How to make Paneer at home – पनीर कैसे बनायें?

सब्जियां और बंगाली मिठाईयां बनाने के लिये पनीर (Cottage Cheese) का प्रयोग किया जाता है. भारतीय बाजारों में सब्जी आदि के लिये पनीर (Cottage Cheese) तो आराम से मिल जाता है लेकिन ये पनीर (Cottage Cheese) बंगाली मिठाई जैसे रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाने के काम में नहीं आता
बाजार में मिलने वाला पनीर (Cottage Cheese) क्योंकि ये बंगाली मिठाई के काम में आने वाले छैना (Chhena) जितना मुलायम न होकर थोड़ा सख्त होता है. यह पनीर (Cottage Cheese) अधिकांशत: फुल क्रीम दूध ने नहीं बनाया जाता और इसकी सैल्फ लाइफ बढ़ाने के लिये इसमें अरारोट भी मिला दिया जाता है. इसलिये यदि आप रसगुल्ला, चमचम, रसमलाई आदि बनाना चाहते हैं तो इस पनीर का प्रयोग न करके घर में ही पनीर बनायें.
यदि आप एसी जगह रहते है जहां पनीर (Cottage Cheese) नहीं मिलता और आपको पनीर से बने व्यंजन बनाने हैं फिर तो आपको घर में पनीर बनाना ही होगा. पनीर बनाना एकदम आसान है, तो आइये आज घर में पनीर बनाते हैं.
Read - How to make Paneer at home In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chhena
- दूध (Full Cream Milk)- 1 लीटर
- नीबू का रस या सिरका - 2 -3 छोटी चम्मच या एक नीबू का रस
विधि - How to make Chhena
पनीर बनाने के लिये हमेशा फुल क्रीम दूध का ही प्रयोग करें. दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये और इसे चलाते रहिये ताकि दूध तले से लग न पाये और इसमें थक्के भी न पडें.

जब दूध में उबाल आ जाय तो गैस बन्द कर दीजिये, इसमें नींबू निंचोड़ कर रस या सिरका डालते हुये चमचे से चलाइये. दूध में पानी अलग और पनीर अलग दिखायी देने लगेगा. दूध में पनीर और पानी अलग दिखाई देने लगे तब इसे मलमल सूती कपड़े(muslin cloth) में छानिये और इसमें थोड़ा ठंडा पानी मिला दीजिये ताकि पनीर एकदम मुलायम बने और नीबू का टेस्ट भी पनीर में न रहे.

कपड़े को हाथ से दबा दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. पनीर या छैना तैयार है.
यदि आप इस पनीर का प्रयोग मिठाई के बजाय सब्जियां बनाने के लिये करना चाहें तो पनीर को कपड़े से निकालने के बजाय कपड़े सहित किसी भारी वजनदार चीज से दबा कर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, पनीर और सख्त हो जायेगा. पनीर कपड़े से निकाल लीजिये, पनीर तैयार है.
घर में बना पनीर बाजार के पनीर की अपेक्षा मुलायम और अधिक स्वादिष्ट होता है.
कमेंट (283)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिंसी जी, दूध उबालने के बाद, थोड़ा ठंडा कीजिये, यानि कि वह 80 -90 प्रतिशत गरम रह जाय तब नीबू या सिरका या टाटरी के पानी से दूध को थोड़ा थोड़ा डालकर फाडिये, जैसे ही दुध फट जाय,रस डालना बन्द कर दीजिये. आपका दूध अच्छे से फटकर तैयार हो जायेगा.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, पनीर से अधिक दबाब डाल कर पूरा अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, पनीर को किसी भारी चीज से दबाकर 3-4 घंटे के लिये रख दीजिये.
निशा: मनीषा जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: पूजा जी, पनीर बनने के बाद इसे आप अपने मनपसन्द टुकड़ों में काट सकते हैं.
निशा: रितू जी, पनीर को बनाने का तरीका वेबसाइट या मेरे चैनल पर देखें, उसी तरह बनायें, बहुत अच्छा पनीर बनता है.
निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: अभिषेक जी, टाटरी को चने के दाने के बराबर ले लीजिए.
निशा: अर्पित जी, पनीर को सब्जी में डालने के बाद उसे बहुत देर तक पकाते रहने से एसा हो सकता है.
निशा: विपा जी, नीबू के रस को गरम दूध में डालकर दूध को फाड़ा जाता है.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Market me jaisa paneer milta h vaisa ghr pe nhi bn pata
निशा: उषा जी, घर में पनीर मार्केट से अच्छा बनता है, प्लीज रेसिपी देखिये और बनायें.
निशा: शैलेन्द्र जी, दूध उबालने के बाद, थोड़ा ठंडा कीजिये, यानि कि वह 80 प्रतिशत गरम रह जाय, नीबू या सिरका या टाटरी के पानी से दूध को थोड़ा थोड़ा डालकर फाडिये, जैसे ही दुध फट जाय, रस डालना बन्द कर दीजिये, और तुरन्त दूध को छान लीजिये, कपड़े पर बचे पनीर को बांध कर चकले किसी भारी समतल चीज से दबा दीजिये, 2 घंटे के बाद बहुत ही अच्छा पनीर तैयार है.
निशा: फरीदा जी, दूध को बिना पानी के ही उबालना होता है, उबालने आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये और नीबू के रस और उतना ही पानी मिलाकर उसे थोड़ा थोड़ा दूध में डालें और चलायें, जब दूध फट जायें तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये और पनीर को छान लीजिये.
निशा: राहुल जी, दूध को बिना पानी के ही उबालना होता है, उबालने आने के बाद गैस बन्द कर दीजिये और नीबू के रस और उतना ही पानी मिलाकर उसे थोड़ा थोड़ा दूध में डालें और चलायें, जब दूध फट जायें तो नीबू का रस डालना बन्द कर दीजिये और पनीर को छान लीजिये. 1 लीटर फुल क्रीम दूध में लगभग 200-250 ग्राम पनीर बन जाता है.
निशा: गुरमीत जी, इसके लिये आप वीडियो को देखें, और बनायें, छैना एकदम नरम बनना चाहिये, और चाशनी में अच्छा उबाल आने के बाद ही आप इसे पकने के लिये चाशनी में 1 के बाद 1 करके डालें, चाशनी में उबाल हमेशा बना रहना चाहिये. छैना बाल बिलकुल भी नहीं फटेंगे.
bilkul perfect bana h
Me ab har recipe aapki recipe padkar hi banati hu
mujhe aapki recipe bahut pasand aati h me aapki bahut badi fan ban gyi hu........
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कीर्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Market me sell ke lie
निशा: रितेश जी, पनीर को पानी में डुबाकर फ्रिज में रखने से इसकी सैल्फ लाइफ बढ़ जाती हैं.
निशा: दिया जी, छैना बनाने के लिये हमें एकदम सोफ्ट पनीर चाहिये होता है, दूध को बोयल होने के बाद, गैस बन्द कर दीजिये और 4-5 मिनिट बाद नीबू का रस डालकर दूध को फाड़िये, पनीर इस तरह से एकदम सोफ्ट बनता है.
निशा: लखपत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पियूष जी, आप कोई भी फूल क्रीम दूध ल सकते हैं.
निशा: बतुल जी, बिलकुल उपयोग कर सकते हैं.
निशा: अर्चना जी, छैना अच्छे से न बना हो तो ऎसा होता है.