दलिया (Dalia Recipe – Daliya Recipe)

दलिया खाने में स्वादिष्ट लेकिन बनाने में बड़ा आसानी से बनने वाला भोजन है. बच्चे और बड़े सभी के लिये पौष्टिक है. यह बहुत जल्द पचने वाला आहार है, इसीलिये अस्वस्थ्य लोगों के लिये दलिया बनाकर मूंगदाल या दूध के साथ दिया जाता है. छोटे बच्चे की मां को अगर दूध कम हो रहा है, तो दूध दलिया खाने से मां का दूध भी बड़ जाता है. आइये आज हम यह पौष्टिक दलिया बनाते हैं.
Read- Dalia Recipe – Daliya Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredienst for Daliya- Dalia
- गेंहू का दलिया - 200 ग्राम(एक कप)
- घी या मक्खन - 2 छोटी चम्मच
- पानी - चार कप

विधि - How to make Daliya
दलिया के पैकेट बाजार में किराने की दुकानों से मिल जाते हैं. दलिया को पैकेट से किसी थाली में निकालिये, देख लीजिये उसमें कोई मिट्टी इत्यादि न हो, छिलके तिनके जो भी हो निकाल कर साफ कर दीजिये.
कुकर को गरम करने रखिये, घी या मक्खन कुकर में डाल दीजिये, घी पिघलने पर, दलिया डालिये और चमचे से चला चला कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये. दलिया भूनने के बाद, दलिया की मात्रा का चार गुना पानी इस भुने दलिया में डाल दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये.
कुकर में एक सीटी आने के बाद 2 मिनिट तक दलिया को धीमी गैस पर पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद उसे खोलिये. लीजिये हल्का गुलाबी मोती जैसे दाने जैसा दलिया तैयार है.
दलिया को आप दाल, दूध, दही या किसी भी सब्जी जो आपकी मनपसन्द है के साथ खाइये और परोसिये.
दलिया का पुलाव बनाने के लिये हम यही दलिया पहले बनायेंगे.
कमेंट (155)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीना़क्षी जी, आप इसे बिना घी में भून कर भी बना सकती हैं.
निशा: उमेश जी, बिल्कुल आप नमक और सब्जियां डाल सकते हैं.
निशा: ज्योति जी, आप दलिया में नमक भी डाल सकती हैं.
निशा: प्रीति जी, आप इसी प्रकार दलिया बना लें और बाद में, इसमें अपने स्वादानुसार चीनी और दूध डाल कर मीठा दलिया बना लें या फिर इसमें साथ में ही चीनी डालें और मीठा बनालें.
निशा: अंशू जी, मेकरोनी, पास्ता ये मैदा से या चावल से बनते हैं
plz bata dijiye.
निशा: योगेश जी, सादा दलिया इसी तरह से बनाया जाता है, आप इसे बनाये, इसे मूंग की दाल के साथ सर्व करते हैं, वेबसाइट और चैनल पर मूंग दाल दलिया की रेसिपी उपलब्ध है प्लीज आप उसे देख सकते हैं.
निशा: रजनी जी, ये हमने एकदम सादा दलिया बनाया है. आप इसमें अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: चेतन जी, आप दलिया की अन्य रैसिपी भी मेरी वेबसाइट पर देख सकते हैं
निशा: चारू जी, आप मेरी वेबसाइट पर जाकर रैसिपी देख सकती हैं धन्यवाद.
निशा: रीतिका जी, दलिया को फीका बनाकर अपनी पसंद अनुसार दाल के साथ नमकीन दलिया या दूध के साथ मीठा दलिया जैसा चाहें बनाकर खा सकते हैं.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिंकी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: हमने इसमें नमक या मीठा कुछ भी नही डाला है, इसे फीका जैसे चावल फीके बनाते हैं उसी तरह बनाते हैं और दाल के साथ या दूध या दही के साथ जैसा स्वाद पसंद करते हों वैसे इसे खा सकते हैं.
निशा: दिव्या जी, मूंगदाल डाल सकते हैं.
निशा: भारद्वाज जी, दलिया को बनाकर दूध डालकर सर्व कीजिए, या दलिया को बनाकर दूध में डालकर, दूध में अच्छी तरह मिलने तक पका सकते हैं.
निशा: संगीता जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: नंद जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: रितिका जी, दलिया में स्वादानुसार चीनी और घी डालकर इसे मीठा बना सकते हैं.
it's made out of wheat
निशा: मुकेश जी, 4 लोगो के लिये इतना दलिया बन सकता है.
निशा: शमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप मेरी वेबसाइट पर जाकर विभिन्न प्रकार की रैसिपी देख सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: सिसिदिया जी, दलिया चीनी मिलाकर बनाया जा सकता है, लेकिन चीनी से फैट बढ़ती है.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, आप दलिया खा सकती हैं, दलिया से आपका वजन नहीं बढ़ेगा.