How to make Paneer at home – पनीर कैसे बनायें?

सब्जियां और बंगाली मिठाईयां बनाने के लिये पनीर (Cottage Cheese) का प्रयोग किया जाता है. भारतीय बाजारों में सब्जी आदि के लिये पनीर (Cottage Cheese) तो आराम से मिल जाता है लेकिन ये पनीर (Cottage Cheese) बंगाली मिठाई जैसे रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाने के काम में नहीं आता
बाजार में मिलने वाला पनीर (Cottage Cheese) क्योंकि ये बंगाली मिठाई के काम में आने वाले छैना (Chhena) जितना मुलायम न होकर थोड़ा सख्त होता है. यह पनीर (Cottage Cheese) अधिकांशत: फुल क्रीम दूध ने नहीं बनाया जाता और इसकी सैल्फ लाइफ बढ़ाने के लिये इसमें अरारोट भी मिला दिया जाता है. इसलिये यदि आप रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाना चाहते हैं तो इस पनीर का प्रयोग न करके घर में ही पनीर बनायें.
यदि आप एसी जगह रहते है जहां पनीर (Cottage Cheese) नहीं मिलता और आपको पनीर से बने व्यंजन बनाने हैं फिर तो आपको घर में पनीर बनाना ही होगा. पनीर बनाना एकदम आसान है, तो आइये आज घर में पनीर बनाते हैं.
Read - How to make Paneer at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chhena
- दूध (Full Cream Milk)- 1 लीटर
- नीबू का रस या सिरका - 2 -3 छोटी चम्मच या एक नीबू का रस
विधि - How to make Chhena
पनीर बनाने के लिये हमेशा फुल क्रीम दूध का ही प्रयोग करें. दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये और इसे चलाते रहिये ताकि दूध तले से लग न पाये और इसमें थक्के भी न पडें.

जब दूध में उबाल आ जाय तो गैस बन्द कर दीजिये, इसमें नींबू निंचोड़ कर रस या सिरका डालते हुये चमचे से चलाइये. दूध में पानी अलग और पनीर अलग दिखायी देने लगेगा. दूध में पनीर और पानी अलग दिखाई देने लगे तब इसे मलमल सूती कपड़े(muslin cloth) में छानिये और इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिला दीजिये ताकि पनीर एकदम मुलायम बने और नीबू का टेस्ट भी पनीर में न रहे.

कपड़े को हाथ से दबा दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. पनीर या छैना तैयार है.
यदि आप इस पनीर का प्रयोग मिठाई के बजाय सब्जियां बनाने के लिये करना चाहें तो पनीर को कपड़े से निकालने के बजाय कपड़े सहित किसी भारी वजनदार चीज से दबा कर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, पनीर और सख्त हो जायेगा. पनीर कपड़े से निकाल लीजिये, पनीर तैयार है.
घर में बना पनीर बाजार के पनीर की अपेक्षा मुलायम और अधिक स्वादिष्ट होता है.
कमेंट (283)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: साहिबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोम्या जी, पनीर के लिये भैंस का फुल क्रीम मिल्क अच्छा रहता है, या कोई भी फुल क्रीम पैक मिल्क ले लीजिये.
aapki recipie sach me bhht achi h
निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी जी, गुलाब जामुन के लिए छैना की आवश्यकता होती है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, मोजेरीला चीज तो आप बाजार से ही खरीद लीजिये.
निशा: आप भैंस और गाय दोनों के ही दूध से पनीर बना सकते हैं.
main apse yh janana chahta hu ke market main cottage paneer 180 rs per kg milta hai aue jo farmula aap ne bataya hai us hisab se sy paneer ki kimat 400 rs per kg hoti hai jo shop wale 180 rs per kg sell krte hai wo itna nuksan pr to nhi bech skte ab aap bataio ki wo paneer kasie banate hai please puar tarika batana main yh kam market main krna chahta hu please repaly me .
thanks
mobile no 9911668489
new delhi
निशा: भावना जी, उस पानी से आटा गूथा जा सकता है, दाल या करी बनाने में यूज कर सकते हैं.
निशा: खुश्बू जी, छैना एकदम नरम होता है जबकि पनीर थोड़ा सा उसकी अपे़क्षा सख्त होता है
निशा: सरबजीत जी, शाही पनीर को खसखस या खरबूजे के बीज ड्राई फ्रूट या सिर्फ टमाटर की ग्रेवी से भी बना सकते हैं.
निशा: शक्ति जी, 1 लीटर दूध में लगभग 250 ग्राम पनीर बनता है.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, मैं अच्छी हूँ, आप कैसे हैं?
I want to make at bangali sweets at home please me in marathi bahgali receip.
निशा: शिन्धे जी, वेबसाइट और चैनल पर अनेक बंगाली रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
please tell me how to make cheese at home easily....?
I made paneer at home but when I used it in curry it was melting and very sticky
निशा: कान्ता जी, पनीर को अच्छी तरह दबाकर 2-3 घंटे के लिये रख दीजिये, बहुत ही अच्छा पनीर बन कर तैयार होता है. अगर पनीर को दबाकर नहीं जमाया गया हो तो एसा हो सकता है.
1L milk me kitna paneer milega
निशा: मुकेश जी, 1 लीटर दूध में 200 - 250 ग्राम पनीर बन जाता है.
Paneer or chhena mai kya farkh h.
Agar Mai bade pemane mai Paneer ka dhanda karna chahu to kese karu,
"Mai chahta hu dailly 15-20 liter dudh ka Paneer bana kar bajar mai bechu to mai eeye kam kese karu, esse bannane ka process kya hoga, Esme munafa hoga ya nahi, essme kya lagta lage gi or profit kya hoga, or mujhe eeye banane k lia kya kya samangree ki aawasyakta hogi"
Plz really me mathed
Nishaji, agar dudh fat jayega (naturally)to kya wo dudh paneer banane k liye use kar sakte hai?? Kya aisa dudh health k liye achha hota hai?? Agar ha to nimbu ka ras dalna jaryri hai?? Please reply nishaji. Thanks a lot for such s wonderful site.
निशा: निशा जी, अपने आप फटा दूध हैल्थ के लिये बहुत खराब होता है, अगर आप उसे यूज करना करना चाहती हैं, तो अच्छी तरह उबाल लीजिये, और छान कर पानी अलग कर दीजिये, पनीर को आप सब्जी या परांठे बनाकर यूज कर लीजिये.
it is vry useful for evry home
nice recipe
thankx
निशा: साहिबान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
In one lit full cream milk we get approximate how much gms of paneer
निशा: सरिता जी, 1 लीटर फुल क्रीम मिल्क में 200 - 250 ग्राम मावा बन जाता है.
Thankx nisha ji mujhe is reaspi ki bahut jarurat thi kiya mai pneer ko fry ker sakti hu y aise hi daal du mater pneer banana h plz bataye
निशा: पनीर को फ्राई करके भी सब्जी बनाई जा सकती है और इससे बिना फ्राई किये भी सब्जी बनाई जाती है, बदल बदल कर दोंनो तरह से बनायें और जो आपको ज्यादा पसन्द आयें उसे बनायें, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rasmalie banne kay chhan sakhat ho jayag chasne mai gula to nahe jayga
mam plz muje ye batiye ki 1 kg milk se paneer banane ke liye kitna vajan rekhna h or kitne time tiak?
निशा: मंजू जी, पनीर के ऊपर कोई भी 2 2.5 किग्रा, जैसे पथर का चकल या दाल से भरा हुआ डिब्बा समतल तले का हो रखा जा सकता है, 2 घंटे में पनीर से पानी निचुड़ कर वह अच्छा जम कर तैयार हो जायेगा.
mam hamre ghar pr achanak gust aa jaye to kya hum paneer just banakar sabji bana sekte h ya paneer ko raat bhar dibakar rekhana h
निशा: मनु जी, पनीर को रात भर दबा कर रखना आवश्यक नहीं है, 1-2 घंटे में ही पनीर से पानी बाहर निकल जाता है और पनीर जम कर तैयार हो जाता है, ताजा पनीर से बनी सब्जी बहुत ज्यादा अच्छी लगती है.