दलिया (Dalia Recipe – Daliya Recipe)

दलिया खाने में स्वादिष्ट लेकिन बनाने में बड़ा आसानी से बनने वाला भोजन है. बच्चे और बड़े सभी के लिये पौष्टिक है. यह बहुत जल्द पचने वाला आहार है, इसीलिये अस्वस्थ्य लोगों के लिये दलिया बनाकर मूंगदाल या दूध के साथ दिया जाता है. छोटे बच्चे की मां को अगर दूध कम हो रहा है, तो दूध दलिया खाने से मां का दूध भी बड़ जाता है. आइये आज हम यह पौष्टिक दलिया बनाते हैं.
Read- Dalia Recipe – Daliya Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredienst for Daliya- Dalia
- गेंहू का दलिया - 200 ग्राम(एक कप)
- घी या मक्खन - 2 छोटी चम्मच
- पानी - चार कप

विधि - How to make Daliya
दलिया के पैकेट बाजार में किराने की दुकानों से मिल जाते हैं. दलिया को पैकेट से किसी थाली में निकालिये, देख लीजिये उसमें कोई मिट्टी इत्यादि न हो, छिलके तिनके जो भी हो निकाल कर साफ कर दीजिये.
कुकर को गरम करने रखिये, घी या मक्खन कुकर में डाल दीजिये, घी पिघलने पर, दलिया डालिये और चमचे से चला चला कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये. दलिया भूनने के बाद, दलिया की मात्रा का चार गुना पानी इस भुने दलिया में डाल दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये.
कुकर में एक सीटी आने के बाद 2 मिनिट तक दलिया को धीमी गैस पर पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये. कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद उसे खोलिये. लीजिये हल्का गुलाबी मोती जैसे दाने जैसा दलिया तैयार है.
दलिया को आप दाल, दूध, दही या किसी भी सब्जी जो आपकी मनपसन्द है के साथ खाइये और परोसिये.
दलिया का पुलाव बनाने के लिये हम यही दलिया पहले बनायेंगे.
कमेंट (155)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ओट्स को हिन्दी में जई कहते हैं और यह आसानी से पच जाने वाले फाइबर का अच्छा स्त्रोत होता है
निशा: मनोज जी, दूध दलिया बहूत ही पौष्टिक खाना है, ये फिट रहने में मदद करता है.
निशा: मंजू जी, दलिया आटा थोड़ा मोटा रहता है, इसका हलवा, लड्डू या बाटी बनाकर यूज कर लीजिये या रोजाना अपनी चपाती के आटे में थोड़ा सा मिलाकर गूथ लीजिये.
निशा: जागू जी, बजार में गेहूं से ही बना दलिया मिलता है, लेकिन दलिया बाजरा या मक्का या ज्वार का भी बनता है.
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप इसे ताजा बना कर ही उपयोग में लाएं तो बेहतर होगा.
निशा: चेतन जी, गेहूँ को टुकड़ो मे तोड़कर दलिया बनाया जाता है. गेहूँ को साफ कर, छिलका निकालकर ज़रुरत अनुसार आकार मे तोडा़ जाता है. यह बेहद पौष्टिक होता है.
i like u r dishes its tasty and delicious I try it dishes at my home
निशा: श्रीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Bht achi hai.
Sugar ??????
Kya bina pressor cooker k daliya ni bnaya ja skta h
निशा: अमन जी हां अवश्य बनाया जा सकता है, लेकिन प्रेशर कुकर में ये बहुत जल्दी बन जाता है.
Mam, Kya Daliya Bananese Pehale use Dhokar lena Chahiye Kya?
Nisha Ma'm, if no butter or ghee is allowed, can we dry roast daliya and then proceed towards making daliya?
निशा: प्रिया जी हां आप उसे सिम्पल दलिया खिला सकती है, आप उसके दलियां की खिचड़ी बना सकती है, चावल की खिचड़ी बना सकती हैं, दलिया दूध में मिलाकर या चावल दूध में मिलाकर जो वह पसन्द करे खिलायें और प्लीज वेबसाइट पर दिया हुआ लेख शिशुयों के लिये आहार उसे अवश्य पढ़े, उसमें बेबी के खाने के लिये बहुत सारे सुझाव दिये है.
निशा: जीनत जी, इसे मीठा भी बना सकते हैं.
निशा: कंचन जी, दलिया से तो दूध नहीं फटना चाहिये, मुझे लग रहा है कि मिल्क कुकर की वजह से फट सकता है, क्यों कि अल्यूमिनियम में हम जो पकाते हैं, कभी सफाई के बाद में भी कुछ रह जाता है, और दूध से बनी हुई चीजों में या तो कलर आ जाता है या दूध फट जाता है.
lati hai pl. mere sawal ka jawab de dijiye.
निशा: वंशी जी, दलिया को बिना धोये भी बनाया जा सकता है, और अगर आप धोना पसन्द करती हैं तो आप उसे धोकर भी बना सकती हैं, जिस तरह कुछ लोग गेहूं को धोकर सुखाकर ही आटा पिसवाना पसन्द करते हैं.
निशा: वंशिका जी, आप इसमें नमक और घी या चीनी, दूध जो भी पसन्द करें वह डाल सकते हैं.