लौकी का हल्वा - बिना मावा या मिल्क पाउडर से बना हुआ Lauki Halwa Recipe without Khoya or Milk Powder

लौकी का हल्वा बहुत ही स्वादिष्ट होता है. आज हम ये हल्वा बिना घी या मावा मिलाए बनाएँगे. इसे बनाना बहुत ही आसान होगा क्योंकी इसके लिए सामग्री आपकी रसोई में ही मौजूद है. ये बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा. तो आप इस स्वादिष्ट हल्वे को बनाएं और इसके अलग स्वाद का आनंद लें.
लौकी हल्वा के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Lauki ka Halwa
लौकी - Bottle Gourd - 1 (750 ग्राम)
घी - Ghee - 1 छोटी चम्मच
दूध - Milk - 1 कप (225 ml)
मलाई - Fresh Malai - 1 कप
चीनी - Sugar - 1/2 कप (150 ग्राम)
बादाम कतरन - Almond Flakes - 1 बड़े चम्मच
काजू - Cashew - 1 बड़े चम्मच, कटे हुए
पिस्ता कतरन - Pistachio Flakes - 1 छोटी चम्मच
इलायची - Cardamom - 4, दरदरी पिसी हुई
लौकी ग्रेट करने की विधि Process of grating Lauki
750 ग्राम की 1 लौकी को धो कर छीलिए. फिर इसके 2.5 cm के पीस काट कर इन्हें वापस से धोएं. अब ग्रेटर से लौकी के पीस को घुमा-घुमा कर उसका बाहर का हिसा ग्रेट कीजिए और अंदर का पल्प हटा दीजिए. सभी पीस इस तरह ग्रेट कीजिए, लौकी ग्रेट हो कर तैयार हो जाएगी.
साथ ही 1 कप दूध को उबालिए और उबाल आने पर फ्लेम बंद करके उसे ढाक कर रख दीजिए.
लौकी भूनने की विधि Process of roasting Lauki
पेन में 1 छोटी चम्मच घी (अगर घी नहीं चाहते तो इसे हटा भी सकते हैं) हल्का पिघलाएं. फिर इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डाल कर लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर भूनिए. जब तक लौकी से खुशबू नहीं आती और ये ड्राई नहीं होती इसे भूनते रहिए. ड्राई होने पर ये भुन कर तैयार हो जाएगा.
लौकी का हल्वा बनाने की विधि Process of making Lauki Halwa
लौकी के भुन जाने पर फ्लेम को एकदम धीमा करके इसमें उबाला हुआ दूध डालिए. अब मिलाते हुए दूध को एकदम गाढ़ा होने तक और लौकी में मिलने तक पकाएं. दूध के लौकी में मिल जाने पर इसमें 1 कप फ्रेश मलाई डाल कर मिलाते हुए पकाएं. अब थोड़ी-थोड़ी देर में इसे चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं.
लौकी के गाढ़ा होने के बाद इसमें ½ कप से थोड़ी सी ज़्यादा चीनी डाल कर मिलाएं. अब इसके वापस से गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर इसमें 1 बड़े चम्मच बादाम कतरन, 1 बड़े चम्मच काजू कटे हुए और 1 छोटी चम्मच पिस्ता कतरन डाल कर मिलाएं. इन्हें मिलाते हुए 2-3 मिनट पकाएं, समय पूरा होने इसमें 4 छोटी इलायची दरदरी कुटी हुई डाल कर मिलाएं. इस तरह हल्वा बनकर तैयार हो जाएगा, इसे परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझव Suggestions
हल्वे में मलाई डालने के बाद इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं.
हल्वे में चीनी डालने के बाद इसको बिल्कुल छोड़ना नहीं है, वरना ये जल जाएगा.
लौकी का हल्वा - बिना मावा या मिल्क पाउडर से बना हुआ Lauki Halwa Recipe without Khoya or Milk Powder
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।