How to make Paneer at home – पनीर कैसे बनायें?

सब्जियां और बंगाली मिठाईयां बनाने के लिये पनीर (Cottage Cheese) का प्रयोग किया जाता है. भारतीय बाजारों में सब्जी आदि के लिये पनीर (Cottage Cheese) तो आराम से मिल जाता है लेकिन ये पनीर (Cottage Cheese) बंगाली मिठाई जैसे रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाने के काम में नहीं आता
बाजार में मिलने वाला पनीर (Cottage Cheese) क्योंकि ये बंगाली मिठाई के काम में आने वाले छैना (Chhena) जितना मुलायम न होकर थोड़ा सख्त होता है. यह पनीर (Cottage Cheese) अधिकांशत: फुल क्रीम दूध ने नहीं बनाया जाता और इसकी सैल्फ लाइफ बढ़ाने के लिये इसमें अरारोट भी मिला दिया जाता है. इसलिये यदि आप रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाना चाहते हैं तो इस पनीर का प्रयोग न करके घर में ही पनीर बनायें.
यदि आप एसी जगह रहते है जहां पनीर (Cottage Cheese) नहीं मिलता और आपको पनीर से बने व्यंजन बनाने हैं फिर तो आपको घर में पनीर बनाना ही होगा. पनीर बनाना एकदम आसान है, तो आइये आज घर में पनीर बनाते हैं.
Read - How to make Paneer at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chhena
- दूध (Full Cream Milk)- 1 लीटर
- नीबू का रस या सिरका - 2 -3 छोटी चम्मच या एक नीबू का रस
विधि - How to make Chhena
पनीर बनाने के लिये हमेशा फुल क्रीम दूध का ही प्रयोग करें. दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये और इसे चलाते रहिये ताकि दूध तले से लग न पाये और इसमें थक्के भी न पडें.

जब दूध में उबाल आ जाय तो गैस बन्द कर दीजिये, इसमें नींबू निंचोड़ कर रस या सिरका डालते हुये चमचे से चलाइये. दूध में पानी अलग और पनीर अलग दिखायी देने लगेगा. दूध में पनीर और पानी अलग दिखाई देने लगे तब इसे मलमल सूती कपड़े(muslin cloth) में छानिये और इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिला दीजिये ताकि पनीर एकदम मुलायम बने और नीबू का टेस्ट भी पनीर में न रहे.

कपड़े को हाथ से दबा दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. पनीर या छैना तैयार है.
यदि आप इस पनीर का प्रयोग मिठाई के बजाय सब्जियां बनाने के लिये करना चाहें तो पनीर को कपड़े से निकालने के बजाय कपड़े सहित किसी भारी वजनदार चीज से दबा कर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, पनीर और सख्त हो जायेगा. पनीर कपड़े से निकाल लीजिये, पनीर तैयार है.
घर में बना पनीर बाजार के पनीर की अपेक्षा मुलायम और अधिक स्वादिष्ट होता है.
कमेंट (283)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनीषा जी, पनीर मेल्ट नहीं होता है, वह कढ़ाई से चिपकता है, पनीर को एकदम धीमी आग पर तलें, या फिर नानस्टिक पैन या तवा पर तलें, घर का बना पनीर स्वाद में बहुत अच्छा लगता है.
निशा: निष्ठा जी, चाशानी में डुबा कर रखे गये रसगुल्ले 8-10 दिन तक खाये जा सकते हैं.
निशा: राजेश जी, फिटकरी का यूज दूध फाड़ने के लिये बिलकुल नहीं किया जाता.
निशा: सुनील जी, पनीर को 3-4 दिन तक फ्रिज में रखकर यूज कर सकते हैं, पनीर को पानी में डुबा कर रखने और पानी को बदलते रहने पर पनीर 5 दिन भी अच्छा रहता है, 1 लीटर फुल क्रीम दूध में 200 ग्राम पनीर बन जाता है.
निशा: हेमन्त जी हां एसीटिक एसिड दूध को फाड़ने के काम में लाया जाता है, एसीटिक एसिड को पानी में घोल कर उसका डायलूट घोल बना लीजिये और बिलकुल उसी तरह जिस तरह नीबू का रस डालकर दूध फाड़ते हैं, दूध को फाड़ लीजिये.
निशा: रुबिया जी दूध पहले से फट गया है तो पनीर अच्छा नहीं बनता.
निशा: क्रीती जी, पनीर बनाने के लिये फुल क्रीम दूध लीजिये, दूध को उबालिये और गैस से उतार लीजिये, नीबू का रस या सिरका में उतना ही पानी मिला कर डायल्यूट कर लीजिये, थोड़ा डालिये दूध को चलाइये थोड़ी ही देर में दूध फटने लगता है, दूध को पूरी तरह फटने पर छान कर पनीर बना लीजिये. रेसिपी मेरे चैनल पर देख लीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस में ही आप बहुत अच्छा पनीर बना लेंगी.
me africa me hoon or yaha fresh milk nahi milta hum log dahi paneer vagerh ke liye milkpowder use karte hai or paneer jaisa hum india me fresh milk ka banate hai vaisa hi banta hai to kay chenna bhi milk powder ka bana sakte hai .Thank
निशा; कविता जी, हम मिल्क पाउडर इन्हैं बनाकर देखते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गनेश जी, पनीर जो आपने कपड़े में छान कर निकाला है उसे बांधिये और उसके ऊपर भारी चकला या पत्थर रख दीजिये, 1-2 2 घंटे में पनीर अच्छा जमकर तैयार हो जाता है.
Dahi k sath b paneer banaya jata. kya aap muje uski recipe bata sakti h...plzz...
निशा: जया जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: खुशी जी, पनीर कपड़े में हैं तब उसे ठंडा पानी डालकर वास कर लीजिये.
निशा: नीरज जी, गैस बन्द करके दूध को फाड़ते हैं, नीबू का रस 1 चम्मच डालते हैं और चमचे से मिक्स करते हैं, फिर रस डालते है और मिक्स करते हैं, जब तक नीबू का रस डालना होता है तब तक दूध फट न जाय, 1 कि.ग्रा. दूध को फाड़ने के लिये 2 नीबू का रस लग जाता है.
निशा: वैशाली जी आपका कमेन्ट पनीर कैसे बनायें रेसिपी पर है, उसमें मावा का यूज नहीं है, आप किस रेसिपी में मावा की जगह कन्डेन्स्ड मिल्क यूज करना चाहती है?
निशा: प्रियंका जी, रसगुल्ले के लिये दूध फुल क्रीम लेते हैं, तुरन्त फाड़ कर छैना बनाते हैं, लेकिन पहले से फटे दूध को रसगुल्ले के लिये यूज नहीं कर सकते. दूध पहले से फट गया है या उबालते समय फट गया है, उसे यूज करने के लिये दूध को अच्छी तरह उबाल लीजिये, छालिये और पनीर बनाकर, उसको सब्जी या परांठे में यूज किया जा सकता है.
निशा: वर्षा जी हां विनेगर से फाड सकते हैं, लेकिन एक टेबल स्पून में विनेगर में 3 टेबल स्पून पानी मिला कर उसे यूज कीजिये.
निशा: वैशाली, छैना, और पनीर में थोड़ा सा अन्तर है, छैना एकदम नरम होता है जबकि पनीर थोड़ा सा उसकी अपे़क्षा सख्त होता है. छैना या पनीर दूध को फाड़कर बनाया जाता है और मावा दूध को गाढा करके बनाया जाता है.
निशा: नेहा, दूध को उबलने के बाद थोड़ा सा ठंडा होने पर उसे फाड़िये, और अच्छी तरह निचोड़ कर पानी निकाल दीजिये, जमा कर रख दीजिये, पनीर को 2 दिन में खतम कर दीजिये अधिक दिन रखने से पनीर खराब हो जाता है और पनीर के ऊपर पीली परत इसीलिये दिखाई देती है. पनीर को पानी में डुबाकर रखा जाय तो वह अधिक समय तक अच्छा रहता है.
निशा: सागर जी, दूध फटने पर उसे उबाल कर छान कर पनीर की तरह जमा कर यूज कर सकते हैं.
निशा: अनुप्रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लीला, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, फुल क्रीम मिल्क डेयरी से अमूल का पैक ले सकते हैं. इसे घर में नहीं बनायेंगे.
निशा: प्रीती, दूध उबालते में फट जाता है, उसे पूरी तरह उबाल लीजिये, छानकर उसका पनीर यूज कर सकते हैं और उससे निकले पानी को भी दाल और सब्जी की ग्रेवी में, या आटा गूथने में यूज किया जा सकता है.
Meri problem he ki panir kapde me lekar nichod ne ke bad vo jme ga kese
Plz help me
निशा: विकास जी, पनीर को निचोड़ कर किसी भारी चीज के नीचे रख दीजिये, पत्थर के चकले के नीचे भी रखा जा सकता है.
निशा: विकरम दूध में कुछ मिलाने की आवश्यकता नहीं है, दूध अच्छा है दूध में पानी नहीं तो पनीर सही मात्रा में बनता है.
THANKS!!!!
निशा: अनु, बहुत बहुत धन्यवाद.
chhena murgi banne ki receipe btao,, mujhe wo side per nhi mill rhi,, agar side per update hai to to kis naam se hai
thanku
निशा: सोनिया जी, छैना मुर्की की रेसिपी देने की कोशिश करूंगी.