दलिया की बर्फी – Dalia Burfi – Broken Wheat Burfi Recipe

दलिया की बर्फी बहुत स्वादिष्ट बनती है. आप दलिया की बर्फी (Broken Wheat Burfi) किसी त्योहार पर बना कर मेहमानों को खिला सकती हैं. आइये आज दलिया की बर्फी (Daliya Burfi) बनाते हैं.
Read - Dalia Burfi – Broken Wheat Burfi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dalia Burfi
- गेहूं का दलिया - 100 ग्राम (आधा कप)
- दूध - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
- घी - 100 ग्राम (आधा कप)
- मावा - 200 (एक कप)
- चीनी - 200 (एक कप) पिसी हुई
- काजू - 15-20 (6-7 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- चिरोंजी - एक टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 6-7
- पिस्ते - 10-12 (बारीक कतर लीजिये)
विधि - How to make Dalia Burfi
दलिया को थाली में निकालिये और फटक बीन कर साफ कर लीजिये.
कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच घी डालिये और दलिया को बिलकुल हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. दलिया को दूध में डाल कर उबाल लीजिये. (कुकर में दूध और दलिया डाल कर एक सीटी लगा लीजिये)
कढ़ाई में एक टेबल स्पून घी डालिये, दलिया डालिये और भूनिये, एक टेबल स्पून घी और डाल कर दलिया को गुलाबी होने तक भून लीजिये.

मावा को अलग से हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, अब मावा में चीनी मिलाकर चीनी के पिघलने तक अच्छी तरह भून लीजिये. भुने हुये मावा चीनी में भुना हुआ दलिया, कतरे हुये काजू और चिरोंजी मिलाकर 2-3 मिनिट चमचे से लगातार चलाते हुये भूनिये. आग बन्द कर दीजिये और मिश्रण में इलाइची पाउडर भी मिला दीजिये.
किसी ट्रे या थाली में थोड़ा सा घी चुपड़िये. मिश्रण को थाली में डाल कर एक सा करिये. ऊपर से बारीक कटे हुये पिस्ता डाल कर कलछी या चमचे हल्का सा दबा दीजिये. 1 घंटे में ये बर्फी जमकर तैयार हो जायेगी. अब आप चाकू की सहायता से अपने मन पसन्द आकार के बर्फी के टुकड़े काट लीजिये.
दलिया की स्वादिष्ट बर्फी (Broken Wheat Burfi) तैयार है. बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिये. आप ये दलिया बर्फी 10 दिन तक फ्रिज में रख कर खा सकते हैं.
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शुभरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें.
निशा: वर्षा जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: सोानक जी, इसमें मावा तो डालना है, बिना मावा के इसका स्वाद अच्छा नहीं आयेगा.
Non veg recipes bhi batayen
निशा: प्रेमा मैं वेजीटेरियन हूँ.
निशा: जसमीत, दलिया पकने के बाद घी में भूनने के बाद, उसमें चीनी और मिल्क पाउडर डाल दीजिये, मीडियम गैस पर लगातार चलाते हुये, चीनी को मैल्ट होने तक पका लीजिये, ड्राई फ्रूट भी डालकर मिला दीजिये, मिश्रण के जमने वाली कनसिसटेन्सी तक हो जाने पर जमा दीजिये.
निशा: किरन जी नमस्ते, डाला जा सकता है, लेकिन कन्डेन्स्ड मिल्क डालेंगी तब चीनी की मात्रा कम कर दीजिये, कन्डेन्स्ड मिल्क में चीनी और मिल्का लगभग बराबर रहते हैं.
निशा: संजू, मावा दूध को उबाल कर गाड़ा करके बनाया जाता है, इसे खोया भी कहा जाता है.
निशा: सपना, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: अम्रिता, मिल्क पाउडर को मावा के बराबर ही ले लीजिये.
निशा: अम्रिता, मावा दूध उबाल कर गाड़ा करके बनाया जाता है, आप इसे खुद भी बना सकती हैं, जानकारी के लिये "विविध"कालम में जाकर देख सकती हैं.
निशा: जी हां, दलिया को भूनना भी है और चीनी डालने के बाद थोड़ा सा और पका लीजिये.
Kya daliya do bar fry karna hai? Ek bar doodh ke saath ubalne se pehle aur ubalneke baad phir se? Aap ki recipe aisehi lagti hai, per confirm kar rahi hoon.
pls mujhe soybean chap ki recepie bata dijiye. I am ver thankful to you.