दलिया (Dalia Recipe – Daliya Recipe)

📅 17 नवंबर 2009 👁 9.1 लाख बार देखी गई 💬 155 कमेंट ★ 2.9 (11945)

image

दलिया खाने में स्वादिष्ट लेकिन बनाने में बड़ा आसानी से बनने वाला भोजन है. बच्चे और बड़े सभी के लिये पौष्टिक है. यह बहुत जल्द पचने वाला आहार है, इसीलिये अस्वस्थ्य लोगों के लिये दलिया बनाकर मूंगदाल या दूध के साथ दिया जाता है. छोटे बच्चे की मां को अगर दूध कम हो रहा है, तो दूध दलिया खाने से मां का दूध भी बड़ जाता है. आइये आज हम यह पौष्टिक दलिया बनाते हैं.

Read- Dalia Recipe – Daliya Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredienst for Daliya- Dalia

  • गेंहू का दलिया - 200 ग्राम(एक कप)
  • घी या मक्खन - 2 छोटी चम्मच
  • पानी - चार कप

विधि - How to make Daliya

दलिया के पैकेट बाजार में किराने की दुकानों से मिल जाते हैं.  दलिया को पैकेट से किसी थाली में निकालिये, देख लीजिये उसमें कोई मिट्टी इत्यादि न हो, छिलके तिनके जो भी हो निकाल कर साफ कर दीजिये.

कुकर को गरम करने रखिये, घी या मक्खन कुकर में डाल दीजिये,  घी पिघलने पर, दलिया डालिये और चमचे से चला चला कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये. दलिया भूनने के बाद, दलिया की मात्रा का चार गुना पानी इस भुने दलिया में डाल दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये.

कुकर में एक सीटी आने के बाद 2 मिनिट तक दलिया को धीमी गैस पर पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये.  कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद उसे खोलिये.   लीजिये हल्का गुलाबी मोती जैसे दाने जैसा दलिया तैयार है.

दलिया को आप दाल, दूध, दही या किसी भी सब्जी जो आपकी मनपसन्द है के साथ खाइये और परोसिये.

दलिया का पुलाव बनाने के लिये हम यही दलिया पहले बनायेंगे.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (11945 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (155)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

asif khab
Mam, daliya miyha karne ke liye kya karen?
निशा: आसिफ जी, क्या आप दलिया को मीठा बनाना चाहते हैं, दलिया को दूध के साथ मीठा खाया जाता है, दूध में चीनी मिलायें और उस मीठे दूध में दलिया डालकर मिला दीजिये, मीठा दलिया तैयार है.
Arun soni
Daliya khane se swasth aadmi ko kya fhayde hai..

Arun champa

निशा: अरुन जी, दलिया पौष्टिक तत्व से भरपूर सबसे जल्दी पचने वाला खाना है.
KINNU
wow tanks nisha ji
Narender
द्लिया ko english main kya kahte hain?
निशा: नरेन्द्र जी, दलिया को broken wheat कहते हैं.
suman ahuja
mam mere bete ke liye namkeen daliya banana sikhayi ye
निशा: सुमन, वेबसाइट पर दलिया खिचड़ी रेसिपी उपलब्ध है, दलिया पुलाव रेसिपी भी है, बेबी को दलिया में घी और थोड़ा नमक मिलाकर दलिया को नमकीन करके भी खिलाया जा सकता है.
kamlesh sahu
daliya banane ki vidhi
Arshad azam
Wow so nic
i like most its
Kodi Gudu Pulusu @ Lahsun Chef
Very tasty!
Diya
thanks mam its nice
Swati jadhao
Mam kya han ise pulaw jaisa bana sakte hai???
निशा: स्वाति, दलिया पुलाव की रेसिपी मेरे चैनल पर है, सर्च बटन पर दलिया पुलाव लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
sneha
daliya banana sikhane par dhanyawad mam ji :)
mere jaise moto ke liye faydemand hai :)
thank you mam :)
kamini
thank u
this recipe because baacho k liye acha aur behatar hai daliya
निशा: कामिनी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hirakjyoti Das
Thanks..aaj me pehli bar namkeen dalia bana raha hu.aur mujhe is website dwara sara jankari mil geya..ab me bana raha hu.. thank you so much..
निशा: Hirakjyoti ji आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
sakshi
Very nice recipe
priya mahanty
thanku nisha ji
priya mahanty
very nice recipe par kya main apni 14 month baby ko ye khila sakti hun
निशा: प्रिया, जी हां दलिया को दूध में मिला कर बेबी को खिलाइये, बहुत ही पौष्टिक है.
new momy
Its an amazing site.superb collection of every kind of recipe.helped me alot with my picky eater son.

REETU
Nisha Ji..Oatmeal ka hindi mai kya meaning hota ha please explain..
निशा, रितु, ये जो का दलिया होता है.
priyanka shukla
thanks mam its a great help.
vinita bisht
i want learn make spicey macroni..... plzzzzz tell me . how to make dis recepie....
निशा: विनीता, लिखने की कोशिश करूंगी.
vandana makeshwar
nishaji makhana kya hota hai
viral doshi
I loved your recipes ,i made methi malai matar
it was awesome.I just have one question that
how come u r not using onion and garlic in any of your recipes?
निशा: विरल, मैं हमेशा ही बिना प्याज और लहसन के खाना बनाती रही हूँ, मुझे वही पसन्द आता है और मैं वही बनाती हूँ, लेकिन मैं बताती हूँ कि आप प्याज डालना चाहें तो इसमें इस तरह प्याज डाल सकते हैं.
Ramashish, Journalist, Kathmandu
How make daliya with vegitables.
निशा: रामाशिश, वेबसाइट पर दलिया पुलाव उपलब्ध है, सर्च बटन पर दलिया पुलाव लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Shila pathak
Mam ,thnx 4 various recipes .My husband always ask me to prepare "Rasse wali raseeli BHINDI " please tell us
निशा: शिल्पी मैं कोशिश करती हूँ.
Jimmy
Hello Mam!!
Main ye janna chahti hoon ki kya hum ek saath daliya bhoon kar ke kisi container mein store karke rakh sakte hain?? taki har baar daliya banate time bhoon ne ka time bach jaye ,bas direct cooker mein daliya bana li jaye
निशा: निम्मी, जी हां बिलकुल रखा जा सकता है, भून कर रख लीजिये, 2-3 महिने भी यूज का सकते हैं, धन्यवाद.
Jyoti
Thanks for guide me
mahikatyal
dear mam,
pls ap mujhe punjabi koi bhi ek dish banana sikhiye
निशा: महिका, वेबसाइट पर छोले भटूरे की रैसिपी दी हुई है, प्लीज सर्च बटन पर छोले भटूरे लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, प्लीज आप ये बनाइये, आपको बहुत पसन्द आयेंगे.
kalpana mishra
यदि बाज़ार वाली दलिया के बजाय गेहूँ से सीधे दलिया तैयार करनी हो तो कैसे करें ? मई तो गेहूँ को तोड़ा भिगो कर, सुखाकर, मिक्सर मे दरदरा बना लेती हूँ और उसे ही प्रयोग करती हूँ....... क्या ये ठीक है ? या बेज़ार वाले पॅकेट ही यूज किया जाय ? आपका परामर्श चाहिए.
निशा: कल्पना, बाजार का बना दलिया अच्छा आता है, उसे यूज कर सकते हैं.
mary
nice to read.
looks easy.
will try it soon.
thx.
rgds
m
---
pooja
pls mujhe daliya se bnne wali upma ki recipe bataye
निशा: पूजा, मैं कोशिश करूंगी.