आम की आइसक्रीम- Mango Ice Cream Recipe

गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम.
आम का शेक (Mango Shake) , आम का पापड़ (Mango Papad), आम का अचार (Grated Mango Pickle), आम का शरबत (Mango Sharbat) और आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream). घर में आम से बनी आइसक्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है, तो आइये बनाना शुरू करते है आम की आइसक्रीम.
Read - Mango Ice Cream Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Ice Cream
- आम - 2 (500 ग्राम)
- दूध - 1/2 लीटर
- क्रीम - 200 ग्राम (1 कप)
- चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Mango Ice Cream
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रखिये, 1/4 कप दूध ठंडा ही प्याले में बचा लीजिये. दूध में उबाल आता है जब तक हम आम काट कर तैयार कर लीजिये.
आम धोइये, छीलिये और सारा पल्प निकाल लीजिये, दो फांके अलग रख दीजिये( आम के ये टुकड़े छोटे छोटे टुकड़े में काट कर रख लीजिये). बची आम की फांके और चीनी को पीस कर प्यूरी बना लीजिये.
ठंडे दूध में कार्न फ्लोर डालकर चिकना घोल बना लीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, कार्न फ्लोर घुला दूध उबलते हुये दूध में मिलाइये और दूध को लगातार चलाते हुये 5-6 मिनिट तक पकाइये. आइसक्रीम के लिये दूध तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये.
दूध को एकदम ठंडा होने तक ठंडा कीजिये.
आम की प्यूरी और क्रीम को मिला कर फैट लीजिये, कार्न फ्लोर मिक्स ठंडा दूध भी प्यूरी में डालिये और एक बार अच्छी तरह फैट लीजिये, आम के छोटे टुकड़े भी मिश्रण में मिक्स कर दीजिये.
मिश्रण को किसी एयरटाइट कन्टेनर में डालिये और आम के छोटे टुकड़े भी मिश्रण में मिला दीजिये, आम की आइसक्रीम (Mango Ice Cream) खाते समय ये टुकड़े बहुत अच्छे लगेंगे.
कन्टेनर का ढक्कन लगाकर4-8 घंटे के लिये फ्रीजर में रख दीजिये. ध्यान रखिये कि कन्टेनर एयरटाइट ही हो. आम की आइसक्रीम (Mango Iceच्ream) जमकर तैयार है. जब भी आइसक्रीम खानी हो, आइसक्रीम कन्टेनर को फ्रीजर से 5 मिनिट पहले निकाल कर बाहर रख लीजिये, ठंडी ठंडी आम की आइसक्रीम परोसिये और खाइये.
सुझाव: आइसक्रीम को और नरम बनाने के लिये, आइसक्रीम को पहले 2 घंटे जमने के बाद फ्रीजर से निकालिये, आइसक्रीम हल्की सी जम गई है, चमचे या हैन्ड बीटर से आइसक्रीम को फैट कर, फिर से जमने रख दीजिये, आम की आइसक्रीम और भी नरम बनेगी.
कमेंट (194)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
How long can we refrigerate and use dairy heavy cream? Thanks
निशा: कुमार जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर कई प्रकार की आइसक्रीम की रेसिपी दी गई है उन्हैं आप देख सकती हैं.
निशा: शोभा, जी हां कस्टर्ड यूज कर सकते हैं.
pls sand my recvest
softy milk banana chaha tahoo par ban nahi rahahe
pls sand respiy
निशा: आरती जी, उपयोग कर सकते हैं.
निशा: कार्न फ्लोर की जगह कस्टर्ड डाला जा सकता है, दूध, क्रीम और मैन्गो पल्प को मिलाकर भी आइसक्रीम बनाई जा सकती है.
निशा: राधिका जी, आप घर की बनी ताजा मलाई भी डाल सकती है.
निशा: सरीता जी, इसमें कार्न फ्लोर की जगह कस्टर्ड डाला जा सकता है. राइस फ्लोर नहीं डाला जाता
निशा: नीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nice recipe....
But ,can I use custard powder instead of cornflower
निशा: मधुबाला जी, आप कस्टर्ड पाउडर ले सकते हैं.
निशा: परमेश्वर जी, जानकर अच्छा लगा. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परमेशवर जी, इसके लिए उबला हुआ दूध सामान्य तापमान पर लीजिए.
निशा: खुश्बू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुश्बू जी, कस्टर्ड यूज कर सकते हैं.
निशा: रोली जी, ठंडे दूध में कॉर्न फ्लोर डालकर चिकना घोल बना लीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, कार्न फ्लोर घुला दूध उबलते हुये दूध में मिलाइये और दूध को लगातार चलाते हुये 5-6 मिनिट तक पकाइये. आइसक्रीम के लिये दूध तैयार है,
निशा: कविता जी, दूध को गाढा कीजिये और बिना कार्न फ्लोर और कस्टर्ड के मेन्गो आइसक्रीम बना लीजिये.
निशा: संजय जी, कॉर्न फ्लोर की जगह कस्टर्ड डाला जा सकता है.
plz btaiye kya cream ko chena se replace kr skte h ice cream bnane k liye
निशा: श्याम जी, छैना से भी आइसक्रीम बना सकते हैं, लेकिन ये आइसक्रीम अलग स्वाद में बनेगी, अच्छी बनेगी, आप छैना से आइसक्रीम बनायें और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये.
निशा: मनीषा जी, आइसक्रीम में कार्न फ्लोर या कर्स्टर्ड पाउडर यूज किया जाता है, या आप बिना इनके प्योर क्रीम से आइसक्रीम बना सकते हैं.
निशा: काम्या जी, आप मलाई भी उपयोग कर सकती हैं.
निशा: काम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाक्षी जी, फूल क्रीम दूध ले सकते हैं.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कॉर्न फ्लोर, कॉर्न का स्टार्च होता है जो आपको आसानी से किसी अच्छे किराना स्टोर पर मिल जाएगा.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इमरान जी हां अवश्य मिला सकते हैं.