रवा इडली – Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe

आप चावल दाल की इडली तो बेहद पसंद करते होंगे. लेकिन सूजी (रवा) से बनी इडली (Rava Idli) बनाने में कम समय लेतीं हैं. इसकी खूबी यह है कि इसमें न तो एक दिन पहले भिगोने का झंझट न कुछ इसे पीसने का. इनमें तेल तो लगता ही नहीं. इसे बच्चे हो या बड़े सभी पसन्द करते हैं.
Read this recipe in English - Rava Idli Recipe – Rava Idli Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Idali Recipe
- चार लोगों के लिये.
- रवा (सूजी) — 250 ग्राम या 1 1/2 कप
- दही - 300 ग्राम या 1 1/2 कप
- पानी — 50 ग्राम या 1/4 कप
- नमक — स्वादानुसार या 3/4 छोटी चम्मच
- ईनो साल्ट — 3/4 छोटी चम्मच
- तेल — एक बड़ी चम्मच ( इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये)
बनाने की विधि - How to make Rava Idali Recipe
सबसे पहले दही को फैट लीजिये. अब एक बर्तन में सूजी लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. इसमें पानी और नमक डाल कर और फैंट लीजिये. अब मिश्रण को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 20 मिनट बाद मिश्रण में सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण अधिक गाढ़ा और अधिक पतला न हो.
कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये. इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिये. एक बार में 12 या 18 इडली बन जाती है. यह इडली स्टैन्ड के साइज पर निर्भर है. इडली स्टैन्ड को जमा कर कुकर में रख दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन पर से सीटी हटा लीजिये. 8 या 10 मिनिट में इडली पक जाती है. कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि उससे मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.
इडली तैयार है. इन्हैं आप सांबर, नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मुंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये.
सावधानियां:
1. इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.
2. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
कमेंट (305)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वर्षा, किसी भी बर्तन में पानी भर कर गरम करने रख दीजिये, जाली स्टेन्ड रख दीजिये, जब भाप बनना शुरू हो जाय, उसके ऊपर कटोरी में भरा बैटर रख दीजिये, 1 या 2 जितनी कटोरी इस जाली के अपर आ जाय उतनी रख लीजिये, ऊपर से ढककर ढक्कन के ऊपर थोड़ा वजन रख दिजिये, 1-12 मिनिट तक भाप में पकने दीजिये, कटोरी निकालिये, ठंडा होने पर कटोरी से इडली निकाल लीजिये, तैयार है इडली.
Rawa idyls save time
Can we try even with wheat rawa and rice rawa.
Pl. advice
With regard to ground nut chutney, it will be good even with red chilly, a little tamarind,zeera, salt for the same
Nice to follow your instructions with regard to recipes
निशा: कात्यानी जी, मुझे बहुत खुशी हुई, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
Kiya rawa idliy m dahi ke jagah pr nabooo ka use kr sate h.or rawa ko pane se mix kr sakte hain.plz reply
निशा: रितु, इडली पकाते समय गैस मीडियम हाई होनी चाहिये क्यों कि इसके लिये हमेशा अच्छी भाप बनना आवश्यक है.
निशा: कविता, सारे वीडियो चल रहे हैं, आपके सिस्टम में कुछ प्रोब्लम हो सकती हैं.
निशा: समिति जी हां बेकिंग सोडा डाला जा सकता है, अगर ईनो फ्रूट साल्ट 1 छोटी चम्मच डाल रहे हैं तब बेकिंग सोडा आधा छोटी चम्मच डालना है.
Mam mene kafi times idli banai but meri idli me spounge ni aa pata.. kya kami reh jati hai samajh ni ata.
please suggest me.
or please mujhe bataiye adjuctly idli kitni der cooker me rakhni chahiye. gas sim ya tej.
निशा: निधि, इडली के बैटर में सबसे बाद में ईनो फ्रूट साल्ट सबसे बाद में डालकर मिलाइये, 10-12 मिनिट में इडली पक जाती है.
Aap ki di hui recipes bana-bana kar mujhe bahut khushi hoti hai. Ab to halaat yeh ho gayi hai ki hum log market ja kar soch mein pad jate hai ki kya khaye. uske liye jitna Dhanyawad diya zaye wo kam hai.
Mera sawal yeh hai ki agar mujhe zayada Idly banani ho (600 grm ) to bhi kya suji or dhahi ka anupaat yahi rhega...?
निशा: मोनिका जी हां सूजी और दही का अनुपात यही रहता है.
Seems ur batter doesn't ferment due to extreme cold ????
OK I too had this situation.....Once ur batter is ready....heat ur OVEN ...say to..about 100degre C and then switch it OFF....NOW place the batter in it..leave it overnight .. If the batter gets cold again in case of extreme winters u could RE-HEAT the oven after taking out the batter and replace it again after switching it off...1-2 time sis Ok and ..U will be surprised the next morning when ur batter is fermented...I learned this from some one on net...and Thanks for people like Nisha ji.. who make things easier for us. My WIFE jumped through the roof when she got the idlis perfect with this Idea... ENJOY ur idlis...
निशा: आकाश जी, प्लीज आप इडली की रैसिपी पढ़ लीजिये और उसका वीडियो भी अवश्य देख लीजिये, आप अच्छी स्पंजी इडली बना सकेंगे, यह बहुत ही आसान है.
निशा: किरन, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीत, कुकर में पानी थोड़ा कम डालिये, और कुकर में भाप बनने के बाद, गैस मीडियम कर दीजिये, और बताइये कि इडली कैसी बनी.
निशा: मालती बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कीर्ती, इडली के लिये गैस बहुत अधिक तेज न हो लेकिन इतनी रहनी चाहिये कि पानी अच्छी तरह भाप बनती रहे.
निशा: सुरेखाजी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आकाश जितनी इडली एक बार में स्टीम्ड की जा सकती हो उतने घोल में ईनो फ्रूट साल्ट डाल दीजिये, बाकी जो बाद में बनायेंगे उसे बाद में डालिये, धन्यवाद.
today i read ur recipe and
see video and
I will also try in evening
but i have not any idli stand
Regards
Neha Sethi
निशा: बिट्टू, सांबर बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर सांबर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.