दलिया (Dalia Recipe – Daliya Recipe)

दलिया खाने में स्वादिष्ट लेकिन बनाने में बड़ा आसानी से बनने वाला भोजन है. बच्चे और बड़े सभी के लिये पौष्टिक है. यह बहुत जल्द पचने वाला आहार है, इसीलिये अस्वस्थ्य लोगों के लिये दलिया बनाकर मूंगदाल या दूध के साथ दिया जाता है. छोटे बच्चे की मां को अगर दूध कम हो रहा है, तो दूध दलिया खाने से मां का दूध भी बड़ जाता है. आइये आज हम यह पौष्टिक दलिया बनाते हैं.
Read- Dalia Recipe – Daliya Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredienst for Daliya- Dalia
- गेंहू का दलिया - 200 ग्राम(एक कप)
- घी या मक्खन - 2 छोटी चम्मच
- पानी - चार कप

विधि - How to make Daliya
दलिया के पैकेट बाजार में किराने की दुकानों से मिल जाते हैं. दलिया को पैकेट से किसी थाली में निकालिये, देख लीजिये उसमें कोई मिट्टी इत्यादि न हो, छिलके तिनके जो भी हो निकाल कर साफ कर दीजिये.
कुकर को गरम करने रखिये, घी या मक्खन कुकर में डाल दीजिये, घी पिघलने पर, दलिया डालिये और चमचे से चला चला कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये. दलिया भूनने के बाद, दलिया की मात्रा का चार गुना पानी इस भुने दलिया में डाल दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये.
कुकर में एक सीटी आने के बाद 2 मिनिट तक दलिया को धीमी गैस पर पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद उसे खोलिये. लीजिये हल्का गुलाबी मोती जैसे दाने जैसा दलिया तैयार है.
दलिया को आप दाल, दूध, दही या किसी भी सब्जी जो आपकी मनपसन्द है के साथ खाइये और परोसिये.
दलिया का पुलाव बनाने के लिये हम यही दलिया पहले बनायेंगे.
कमेंट (155)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा जी अगर दलिया को 4 से 5 घंटे पानी मे भीगने के बाद बनाया जाए तो क्या रेसिपी स्वादिष्ट नही रहेगी।
निशा: दलिया को रोस्ट करके ही बनाया जाता है. दलिया को भिगो कर बनाने से वह एकदम चिपका चिपका गठठर सा बनता है,
निशा: आप चाहें तो कर सकते हैं वैसे दलिया को बिना वाश किये ही बनाया जाता है.
मै पहली बार दलिया बनाने जा रहा हूँ बिलकुल अभी ये दलिया पतंजलि का है मिश्रित अनाज वाला बनाने के बाद बताता हूँ आपको मै ने केसा बनाया
निशा: अमित जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, बार्ली दलिया को भून सकते हैं, और बनाने के लिये कुकर में बार्ली दलिया से 4 गुना पानी लेकर उसे बनायें.
निशा; आसिफ जी, निराश होने की जरूरत नही है. थोडी़ सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे से अपनी पसंदीदा रेसिपी बना सकेंगे.
निशा: मनीष जी, दलिया गेहू से बनता है और ओटस एक अलग सीरियल होते हैं जो न्यूट्रीशन के हिसाब से अच्छे होते हैं, बाजार में रोल्ड ओट्स और ओट मील पैक मिलते हैं जिनसे अनेक तरह के खाने बनाकर यूज किये जाते हैं.
cooker for one or two whistles. Afterwards I stop the flame and let cool
with lid closed. my dalia is ready tanks.
निशा: राजेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी हां, दलिया खाने वेट कम होता है.
निशा: ममता जी, दलिया में पानी ज्यादा हो जाने से ऎसा होता है जिस कारण प्रैशर होने से पानी के साथ दलिया किनारों से बाहर निकलने लगता है.
निशा: प्रीती जी, मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर आप ऎसी बहुत सी नमकीन की रेसिपी देख सकती हैं जो बहुत दिनों तक आराम से खाने के लिए उपयोग में लाई जा सकें आप उन्हें देख सकती हैं.
निशा: अनुप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, कुकर में एक सीटी आने के बाद 2 मिनिट तक दलिया को धीमी गैस पर पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. दलिया बनकर तैयार है.
निशा: साक्षी जी, दलिया को घी में या सूखा ही भून कर रखा जा सकता है.
निशा: कविता जी, आप अपनी पसंद अनुसार ड्रायफ्रूट का उपयोग भी कर सकती हैं.
निशा: सोनू जी, धन्यवाद.
निशा: विम्मी जी, दलिया को बिना धोये बनाते हैं और बिलकुल सेफ है.
निशा: कमल जी, दलिया से fat नही बढ़ता.
निशा: सोनावने जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगेश जी, आप नाश्ते में घी के बने पूरी या परांठे खायें, समय पर खाना खायें और मिठाइयां भी खाते रहे, वेबसाइट और मेरे चैनल पर अनेक तरह के परांठे और मिठाइयों , नमकीन की रेसिपी उपलब्ध है, उन्है आप बना सकते हैं.
निशा: स्वाति जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
निशा: दीप्ती जी, बेबी अगर खाने के लिये हाथ बढ़ाता है तो उसे बिना मसाले की खाने की चीजें एसी जो बेबी आसानी से निगल सके खिला सकती हैं, और 6 माह के बाद तो बेबी को दिन में 1-2 बार सोलिड खाना देना शुरू करना ही है, धन्यवाद.
Vri nice
निशा: बिसाल जी, धन्यवाद.
निशा: अनु जी, हां, बिल्कुल डाल सकते हैं.