लापसी - Laapsi Recipe - Rajasthani Laapsi recipe

📅 9 जनवरी 2015 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 21 कमेंट ★ 3.1 (3765)


लापसी दलिया से बनने वाली राजस्थान और गुजरात की पारम्परिक डिश है, लापसी को किसी खास अवसर और पूजा के अवसर पर बनाया जाता है, बहुत ही स्वादिष्ट होती है.

Read - Laapsi Recipe - Rajasthani Laapsi Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Laapsi

  • दलिया - 1 कप
  • चीनी - 3/4 कप
  • घी - 1/2 कप
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • काजू - 2 टेबल स्पून
  • इलायची - 5-6

विधि - How To Make Laapsi

कुकर को गरम करने रखिये, कुकर में घी डाल दीजिये, घी पिघलने पर, दलिया डालिये और चमचे से लगातर चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए.

दलिया भूनने के बाद, दलिया में 3½ कप पानी डालकर कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दीजिए. कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद इसे खोलिये.


काजू को छोटा-छोटा काट कर तैयार कर लीजिए और इलायची को छीलकर इसका पाउडर बना लीजिए. दलिया में चीनी डालिये और मिला दीजिये, कटे हुए काजू, किशमिश, इलायची का पाउडर और थोडा़ सा घी डाल कर सभी को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए, चीनी घुलने तक लापसी को पकने दीजिये.

लापसी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. लापसी को प्याले में निकाल लीजिए और ऊपर से काजू डालकर इसे गार्निश कीजिए. स्वादिष्ट लापसी बनकर तैयार है, परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिए,
सुझाव:

  • लापसी के लिये ड्राई फ्रूट अपने पसन्द से कम ज्यादा लिये जा सकते हैं, जो ड्राई फ्रूट पसन्द हो वह अधिक ले सकते हैं और जो नहीं पसन्द हों उन्हैं हटाया जा सकता है.
  • चीनी अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा की जा सकती है.
  • लापसी को गुड़ से भी बनाया जा सकता है.
  • 4 सदस्यों के लिये
  • समय - 25 मिनिट

Rajasthani Laapsi recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (3765 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (21)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

madhvi
Mam I am big fan of you mene bade bade khane ( large scale ) apke vedio dekh kr banaye????????????????????????
NishaMadhulika
माधवी जी, आपके इसे प्रेम ओर सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
madhvi
U r the best
NishaMadhulika
माधवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करें.
Subhash Sharma
Nice dis
NishaMadhulika
सुभाष जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Shweta
gud ki lapsi k liye gud kitna aur kab dalna hai ?
निशा: श्वेता जी, गुड भी चीनी के बराबर ले सकते हैं इसे पानी में डालकर गरम करके घोले और छान कर आटा भूनने के बाद डालें और बिलकुल इसी तरह लपसी बनायें.
manju
Nameste mam
Mam khule bartan m lapsi kese banti h bataye plzzz or pani ki matra .....bhgona,khadie open m kese banaye h or ghur ki plzzzz
निशा: मंजू जी, किसी बर्तन में, भगोने में दलिया को घी में भूनें और फिर 5 गुना पानी डालकर दलिया को एकदम सोफ्ट होने तक पकायें, दलिया के पूरी तरह पकने पर, मेवे इलाइची डाल कर मिलायें, गुड़ को थोड़े से पानी में घुलने तक गरम करें,और छान कर दलिया में मिलादें, गुड़ वाली लापसी बनकर तैयार हो जायेगी.
Rabiya
DaliyA ko English me kiya bolte hai agar dukan se lana Ho me dubai me hu

निशा: रबिया जी, दलिया को इंगलिश में broken wheat और porridge कहते हैं.
Rupa
All your recipes come out just perfect! Thank you!!!

निशा: रूपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dharmaram patel
Kya is saite par her parkar ki resipe ka jvab mil skta he
manju

Mam ye lapsi 1 city me alumeineyam wale cooker me nahi pakti h esme 3 4 city lagene parti h


निशा: मंजू जी, प्लीज आप इसे ट्राई कीजिये, कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये लेकिन उसका प्रेशर मत निकालिये, प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये, लापसी पक चुकी है, प्लीज ट्राई.
shikha

nisha ma'am


Haryana mein kai jagah par laapsi bina ghee ke dardare pise atte se banti hai yeh jukam bhi thik karti hai hum aise bhi bana sakte hai kya?


निशा: शिखा जी, लपसी दरदरे आटे से बनती है, थोड़ा घी डालकर, आटा अच्छी तरह भून कर, चीनी पानी डाल कर गाड़ा होने तक पकायें, मेवा जो भी आप चाहें डालें, जुकाम में फायदा करती है.
Enter your name...
Nisha ji mujhe ye bataiye ki ye daliya kya chij hai
mithilesh k ram
I like this recipe
manju
Hello mam
Me jab lapsi banati hu to suger dalane pr dane tite ho jate h naram kyo nahi hote h
निशा: मंजू जी, दलिया अच्छी तरह नरम हो जाने के बाद शुगर डालेंगी तो दाने नरम ही रहेंगे.
Surendra
gud ki laapsi kese banaye?
radhika
Kal choti holi par maine aapki daliya recipie try ki.bahut hi aachi bani.banane main bhi bahut aasan.saadi ke 4 saal main pehli baar traditional dish itni aachi banai.vaise toa maine multigrain roti, thalpeeth .veg momo, veg biryani aur others bhi bahut kuch banaya.husband and merri sister bhi aapki fan ho gaya.bahut tarif mili aapki recipie banane par.thanku very much.apki koi recipie
Book milti hai kya?
ani
bina cooker use kiye dhimi anch par pakanye ,,,,chini ki jagah gud (jaggery) use karien
sunil
hello g mera ek sawal he
merry
Kya daliye ko jitna jyada dhimi aanch pr bhoonge lapsi utni achhi or uskka color utna acha hota hai ?
निशा: मैरी जी हां दलिया को धींमी आग पर भूनने से वह स्वादिष्ट बनता है.