दलिया (Dalia Recipe – Daliya Recipe)

दलिया खाने में स्वादिष्ट लेकिन बनाने में बड़ा आसानी से बनने वाला भोजन है. बच्चे और बड़े सभी के लिये पौष्टिक है. यह बहुत जल्द पचने वाला आहार है, इसीलिये अस्वस्थ्य लोगों के लिये दलिया बनाकर मूंगदाल या दूध के साथ दिया जाता है. छोटे बच्चे की मां को अगर दूध कम हो रहा है, तो दूध दलिया खाने से मां का दूध भी बड़ जाता है. आइये आज हम यह पौष्टिक दलिया बनाते हैं.
Read- Dalia Recipe – Daliya Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredienst for Daliya- Dalia
- गेंहू का दलिया - 200 ग्राम(एक कप)
- घी या मक्खन - 2 छोटी चम्मच
- पानी - चार कप

विधि - How to make Daliya
दलिया के पैकेट बाजार में किराने की दुकानों से मिल जाते हैं. दलिया को पैकेट से किसी थाली में निकालिये, देख लीजिये उसमें कोई मिट्टी इत्यादि न हो, छिलके तिनके जो भी हो निकाल कर साफ कर दीजिये.
कुकर को गरम करने रखिये, घी या मक्खन कुकर में डाल दीजिये, घी पिघलने पर, दलिया डालिये और चमचे से चला चला कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये. दलिया भूनने के बाद, दलिया की मात्रा का चार गुना पानी इस भुने दलिया में डाल दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये.
कुकर में एक सीटी आने के बाद 2 मिनिट तक दलिया को धीमी गैस पर पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद उसे खोलिये. लीजिये हल्का गुलाबी मोती जैसे दाने जैसा दलिया तैयार है.
दलिया को आप दाल, दूध, दही या किसी भी सब्जी जो आपकी मनपसन्द है के साथ खाइये और परोसिये.
दलिया का पुलाव बनाने के लिये हम यही दलिया पहले बनायेंगे.
कमेंट (155)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: उमापति जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अवश्य बना सकते हैं. इसे पकाते समय चीनी डाल सकते हैं, या बाद में दूध चीनी मिला कर परोस सकते हैं
निशा: सुखविन्दर,जी हां, दलिया से 4 गुना पानी किसी बर्तन में गरम करने रखिये, दलिया भून कर पानी में उबाल आने पर डालिये और मीडियम गैस पर दलिया अच्छी तरह कुक होने तक पका लीजिये.
निशा: दीपिका, अगर आप मीठा दलिया खाना चाहती हैं तो दलिया में सुगर डालकर बना सकती हैं.
baba ramdev jo daliye ka prachar kar rahe hai jisme 4-5 taraha ki chijey mix hai. wo kahan tak healthy hai. pls tell me know
निशा: राम, दलिया बहुत हैल्दी है.
निशा: मनप्रीत,भुनने के बाद, कुकर में दलिया7-10 मिनिट में पक जाता है. आप द्लिया कैसे बनाती हैं?
we will happy.
nishaji
निशा: खुशी, यदि वह गेहूं से तैयार किया गया है, तब वह् दलिया हो सकता है, मैं बिना देखे उसके बारे में कुछ भी नहीं बता सकती.
निशा: जी हां हम लिख देंगे.
निशा: बिना मसाले का दलिया दाल या दूध के साथ खाया जाता है. मीठे दलिया के लिये इस बिना मसालेके दलिया में स्वादानुसार चीनी और घी डालिये.