ताज़ा मटर का पुलाव । Matar Pulao Recipe | Green Peas Pulao in Pressure Cooker

📅 12 फरवरी 2018 👁 2 लाख बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 3.0 (28)

सर्दियों के मौसम में गुनगुनाती धूप में ताज़े मटर का पुलाव खाने का मज़ा ही अलग है. खड़े मसालों और हरी मटर के दानों से तैयार इस पुलाव को बनाकर आप भी इस मौसम का मज़ा लीजिए.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Peas Pulao in Pressure Cooker

  • हरी मटर के दाने- 1.5 कप
  • बासमती चावल- 1 कप (200 ग्राम) (भीगे हुए)
  • काजू- 10 से 12
  • हरा धनिया- 1 से 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • घी- 3 से 4 टेबल स्पून
  • अदरक- 1 इंच टुकड़ा (पतले लंबाई में कटे हुए)
  • नींबू- 1
  • साबुत गरम मसाले- 15 काली मिर्च, 2 बड़ी इलायची, 5 लौंग, 2 टुकड़े दालचीनी
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- ½ छोटी चम्मच
  • नमक- 1.25 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Matar Pulao

मटर का पुलाव बनाने के लिए कुकर गरम कर लीजिए. कुकर गरम होने पर इसमें घी डाल दीजिए. घी गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए और गैस कम कर दीजिए ताकि मसाले जले ना. फिर, बड़ी इलायची को छील लीजिए और बाकी खड़े मसालों- काली मिर्च, लौंग और दालचीनी के साथ घी में डाल दीजिए. साथ ही अदरक, हरी मिर्च और काजू भी डालकर हल्का सा भून लीजिए. जैसे ही काजू हल्के गुलाबी हो जाएं, मसाले में मटर के दाने डाल दीजिए और मटर को लगातार चलाते हुए 1 मिनिट भून लीजिए.

मसाले में 20 मिनिट पानी में भीगोकर लिए हुए चावल डालकर 1 मिनिट मध्यम आंच पर भून लीजिए. इसमें 1.5 कप पानी, नमक, गरम मसाला और नींबू का रस डालकर मिला दीजिए. कुकर बंद करके पुलाव को 1 सीटी आने तक पकने दीजिए.

बाद में, गैस बंद कर दीजिए और पुलाव को आधा कुकर का प्रैशर खत्म होने तक इसी में रहने दीजिए और फिर, चावल को हल्के हाथ से ऊपर नीचे कर लीजिए और 10 से 15 मिनिट के लिए ढक दीजिए. .

10 मिनिट बाद, पुलाव को हल्के हाथ से चमचा चलाते हुए ऊपर नीचे कर दीजिए. ताज़ा मटर का पुलाव एकदम तैयार है. इसे थोड़े से हरे धनिये से गार्निश करके हरे धनिये की चटनी, दही, अचार और पापड़ के साथ सर्व कीजिए.

सुझाव

  • कुकर में पुलाव जल्दी बनकर तैयार होता है.
  • पुलाव को घी के बदले तेल में भी बना सकते हैं.
  • काजू अॉप्शनल है, लेकिन इससे पुलाव का स्वाद अच्छा आता है.

Matar Pulao Recipe | ताज़ा मटर का पुलाव । Green Peas Pulao in Pressure Cooker

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (28 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rahul Bajaj
Hello aunty, Kaisi hai aap Hum hostel wale bachcho ke liye aap itnieasy reipe upload karti hai. dil khush ho gaya. matar ke pulao khakar mere roommates khush ho jayeneg
NishaMadhulika
राहुल जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
अर्चना श्रीवास्तव
निशा जी, बहुत ही बढ़िया पुलाव बनाए हैं आपने। हम घर पर ये पुलाव बना लेते हैं, लेकिन आपकी तरह खिले-खिले नही बन पाते हैं. आपके जैसे बनाने की कोशिश करेंगे.
NishaMadhulika
अर्चना जी, परेशान न हों थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे से पुलाव बना सकेंगी. बहुत बहुत धन्यवाद.