रवा इडली – Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe

आप चावल दाल की इडली तो बेहद पसंद करते होंगे. लेकिन सूजी (रवा) से बनी इडली (Rava Idli) बनाने में कम समय लेतीं हैं. इसकी खूबी यह है कि इसमें न तो एक दिन पहले भिगोने का झंझट न कुछ इसे पीसने का. इनमें तेल तो लगता ही नहीं. इसे बच्चे हो या बड़े सभी पसन्द करते हैं.
Read this recipe in English - Rava Idli Recipe – Rava Idli Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Idali Recipe
- चार लोगों के लिये.
- रवा (सूजी) — 250 ग्राम या 1 1/2 कप
- दही - 300 ग्राम या 1 1/2 कप
- पानी — 50 ग्राम या 1/4 कप
- नमक — स्वादानुसार या 3/4 छोटी चम्मच
- ईनो साल्ट — 3/4 छोटी चम्मच
- तेल — एक बड़ी चम्मच ( इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये)
बनाने की विधि - How to make Rava Idali Recipe
सबसे पहले दही को फैट लीजिये. अब एक बर्तन में सूजी लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. इसमें पानी और नमक डाल कर और फैंट लीजिये. अब मिश्रण को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 20 मिनट बाद मिश्रण में सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण अधिक गाढ़ा और अधिक पतला न हो.
कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये. इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिये. एक बार में 12 या 18 इडली बन जाती है. यह इडली स्टैन्ड के साइज पर निर्भर है. इडली स्टैन्ड को जमा कर कुकर में रख दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन पर से सीटी हटा लीजिये. 8 या 10 मिनिट में इडली पक जाती है. कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि उससे मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.
इडली तैयार है. इन्हैं आप सांबर, नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मुंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये.
सावधानियां:
1. इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.
2. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
कमेंट (305)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा: ईनो फ्रूट साल्ट की जगह बेकिंग सोडा डाला जा सकता है.
निशा: शालू जी, इडली स्टेन्ड के छेद से बैटर नहीं गिरेगा, बैटर गाढ़ा होता है, इडली नार्मल जो हम हलवा बनाने के लिये रवा यूज करते हैं वही चाहिये होता है.
निशा: साधना जी,1 किग्रा, सूजी में 1.5 किग्रा. दही की आवश्यकता होगी.
निशा: प्रतिभा जी, बेकिंग सोडा की जगह ईनो फ्रूट साल्ट डाला जा सकता है.
निशा: रितू जी, सीटी कुकर में नहीं है तो उसे हटाने की आवश्यकता भी नहीं है.
निशा: कुमार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिल्पी जी, जितनी इडली एक बार में बन जाय उतने में बैटर में ईनो साल्ट मिलायें.
pahle to mam me aapko thank u bolna chati hu kyunki mene aapki is website se hi khana banana sikha hai.Ab khana banana mushkil ni lagta kyunki aap sikhate hi bot easy tarike se ho.
me narial, chane or moongfali ki chatni ki baat kr rahi hu uski recepie likhi ni hai.
निशा: कामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. नारियल, मूंगफली और चने की चटनी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपीको सर्च कर सकते हैं.
plz soyabeen ke kababas banane ki recipe upload kare plzzzzz
regards,
Roma
निशा: कामिनी जी, किस चटनी के लिये आप बोल रहे हैं, प्लीज उसका नाम लिख दीजिये, मैं उसे लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरब जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनियां जी हां ईनो किसी भी फ्लेवर का यूज किया जा सकता है, चटनी के लिये कच्चा नारियल लेंगी तो अच्छा स्वाद आयेगा.
निशा: स्तुति जी, सूजी के साथ चावल का आटा न मिलायें लेकिन थोड़ी सी मैदा अवश्य मिला लीजिये, ताकि दोसा में बाइंडिंग आ जाये.
निशा: सीमा, अब तो इसी स्वाद में इडली खानी होगी, लेकिन अगली बार से चीजों को नाप कर लेंगी तो अच्छा रहेगा.
or hame kya soda and eno dono chij dalni h..
निशा: नैना, बेकिंग सोडा या ईनो फ्रूट साल्ट एक कोई भी चीज डालनी है.
Curd use krna jruri hi hota hai kya..bina curd use kiye nhi ban skte rva idli....
Maine daal chawal idli bnaye the bhut hi lajwab bne the ..thanks mam.
निशा: अल्का जी, रवा इडली में कर्ड यूज करना आवश्यक है.
निशा: रीना इडली को पकने के लिये भाप चाहिये, वह इडली मेकर में या कुकर में किसी एसे ही बड़े भगोने में रख कर पकाई जा सकती हैं, आप एक बार वीडियो और देख लीजिये बैटर को ज्यादा पतला और बहुत अधिक गाढ़ा न रखें इडली अच्छी बनेंगी.
kya suji ko bhunne hai
निशा: अल्का, सूजी को बिना भूने भी इडली बनाई जा सकती, और सूजी को हल्का सा भून कर इडली बनाई जा सकती है.
निशा: ओमप्रभाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz tell me
निशा: रजनी जी, 500 ग्राम सूजी में 1.5 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट डाल दीजिये.
We were preparing the rava idly but it was not so spongy like this time, it used to be hard,
We have added ENO and it was mouth watreing very nice
Thank you mam
lokesh m n