रवा इडली – Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe

आप चावल दाल की इडली तो बेहद पसंद करते होंगे. लेकिन सूजी (रवा) से बनी इडली (Rava Idli) बनाने में कम समय लेतीं हैं. इसकी खूबी यह है कि इसमें न तो एक दिन पहले भिगोने का झंझट न कुछ इसे पीसने का. इनमें तेल तो लगता ही नहीं. इसे बच्चे हो या बड़े सभी पसन्द करते हैं.
Read this recipe in English - Rava Idli Recipe – Rava Idli Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Idali Recipe
- चार लोगों के लिये.
- रवा (सूजी) — 250 ग्राम या 1 1/2 कप
- दही - 300 ग्राम या 1 1/2 कप
- पानी — 50 ग्राम या 1/4 कप
- नमक — स्वादानुसार या 3/4 छोटी चम्मच
- ईनो साल्ट — 3/4 छोटी चम्मच
- तेल — एक बड़ी चम्मच ( इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये)
बनाने की विधि - How to make Rava Idali Recipe
सबसे पहले दही को फैट लीजिये. अब एक बर्तन में सूजी लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. इसमें पानी और नमक डाल कर और फैंट लीजिये. अब मिश्रण को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 20 मिनट बाद मिश्रण में सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण अधिक गाढ़ा और अधिक पतला न हो.
कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये. इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिये. एक बार में 12 या 18 इडली बन जाती है. यह इडली स्टैन्ड के साइज पर निर्भर है. इडली स्टैन्ड को जमा कर कुकर में रख दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन पर से सीटी हटा लीजिये. 8 या 10 मिनिट में इडली पक जाती है. कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि उससे मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.
इडली तैयार है. इन्हैं आप सांबर, नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मुंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये.
सावधानियां:
1. इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.
2. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
कमेंट (305)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: इन्सटेन्ट खमीर के लिये बैटर में ईनी फ्रूट साल्ट या बेकिग सोडा डाल कर किया जाता है.
निशा: जीतू, रवा इडली के लिये दही और ईनो साल्ट अवश्यक हैं. उरद की दाल और चावल से इडली बिना दही और ईनो साल्ट से बना सकते हैं. उरद की दाल और चावल की इडली बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया गया है, सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकते हैं.
hare krishna
निशा: रजनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
n eno ki jagah kuch aur kiya ja sakta hai?
निशा: श्वेता, इसे आप एल्यूमीनियम या स्टील बाउल किसी में भी बना सकती हैं, ईनो फ्रूट साल्ट की जगह बेकिंग सोडा यूज किया जा सकता है.
main Hyderabadi Chicken Biryani bnana chahta hu maनिgar mujhe recipe nhi malum hain aap mujhe hindi main recipe de dejiye koi website bta dijiye
निशा: नदीम, मैं वेजिटेरियन रैसिपी ही बनाती हूँ.
par ha mene gab idli banayi tab vo pit phola hi nahi to main abb kya karuu aap hi kuch upay batayiya . mera email upar likha hai mujhe j
निशा: रुतुजा जी, इडली का बैटर पतला होने पर इडली कम फूलती है, या ईनो फ्रूट साल्ट पहले से डालकर रखने से इडली कम फूलती है, अगली बार जब आप इडली बनायें थोड़ा सा ध्यान रखें आप अच्छी इडली बना लेंगी.
aapke anusar idle maine banai, idli bahut achchi bahi but idli ka color ekdam white nahi aa raha hai, Plz bataie ki IDLI ka color jaisa ki upar pics mail dikhaya hai, vaisa white kaise hoga?
निशा: सपना, सूजी का कलर व्हाइट है, दही और ईनो साल्ट या बेकिंग पाउडर सही मात्रा में डाला गया है तब इडली व्हाइट ही बनती है.
निशा: सुमीता, 1 कप दही के बदले 1 नीबू का रस, यानि कि 1 टेबल स्पून रस डाल कर इडली बना सकते हैं.
Thanks
निशा: मोनिका, बिना ईनो या बेकिंग पाउडर इडली बनाने के लिये बैटर का फरमेन्ट होना आवश्यक है.
निशा: जी हां कर सकते हैं.
निशा: मधु, इडली के साथ नारियल की चटनी, मुंगफली दाने की चटनी या भुने चने की चटनी परोसी जाती हैं, ये सभी चटनी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शिल्पी, जी अवश्य.
Q-1 microvave wale stand me fill karke microwave me kitna time lagega pakne me?
Q-2 kya microwave wale stand ko bhi pani me rakhna padta hai ? jese ki cooker me rakhte hai?
निशा: अल्का, माइक्रोवेव में भी पानी में ही स्टेन्ड रखना है, इडली पकने में 2-3 मिनिट लगते हैं, 2 मिनिट के बाद चैक करें अगर इडली नहीं पकी हों तो और पकायें.
jab angreezi nahi aati to bolne ka shauk kyon paala h..
Kasam khao ki ab English nahi bologe to hi mai bataungi ki soft "idali" kaise banti h....
chalo..khao kasam...
ज्योति, वेवसाइट पर नारियल की चटनी उपलब्ध है, आप वेवसाइट के होमे पेज पर दिये गये सर्च बटन पर नारियल की चटनी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा, तनू मार्केट में इडली उरद की दाल चावल से बनाई जाती है, रवा इडली भी बहुत स्वादिष्ट और स्पंजी बनती हैं, आप रैसिपी को ध्यान से पढ़िये, और बार बार बनाइये, आप अवश्य ही स्पंजी इडली बना सकेंगी.
निशा: विनीता, इडली कुकर में आसानी से पक जाती है, इडली भाप में पकती है, और कुकर का ढक्कन अच्छी तरह से बन्द होने के कारण इडली अच्छी पकती है, अगर किसी बर्तन जिसका ढक्कन अच्छी तरह बन्द हो जाय तो आप उसमें इडली बना सकती हैं.
plz tell me
निशा: दीपाली, ईनो फ्रूट साल्ट ये पेट के अपच या पेट में गैस बनने जैसी समस्यायों के लिये लिया जाता है, मैडिकल स्टोर पर मिल जाता है.
निशा: शिखा, धन्यवाद.
निशा:सोनम, हमने टिप्स रैसिपी के नीचे लिखे भी हैं और वीडियो भी बनाया है, आप वीडियो देखिये और इडली बनाते रहिये, आप अच्छी स्पंजी इडली बना लेंगे.
निशा: अंजली, मीठा सोडा भी यूज किया जाता है, लेकिन ईनो साल्ट के रिजल्ट अच्छे रह्ते हैं.
निशा: स्वाति, सूजी का घोल अगर पतला हो जाय या ईनो पाउडर कम हो, या घोल को ईनो डालने के बाद बहुत अधिक फैटा जाय तो सूजी स्पंजी नहीं बनती.
निशा: स्वाति, इडली बनाने के लिये, इडली स्टैन्ड तो चाहिये ही, आप चाहें तो कटोरियों का यूज कर सकती हैं, किसी बड़े बर्तन में पानी रखें, पानी में स्टेन्ड रखें, स्टैन्ड के ऊपर प्लेट रख दीजिये और पानी में उबाल आने पर, इडली का मिश्रण भर कर कटोरियां लगा दें और अच्छी तरह ढककर, 12 -15 मिनिट तक पकने दीजिये, इडली को चैक करके निकाल लीजिये.