फ्लोर घुला दूध उबलते हुये दूध में मिलाइये और दूध को लगातार चलाते हुये 5-6 मिनिट तक पकाइये. आइसक्रीम के लिये दूध तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये.
दूध को एकदम ठंडा होने तक ठंडा कीजिये.
आम की प्यूरी और क्रीम को मिला कर फैट लीजिये, कार्न फ्लोर मिक्स ठंडा दूध भी प्यूरी में डालिये और एक बार अच्छी तरह फैट लीजिये, आम के छोटे टुकड़े भी मिश्रण में मिक्स कर दीजिये.
मिश्रण को किसी एयरटाइट कन्टेनर में डालिये और आम के छोटे टुकड़े भी मिश्रण में मिला दीजिये, आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream) खाते समय ये टुकड़े बहुत अच्छे लगेंगे.
कन्टेनर का ढक्कन लगाकर4-8 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. ध्यान रखिये कि कन्टेनर एयरटाइट ही हो. आम की आइसक्रीम (Mango Iceच्ream) जमकर तैयार है. जब भी आइसक्रीम खानी हो, आइसक्रीम कन्टेनर को फ्रीजर से 5 मिनिट पहले निकाल कर बाहर रख लीजिये, ठंडी ठंडी आम की आइसक्रीम परोसिये और खाइये.
सुझाव: आइसक्रीम को और नरम बनाने के लिये, आइसक्रीम को पहले 2 घंटे जमने के बाद फ्रीजर से निकालिये, आइसक्रीम हल्की सी जम गई है, चमचे या हैन्ड बीटर से आइसक्रीम को फैट कर, फिर से जमने रख दीजिये, आम की आइसक्रीम और भी नरम बनेगी.
कमेंट (194)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अब्दूल जी, फ्रैश क्रीम का उपयोग कीजिए.
हमने बहुत सारे व्यंजन आपके साईट से देख कर बनाना सिखा है, मैं आपके साईट पर बटर स्कॉच आइस क्रीम बनाने का रेसिपी बहुत दिन से ढूंढ रही हूँ लेकिन नहीं मिल रहा है. कृपया इसको साईट पर डालने की कृपा करें
निशा: प्रियम, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सिम्मी जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: ज्योति जी, आइसक्रीम के लिये क्रीम ज्यादा अच्छी रहती है.
निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितिका जी, अगर मिश्रण को अच्छी तरह व्हिप करेंगे तो अवश्य सोफ्ट आइसक्रीम बनेगी.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tasty recipe nisha ji...................................... ilove it...
Nisha Ji kya corn flour ki jagah chawal ke atte ka istemaal kiya ja sakta hai.kyunki mujhe ice cream me corn flour ka taste achha nahi laga.
निशा: नवीन जी, आइसक्रीम में कार्न फ्लोर या कर्स्टर्ड पाउडर यूज किया जाता है, या आप बिना इनके प्योर क्रीम से आइसक्रीम बना सकते हैं.
kya ice cream banane ke leye conflour ke alawa dusra powder bhi daal sakte hai
निशा: मारियम जी, मिल्क पाउडर से भी आइसक्रीम बनाई जा सकती है.
निशा : धन्यवाद राजश्री
Nd thanku for your advise
Kya hum mango ki jegeh koi or flaver mix kr sakte h
निशा: नेहा जी, मक्के से बना स्टार्च को कार्न फ्लोर कहते हैं.
i will check tommorrow again
thanhs
plz tell what can i use instead of corn flour and custurd powder????????????????
i live in village so these things are not easily available
so tell something which is easily available
निशा: देवन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नम्रता जी, अरारोट एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बना स्टार्च है और कार्न से बना स्टार्च कार्न फ्लोर कहलाता है.
cream bazar me asani si milata nahi, usake liye aur kuch source hai kya?
निशा: मोहिनी जी, डेयरी पर क्रीम आसानी से मिल जाती है, और किराना स्टोर पर अमूल की फ्रेस क्रीम आसानी से उपलब्ध है, आइसक्रीम के लिये क्रीम तो आवश्यक है.