How to make Paneer at home – पनीर कैसे बनायें?

सब्जियां और बंगाली मिठाईयां बनाने के लिये पनीर (Cottage Cheese) का प्रयोग किया जाता है. भारतीय बाजारों में सब्जी आदि के लिये पनीर (Cottage Cheese) तो आराम से मिल जाता है लेकिन ये पनीर (Cottage Cheese) बंगाली मिठाई जैसे रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाने के काम में नहीं आता
बाजार में मिलने वाला पनीर (Cottage Cheese) क्योंकि ये बंगाली मिठाई के काम में आने वाले छैना (Chhena) जितना मुलायम न होकर थोड़ा सख्त होता है. यह पनीर (Cottage Cheese) अधिकांशत: फुल क्रीम दूध ने नहीं बनाया जाता और इसकी सैल्फ लाइफ बढ़ाने के लिये इसमें अरारोट भी मिला दिया जाता है. इसलिये यदि आप रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाना चाहते हैं तो इस पनीर का प्रयोग न करके घर में ही पनीर बनायें.
यदि आप एसी जगह रहते है जहां पनीर (Cottage Cheese) नहीं मिलता और आपको पनीर से बने व्यंजन बनाने हैं फिर तो आपको घर में पनीर बनाना ही होगा. पनीर बनाना एकदम आसान है, तो आइये आज घर में पनीर बनाते हैं.
Read - How to make Paneer at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chhena
- दूध (Full Cream Milk)- 1 लीटर
- नीबू का रस या सिरका - 2 -3 छोटी चम्मच या एक नीबू का रस
विधि - How to make Chhena
पनीर बनाने के लिये हमेशा फुल क्रीम दूध का ही प्रयोग करें. दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये और इसे चलाते रहिये ताकि दूध तले से लग न पाये और इसमें थक्के भी न पडें.

जब दूध में उबाल आ जाय तो गैस बन्द कर दीजिये, इसमें नींबू निंचोड़ कर रस या सिरका डालते हुये चमचे से चलाइये. दूध में पानी अलग और पनीर अलग दिखायी देने लगेगा. दूध में पनीर और पानी अलग दिखाई देने लगे तब इसे मलमल सूती कपड़े(muslin cloth) में छानिये और इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिला दीजिये ताकि पनीर एकदम मुलायम बने और नीबू का टेस्ट भी पनीर में न रहे.

कपड़े को हाथ से दबा दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. पनीर या छैना तैयार है.
यदि आप इस पनीर का प्रयोग मिठाई के बजाय सब्जियां बनाने के लिये करना चाहें तो पनीर को कपड़े से निकालने के बजाय कपड़े सहित किसी भारी वजनदार चीज से दबा कर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, पनीर और सख्त हो जायेगा. पनीर कपड़े से निकाल लीजिये, पनीर तैयार है.
घर में बना पनीर बाजार के पनीर की अपेक्षा मुलायम और अधिक स्वादिष्ट होता है.
कमेंट (283)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुभाष जी उस पानी से आटा गूथा जा सकता है, दाल या करी बनाने में यूज कर सकते हैं, उसमे दूध के सारे पौष्टिक तत्व मौजूद रहते हैं.
निशा: अमित आप 3 किलो दूध को फाड़ने के लिये 3 -4 नीबू का रस यूज हो सकता है लेकिन, दूध को फटने के बाद 6 मिनिट देने की आवश्यकता नहीं है, दूध अच्छी तरह फट जाय उसे तुरन्त छान दीजिये, 2 मिनिट दूध को पूरी तरह से फटने के लिये समय है, धन्यवाद.
निशा: सुरेन्द्र जी, पनीर टिक्का बनाने की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर टिक्का लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
THIS PANIR IS HOW MANY TIME STORE IN FREEZ
निशा: लोकेश पनीर 3-4 दिन फ्रिज में रखकर खाया जा सकता है.
निशा: नीना, आप 2 छोटी चम्मच टाटरी में 1 कप पानी मिलाकर घोल बना लीजिये, और थोड़ा थोड़ा घोल डाल कर दूध में मिलाइये, जैसे ही दूध फट जाय टाटरी का घोल मिलाना बन्द कर दीजिये.
निशा: रितु, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: रुचि, दही से पनीर नहीं बनता.
निशा: माला, पनीर बनाने के लिये कार्न फ्लोर डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: माला पनीर का पानी का यूज दाल, कड़ी, सब्जी के लिये ग्रेवी बनाने में जो पानी डाला जाता है उसमें यूज कर सकते हैं, आटे गूथने में जो पानी यूज किया जाता है उसमें यूज कर सकते हैं.
निशा: भावना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देवीचन्द जी फुल क्रीम मिल्क या भैस का ताजा दूध लीजिये, अच्छा पनीर बनता है.
निशा: मनीषा, आप मेरी वेबसाईट पर रसमलाई की रेसीपी देख लीजिये. इसका वीडियो भी मैंने बनाया हुआ है.
निशा: सोनक जी, गैस पर पकने देने से छैना सोफ्ट नहीं बनता है.
Chena banane ke liye nimboo ke ras me pani milana hai ya nahi.kyonki rasgulla method me pani milaker chene banana bataya hai.
निशा: उमा, नीबू के रस में पानी मिला लेंगी तो अच्छा है, धन्यवाद
plz gujia banane ka tarika or batiye ke gujia kule nahi
निशा: मंजू, वेबसाइट पर कई तरह की गुझिया बनाने का तरीका दिया है, सर्च बटन पर गुझिया लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: स्मिता, पनीर को पानी से वास करके एसिड को कम कर सकते हैं.
निशा: पनीर को पानी से वाश कर लें तो नीबू की स्मेल नहीं आयेगी. दही के पानी से भी दूध को फाड़ कर पनीर बना सकते हैं.
निशा: संध्या, पनीर चीज ब्लोक्स में मिलता है,और कोटेज चीज स्माल क्यूब्स में मिलता है, दोंनो एक ही जैसे है.
निशा: मीनू, दाल को अच्छी तरह देर तक फैटने से वह फ्लपी हो जाती है और दही बड़ा सोफ्ट बनते हैं.