How to make Paneer at home – पनीर कैसे बनायें?

सब्जियां और बंगाली मिठाईयां बनाने के लिये पनीर (Cottage Cheese) का प्रयोग किया जाता है. भारतीय बाजारों में सब्जी आदि के लिये पनीर (Cottage Cheese) तो आराम से मिल जाता है लेकिन ये पनीर (Cottage Cheese) बंगाली मिठाई जैसे रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाने के काम में नहीं आता
बाजार में मिलने वाला पनीर (Cottage Cheese) क्योंकि ये बंगाली मिठाई के काम में आने वाले छैना (Chhena) जितना मुलायम न होकर थोड़ा सख्त होता है. यह पनीर (Cottage Cheese) अधिकांशत: फुल क्रीम दूध ने नहीं बनाया जाता और इसकी सैल्फ लाइफ बढ़ाने के लिये इसमें अरारोट भी मिला दिया जाता है. इसलिये यदि आप रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाना चाहते हैं तो इस पनीर का प्रयोग न करके घर में ही पनीर बनायें.
यदि आप एसी जगह रहते है जहां पनीर (Cottage Cheese) नहीं मिलता और आपको पनीर से बने व्यंजन बनाने हैं फिर तो आपको घर में पनीर बनाना ही होगा. पनीर बनाना एकदम आसान है, तो आइये आज घर में पनीर बनाते हैं.
Read - How to make Paneer at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chhena
- दूध (Full Cream Milk)- 1 लीटर
- नीबू का रस या सिरका - 2 -3 छोटी चम्मच या एक नीबू का रस
विधि - How to make Chhena
पनीर बनाने के लिये हमेशा फुल क्रीम दूध का ही प्रयोग करें. दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये और इसे चलाते रहिये ताकि दूध तले से लग न पाये और इसमें थक्के भी न पडें.

जब दूध में उबाल आ जाय तो गैस बन्द कर दीजिये, इसमें नींबू निंचोड़ कर रस या सिरका डालते हुये चमचे से चलाइये. दूध में पानी अलग और पनीर अलग दिखायी देने लगेगा. दूध में पनीर और पानी अलग दिखाई देने लगे तब इसे मलमल सूती कपड़े(muslin cloth) में छानिये और इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिला दीजिये ताकि पनीर एकदम मुलायम बने और नीबू का टेस्ट भी पनीर में न रहे.

कपड़े को हाथ से दबा दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. पनीर या छैना तैयार है.
यदि आप इस पनीर का प्रयोग मिठाई के बजाय सब्जियां बनाने के लिये करना चाहें तो पनीर को कपड़े से निकालने के बजाय कपड़े सहित किसी भारी वजनदार चीज से दबा कर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, पनीर और सख्त हो जायेगा. पनीर कपड़े से निकाल लीजिये, पनीर तैयार है.
घर में बना पनीर बाजार के पनीर की अपेक्षा मुलायम और अधिक स्वादिष्ट होता है.
कमेंट (283)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kya baat hai. mujhe iski zaroorat thi. isko bareek kaise karenge taki ye jam jaye tray mein
दूध से क्रीम कैसे बनाये.
निशा: छतर सिंह जी, दूध को मथ कर क्रीम बनाई जाती है, इसके लिये स्पेशल मशीन होती है.
kala chana masala kaise banai.kaya isme paneer daal saktey haihai.
I like ur recipes nisha ji
Thnku 4 recipe
Sabse Achcha
Hi......nishaji mene rasmalai try ki par garam pani me chenna k gole tute gay....plz tell kya karna chahiy......
निशा: मंजू, आप बस एक किलो के लगभग वजन रख सकतीं हैं. वजन सिर्फ इसलिये रखते हैं कि इसका पानी निचुड़ जाय और यह स्थिर रह कर जम जाय
निशा: इसके तीन कारण हो सकते है इसका ध्यान रखिये.
1 अगर दूध फुल क्रीम न हो
2 पनीर में नीबू अधिक डाला हो
3 दूध कर्डल होने के बाद तुरन्त न छान कर अधिक देर के लिये छोड़ दिया हो.
Us din pehli baar mene khana banaya aaki side ki madat se....me dish koi aur banane gaya aur kuch aur ban gaya....but jo bhi bana tha...atleast mujhe bahut achha laga tha....
Ye baat karib 1 Saal pehle ki thi.
Aaj me CA ban gaya hu...aur cooking me thoda interest badh raha hai...recently mene Matar paneer banai...bahut achhi bani thi..
Thank you nishaji
निशा: प्रिया जी, आप बिककुल सही कह रही हैं, घर पर पनीर मार्केट से अच्छा बनता है.बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, भैंस के ताजे बने छैने से रसमलाई या रसगुल्ले बना सकते हैं.भैंस के दूध से पनीर बनाइये बहुत अच्छा लगता है.
निशा: निशात जी, दूध के उबलने के बाद गैस बन्द कर दीजिये और अब नीबू का रस डालिये और दूध पानी अलग होने के बाद छान लीजिये.