वेज मसाला खिचड़ी । Masala Khichdi | Indian Masala Vegetable Khichdi

📅 2 फरवरी 2018 👁 1.5 लाख बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 2.6 (12)

विटामिन्स, मिनरल्स से परिपूर्ण फटाफट से बन जाने वाली वेज मसाला खिचड़ी स्वाद में लगे जबर्दस्त.

Read- Masala Khichdi | Indian Masala Vegetable Khichdi

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Masala Vegetable Khichdi

  • बासमती चावल- ½ कप (100 ग्राम)
  • मूंग की दाल- ½ कप (50 ग्राम)
  • हरी मटर के दाने- ½ कप
  • फूलगोभी- ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • शिमला मिर्च- ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • आलू- 1 (कटा हुआ)
  • टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • घी- 2 से 3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • हींग- ½ पिंच से कम
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • अदरक- ½ इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • नमक- 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • साबुत गरम मसाले- 7 काली मिर्च और 2 लौंग (दरदरे कुटे हुए)

विधि - How to make Masala Khichdi

खिचड़ी बनाने के लिए बासमती चावल और मूंग दाल को अच्छे से धोकर ½ घंटा पानी में भिगोकर ले लीजिए. कुकर में चावल, दाल और 2.5 कप पानी डालकर इनको उबलने रख दीजिए. 1 सीटी आने तक पकने दीजिए. इसके बाद, गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने तक दाल चावल को उसी में पकने दीजिए.

इसी बीच, खिचड़ी के लिए सब्जियां पकाकर तैयार कर लीजिए. इसके लिए पैन में 2 टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिए. घी गरम होने पर इसमें जीरा डालकर भून लीजिए. गैस कम करके, पैन में हींग, हल्दी पाउडर, अदरक, हरी मिर्च और साबुत मसाले डालकर भून लीजिए. मसाले में आलू डालिए और थोड़ा क्रन्ची होने तक भून लीजिए. भुने आलू में फूलगोभी और मटर को 1 मिनिट क्रन्ची होने तक भून लीजिए. फिर, इसमें शिमला मिर्च डालकर भी 1 मिनिट भून लीजिए. सब्जियां भुन जाने पर इसमें 1 कप पानी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए. इसमें 1 कप पानी डाल दीजिए.

कुकर का प्रैशर खत्म होने पर, दाल चावल चैक कीजिए, ये पककर तैयार हैं लेकिन ये काफी गाढ़े लग रहे हैं. तो सब्जियों में 1 कप पानी और डाल दीजिए और इसे उबलने दीजिए. इसमें उबाल आने पर पैन में दाल चावल डालकर मिक्स कर दीजिए. खिचड़ी अभी भी ज्यादा गाढ़ी लगे, तो इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर इसे मिलाते हुए 1 से 2 मिनिट और पका लीजिए. इसमें 2.5 कप पानी का यूज किया है.

खिचड़ी बनकर तैयार है. इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और खिचड़ी को प्याले में निकाल लीजिए. वेज मसाला खिचड़ी के ऊपर थोड़ा सा घी डालकर गार्निश कर दीजिए. इससे खिचड़ी का स्वाद बढ़ जाता है. खिचड़ी के साथ पापड़, दही, अचार और चटनी सर्व कर सकते हैं.

सुझाव

  • खिचड़ी के चावल लें, तो उन्हें भिगोने की ज़रूरत नही होती.
  • दाल चावल भिगोने से खिचड़ी जल्दी पक जाती है.
  • आप चाहे, तो सीधे कुकर में सब्जियां भूनकर फिर दाल चावल डालकर भी खिचड़ी पका सकते हैं, लेकिन इस तरीके से सब्जियां सॉफ्ट हो जाती हैं, क्रन्ची नही रहती हैं.
  • घी अपनी पसंद के अनुसार थोड़ा सा कम या ज्यादा ले सकते हैं.
  • आप प्याज लहसुन पसंद करते हैं, तब इसमें 1 प्याज और 3 से 4 लहसुन की कलियां बारीक काटकर जीरा के बाद डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिए.
  • सब्जियां आप अपनी पसंद से कोई भी ले सकते हैं.
  • नमक आप सब्जियों में डालने की जगह दाल चावल में भी डाल सकते हैं.
  • ज्यादा तीखा पसंद करने वाले, लाल मिर्च की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं.
  • खिचड़ी को अपनी पसंद के अनुसार पतला या गाढ़ा रखा जा सकता है.

Masala Khichdi | वेज मसाला खिचड़ी । Indian Masala Vegetable Khichdi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.6 / 5 (12 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Priyanka Sinha
I always watch your videos
I like it
I like your recipe's video
NishaMadhulika
thanks you Priyanka Sinha
Priyanka Sinha
Meri khichdi humesha gadhi ho jati hai
Please, kuchh tips share kare
Jisse meri khichdi achhi bane
NishaMadhulika
Priyanka Sinha , agr khichdi gadi ho jati hai to ap usme pani ubal kar add kar skte hai
Sarang
Thanks Nisha ji aapki recipies saadharan aur aasani se samajh aati hai. Isliye Mai sirf aapko hi follow karta hu.
Aapka chana saag bahut accha bana tha
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Sarang
Rahul Kapoor
Nishaji, mujhe khilee khile jeera rice banane hai. mere rice humesha chipke hue bante hain. kuch tips de.
NishaMadhulika
राहुल जी, अगर आप एक कप चावल बना रहें हैं तो, उसे पहले 1/2 घंटे के लिये भिगायें, एक्स्ट्रा पानी निकाल कर कुकर में डालें, 2 कप पानी और 1 छोटी चम्मच तेल डाल दें, कुकर बन्द करें और चावल को सीटी की शुरूआत होने तक पकायें, गैस बन्द कर दें और कुकर से थोड़ा सा प्रेशर निकाल दीजिये, अब कुकर का प्रेशर खतम होने तक चावल को कुकर में ही रहने दें, अच्छे खिले खिले चावल बनकर तैयार हो जायेंगे.
Ritik Kumar
Kya khiscdi hai mam, maja hi aa gaya dehkar. Hum to sirf dal chawal se hi khichdi banate hai. isme to dher sari sabjita bhi hai. Hum jaroor try karenge hum dal chawal ke sath hi sabjiya nahi daal sakte hai.
NishaMadhulika
रितिका जी, धन्यवाद आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.