मूंग की दाल और दलिया (Moong Dal Dalia Recipe)

मूंग की दाल और दलिया (Moong Dal Dalia) स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक भोजन है, मूंग की दाल दलिया (Dalia with dal) बच्चों के लिये सप्ताह में 1 बार अवश्य बनाईये. ये उनके लिये बहुत अच्छा खाना है. आप जब पेट कुछ भारी महसूस करें तब मूंग की दाल और दलिया (Moong Dal Dalia) बनाकर खायें आप अच्छा महसूस करेंगे.
- Read Moong Dal Dalia Recipe in English - Moong Dal Dalia Recipe with video
दलिया के लिये आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dalia
- दलिया - 1 कप
- घी - 1 छोटी चम्मच
दाल के लिये आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal
- मूंग की दाल - 1 कप
- टमाटर - 2-3
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1
- घी - 1-2 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
विधि: - How to make Moong Dal Dalia
दाल को धोकर कुकर में 2 कप पानी और आधा छोटी चम्मच नमक के साथ गैस पर रखिये और एक सीटी आने तक उबाल लीजिये.
जब तक कुकर का प्रेशर खतम होता है ,तब तक दाल के लिये मसाला तैयार कर लेते हैं, टमाटर को धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये, अदरक को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये, हरी मिर्च को धो कर, डंठल तोड़कर छोटी छोटी काट लीजिये.
कढ़ाई गरम होने के लिये गैस पर रखिये, घी डालिये और घी गरम होने पर हींग जीरा डालिये, जीरा हल्का ब्राउन होने पर हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और कटे हुये टमाटर डालिये, मसाले को मिलाइये. 2 मिनिट के लिये ढककर टमाटर को नरम होने तक पकने दीजिये, लाल मिर्च डालिये और मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले से घी अलग न होने लगे. मसाला भुन कर तैयार हो गया है.
कुकर खोलिये, दाल पक गई है, पकी हुई दाल मसाले में डाल कर मिला दीजिये, दाल आप जितनी पतली खाना चाहते हों उसके हिसाब से 1 -2 कप पानी मिला दीजिये, बचा हुआ आधा छोटी चम्मच नमक भी मिला दीजिये. दाल को ढकिये, उबाल आने के बाद 2 मिनिट और पकाइये. दाल बन गई है, गैस बन्द कर दीजिये, मूंग की दाल में गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
मूंग की दाल तैयार है, दाल को प्याले में निकाल लीजिये.

दलिया बनाइये - How to cook Dalia for Moong Dal Dalia
दलिया को थाली में निकाल कर, बीन फटक कर साफ कर लीजिये.
कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, गरम घी में दलिया डालिये और हल्का भूरा होने तक चमचे से लगातार चलाते हुये,मध्यम आग पर भून लीजिये.
दलिया भुन जाने पर, गैस बन्द कर दीजिये.
भुने दलिया में 3 कप पानी डालकर मिलाइये, कुकर बन्द कर दीजिये. गैस फिर से ओन कर दीजिये और एक सीटी आने तक दलिया को पकने दीजिये, गैस बन्द का दीजिये.
कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये, दलिया बन कर तैयार है. दलिया को प्याले में निकाल लीजिये.
स्वादिष्ट गरमा गरम मूंग की दाल और मोती के दाने जैसा चमकता दलिया (Moong Dal Dalia) परोसिये और खाइये.
Moong Dal Dalia Recipe
कमेंट (27)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रेखा जी, अवश्य डाल सकते हैं.
Regards,
Swetha
निशा: स्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Dear Nishaji,
I like all your recipes. Thanks you so much for teaching us good cooking.
Nishji, please tell some more recipes of dalia on your website. Sweet and salty both types.
Thank you
निशा: ललिता जी,वेबसाइट पर सादा दलिया, दलिया पुलाव, मूंग दाल दलिया उपलब्ध है, मैं और भी रेसिपी दलिया से बना दूंगी.
निशा: अर्चना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमित, मूंग की दाल का चीला, वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर मूंग दाल चीला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
main ek cooking institute khulna chah raha hu
kya main aap se baat kar sakta hu
9826032282 plz reply kare
Tv dekhna chod di hye.... jab dekho aap k recieps dekhna search karna padhna likhna apnay book may aur pakana . Bahot hi shararati hye sab kuch intrest say karti
निशा: फिरदोस, बहुत ही अच्छी बात है लेकिन फिर कुकिंग में ज्यादा लगे रहेंगे तो बाकी चीजें पीछे रह जायेंगी, हर काम के लिये बैलेन्स बनाना बहुत आवश्यक है.
निशा: प्रेमलता, दलिया के साथ हमने धुली मूंग की दाल बनाई है, साबुत मूंग दाल को सुबह बनाने के लिये रात को भिगो दिया जाता है, और सुबह बना लीजिये. साबुत मूंग दाल बनाने कि विधि मैं लिखने की कोशिश करूंगी
oats or oats se bani recipe ke baare me bataiye.............
निशा: निकिता, वेबसाइट पर ओट्स से बने कटलेट रैसिपी पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये सर्च बटन पर ओट्स कटलेट लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है, मैं ओट्स से बनने वाली और भी रेसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: रेणु, लगता है आपने इसे अधिक देर तक पका लिया. आप जब ढोकला में तड़का लगायें तो इसमें अधिक पानी मिला कर तड़का दें
निशा: अजय, आप बिना गरम मसाले के दाल बनाइये, बहुत अच्छी बनेगी.
निशा: रेनू, धन्यवाद.
निशा: जी हां आप ओटमील भी प्रयोग कर सकती हैं.
Moong dal and dalia is not only tasty but nutritious too. Moong dalia with dal should be made for children atleast once in a week. It is very good for children. When you are having an uneasy feeling in your stomach prepare Moong dal dalia and eat, it will make you feel better.
Ingredients for Moong Dal Dalia
Dalia - 1 cup
Ghee - 1 tsp
Ingredients for Moong dal:
Moong dal - 1 cup
Tomatoes - 2 to 3
Ginger - 1 inch long piece
Green chilli - 1
Ghee - 1-2 tbsp
Jeera(cumin) - ½ tsp
Heeng(asafoetida) - 1 to 2 pinch
Turmeric powder - ¼ tsp
Dhaniya(coriander) powder - 1 tsp
Red chilli powder - less than ¼ tsp
Salt - add to taste/1 tsp
Garam masala - less than ¼ tsp
Dhaniya(coriander) - 2 tbsp finely chopped
How to make Moong Dal Dalia
Wash dal. Put in a cooker with 2 cups of water and ½ tsp salt then place it on the gas. Boil dal till one whistle goes off.
Until pressure from the cooker escapes completely prepare the spices needed for dal. Wash tomatoes and chop into small pieces. Peel, wash and grate ginger. Now wash the chilli, break its stem and cut into small pieces.
To heat kadhai(pan) place it on the gas, put ghee and when it is heated add heeng and jeera.
When jeera turns light brown add turmeric powder, dhaniya powder, chopped tomatoes and spices, then mix well. Cover the kadhai for 2 minutes and let it cook until tomatoes become soft.
Now add red chilli powder and fry the spices till they start to separate from the ghee. Spices are fried and ready.
Open the cooker’s lid, dal is cooked. Put the spices into the cooked dal and mix. Depending on how thin you want the dal mix 1-2 cups of water. Also add the remaining salt then cover the dal.
After it comes to boil, cook the dal for 2 more minutes. Dal is prepared, turn off the gas. Add garam masala and green dhaniya to Moong dal and mix.
Moong dal is ready,pour it into a bowl.
How to cook Dalia for Moong dal dalia
Take out dalia on a plate and clean it.
Put ghee in the cooker and heat. Pour daliya into hot ghee and keep stirring with a spoon till it turns light brown. Fry it on a meduim flame.
Once dalia is fried turn off the gas.
Pour 3 cups of water to the fried dalia and mix, close the cooker’s lid. Turn on the gas again and allow dalia to cook till 1 whistle goes off. Turn off gas.
Wait till all pressure escapes from the cooker then open. Dalia is prepared so pour it into a bowl.
Serve Hot, mouth watering Moong dal and pearl shaped Moong dal dalia and enjoy.