How to make Paneer at home – पनीर कैसे बनायें?

📅 10 मार्च 2009 👁 10.4 लाख बार देखी गई 💬 283 कमेंट ★ 3.8 (16478)

How to make Chhena

सब्जियां और बंगाली मिठाईयां बनाने के लिये पनीर (Cottage Cheese) का प्रयोग किया जाता है. भारतीय बाजारों में सब्जी आदि के लिये पनीर (Cottage Cheese) तो आराम से मिल जाता है लेकिन ये पनीर (Cottage Cheese) बंगाली मिठाई जैसे रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाने के काम में नहीं आता

बाजार में मिलने वाला पनीर (Cottage Cheese) क्योंकि ये बंगाली मिठाई के काम में आने वाले छैना (Chhena) जितना मुलायम न होकर थोड़ा सख्त होता है.  यह पनीर (Cottage Cheese) अधिकांशत: फुल क्रीम दूध ने नहीं बनाया जाता और इसकी सैल्फ लाइफ बढ़ाने के लिये इसमें अरारोट भी मिला दिया जाता है.  इसलिये यदि आप रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाना चाहते हैं तो इस पनीर का प्रयोग न करके घर में ही पनीर बनायें.

यदि आप एसी जगह रहते है जहां पनीर (Cottage Cheese)  नहीं मिलता और आपको पनीर से बने व्यंजन बनाने हैं फिर तो आपको घर में पनीर बनाना ही होगा.  पनीर बनाना एकदम आसान है, तो आइये आज घर में पनीर बनाते हैं.

Read - How to make Paneer at home In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chhena

  • दूध (Full Cream Milk)- 1 लीटर
  • नीबू का रस या सिरका - 2 -3 छोटी चम्मच या एक नीबू का रस

विधि - How to make Chhena

पनीर बनाने के लिये हमेशा फुल क्रीम दूध का ही प्रयोग करें. दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये और इसे चलाते रहिये ताकि दूध तले से लग न पाये और इसमें थक्के भी न पडें.

जब दूध में उबाल आ जाय तो गैस बन्द कर दीजिये, इसमें नींबू निंचोड़ कर रस या सिरका डालते हुये चमचे से चलाइये.  दूध में पानी अलग और पनीर अलग दिखायी देने लगेगा.   दूध में पनीर और पानी अलग दिखाई देने लगे तब इसे मलमल सूती कपड़े(muslin cloth) में छानिये और इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिला दीजिये ताकि पनीर एकदम मुलायम बने और नीबू का टेस्ट भी पनीर में न रहे.


कपड़े को हाथ से दबा दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. पनीर या छैना तैयार है.

यदि आप इस पनीर का प्रयोग मिठाई के बजाय सब्जियां बनाने के लिये करना चाहें तो पनीर को कपड़े से निकालने के बजाय कपड़े सहित किसी भारी वजनदार चीज से दबा कर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, पनीर और सख्त हो जायेगा.  पनीर कपड़े से निकाल लीजिये, पनीर तैयार है.

घर में बना पनीर बाजार के पनीर की अपेक्षा मुलायम और अधिक स्वादिष्ट होता है.

How to make Chhena video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (16478 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (283)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

varsha
nisha ji kya ap muze kuch egg replacer bata sakti ho? aur kuch without egg cakes receipes bata sakti ho please? thanks.
निशा: वर्षा जी, मैं बिना अंडे के केक बनाने की रैसिपी लिखूगी.
saeeda
mujhe in recipes kii bahot zaroorat thi me ye dhek kar bahot khush huvi
dhanyawad, mujhe is recipe ki bahut zaroorat thi.
srilaxmi
Thank u Madhuji apne bahut achha chenna banane ka tarika bataya.
chanda
aap ki recipe waqi me lajawab hai. mere liye to aldin ki chirag se kam nahi hai.
dhanywab