दलिया वेज उपमा । Dalia Upma । Broken Wheat upma | Cracked wheat Upma

ढेर सारी वेजिटेबल से बने दलिया उपमा की रेसिपी आपके स्वाद को तो बढा़ती ही है. साथ ही साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है.
Read- Dalia Upma । Broken Wheat upma | Cracked wheat Upma
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dalia Upma recipe
- दलिया - ½ कप
- गाजर - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
- शिमला मिर्च - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
- फ्रेन्च बीन्स - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
- फूल गोभी - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
- टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ)
- हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - ½ इंच (बारीक कटा हुआ)
- करी पत्ते - 8-10
- काली सरसों के दाने - ¼ छोटी चम्मच
- उड़द दाल - ½ छोटी चम्मच
- मूंगफली के दाने - 1 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- नमक - ½ छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा या स्वादानुसार
विधि - How to make Dalia Upma
दलिया को पैन में डालकर गैस पर रखें, दलिया का हल्का सा कलर चेंज होने तक लगातार चलाते हुए भून लीजिए. दलिया का रंग बदलने और हल्की सी खूश्बू आने पर दलिया भून कर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. दलिया भूनने में 2-3 मिनिट का समय लग जाता है. भूने दलिया को प्लेट में निकाल लीजिए.
उपमा बनाने के लिए कुकर को गैस पर रख कर गरम करें. कुकर में 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर इसमें सरसों के दाने डाल कर भूनें. दाने तड़क जाने पर इसमें ½ छोटी चम्मच उड़द दाल डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब इसमें करी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक का टुकड़ा, बारीक कटी हुई गाजर, बारीक कटी हुई शिमला, बारीक कटी बीन्स और बारीक कटी फूल गोभी डाल कर इसे लगातार चलाते हुए 1 मिनिट भून लीजिए. बारीक कटा टमाटर डाल कर मिक्स कर दीजिए. अब इसमें भूना हुआ दलिया और भूने मूंगफली के दाने डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर दीजिए.

अब दलिया में सवा कप पानी, हल्दी पाउडर और नमक डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दिजिए. कुकर को ढक्कन लगा कर बंद कर दीजिए और 1 सीटी आने तक पकने दीजिए. 1 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने के बाद कुकर को खोलिए.
प्रैशर खत्म होने पर कुकर को खोलिए और दलिया को एक बार मिक्स कर दीजिए और 5-10 मिनिट कुकर को आधा ढक कर रखें इसके बाद दलिया सर्व कीजिए.
5 मिनिट बाद दलिया में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए. दलिया उपमा तैयार है इसे प्याले में निकाल लीजिए. इसके ऊपर थोडा़ सा हरा धनिया डाल कर इसे गार्निश कर दीजिए. आप इसमें कद्दूकस किया नारियल डाल कर भी इसे गार्निश कर सकते हैं. दलिया को आप दही या अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
2-3 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
- दलिया में आप अपनी पसंद की सब्जियां जैसे हरी मटर के दाने, ब्रोकली या जो पसंद हों उसे डाल सकती हैं. जो सब्जियां न पसंद हों उन्हें हटा सकते हैं.
- दलिया में आप हल्दी न डालना चाहें तो हटा सकते हैं.
Dalia Upma । दलिया वेज उपमा । Broken Wheat upma | Cracked wheat Upma
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।