रवा इडली – Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe

आप चावल दाल की इडली तो बेहद पसंद करते होंगे. लेकिन सूजी (रवा) से बनी इडली (Rava Idli) बनाने में कम समय लेतीं हैं. इसकी खूबी यह है कि इसमें न तो एक दिन पहले भिगोने का झंझट न कुछ इसे पीसने का. इनमें तेल तो लगता ही नहीं. इसे बच्चे हो या बड़े सभी पसन्द करते हैं.
Read this recipe in English - Rava Idli Recipe – Rava Idli Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Idali Recipe
- चार लोगों के लिये.
- रवा (सूजी) — 250 ग्राम या 1 1/2 कप
- दही - 300 ग्राम या 1 1/2 कप
- पानी — 50 ग्राम या 1/4 कप
- नमक — स्वादानुसार या 3/4 छोटी चम्मच
- ईनो साल्ट — 3/4 छोटी चम्मच
- तेल — एक बड़ी चम्मच ( इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये)
बनाने की विधि - How to make Rava Idali Recipe
सबसे पहले दही को फैट लीजिये. अब एक बर्तन में सूजी लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. इसमें पानी और नमक डाल कर और फैंट लीजिये. अब मिश्रण को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 20 मिनट बाद मिश्रण में सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण अधिक गाढ़ा और अधिक पतला न हो.
कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये. इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिये. एक बार में 12 या 18 इडली बन जाती है. यह इडली स्टैन्ड के साइज पर निर्भर है. इडली स्टैन्ड को जमा कर कुकर में रख दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन पर से सीटी हटा लीजिये. 8 या 10 मिनिट में इडली पक जाती है. कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि उससे मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.
इडली तैयार है. इन्हैं आप सांबर, नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मुंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये.
सावधानियां:
1. इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.
2. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
कमेंट (305)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: तनु जी बैटर अच्छे से न बन पाने के कारण भी ऎसा हो जाता है.
Thanks to share a recipe
Hello nisha ji
Kya hum idli stand k bina bhee idli bnaa sakte hai?
निशा: जसमीत जी, इडली बनाने के लिये, इसली स्टेन्ड आवश्यक है, अगर नहीं है तो स्टील की कटोरियों में बैटर भर कर रख दीजिये, और 12 मिनिट इडली को पका लीजिये.
Nisha mam thanks a lot for yr lovely dishes mam I want to know that if I use lemon instead of curd to bhi idli spongy banegi plsssss reply mam
निशा: सारिका जी, नीबू का रस डालने पर भी इडली स्पंजी बनेंगी लेकिन दोंनो के स्वाद में अन्तर रहेगा.
idlii bohot dheeli [kaachhi]se bani.30 min tak steam bhee kari pleace ans me
निशा: वैशाली जी, अगर दाल का बैटर सही न हो तब एसा हो सकता है.
Nisha Ji mine idli banai par wo 45 minutes gas par rakhne ke bawjood b nahi paki kya kami reh gyi plz bataiye
Hlw nish g meri idli folti nhi h
निशा: अल्का जी, बैटर प्रोपर बना हो और इनो फ्रूट साल्ट मिलाकर उसे बहुत देर तक चलायें नहीं, बहुत अच्छी इडली बनती है. प्लीज आप वीडियो देखिये और ट्राई कीजिये, आप अवश्य ही अच्छी इडली बनायेंगी.
Idli ka mixture kitna patla rakhna hai uska kaise idea ho skta b ..
निशा: आशिमा जी, बैटर पकोड़े के घोल जैसा गाढ़ा होना चाहिये, चमचे से गिराने से धार के रूप में न गिरे, आप बनाइये थोड़े से मेहनत से आप बहुत अच्छा बैटर बनायेंगी.
hello nishji mera dhokala
kabhi achcha nahi banata plz kuch tips bataiye jisase main ghar par hi achcha dhokala bana saku
निशा: धारणा जी, बेसन का ढोकला वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बेसन ढोकला लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, प्लीज आप इसे पढ़ें और वीडियो देखें, और बनायें आप अच्छा ढोकला अवश्य बनायेंगी.
Kya suji ko roast karna padta hain
निशा: सीमा जी, सूजी को हल्का सा रोस्ट करके या बिना रोस्ट किये दोंनो तरह से इडली बनाई जा सकती है.
make more amount of idli..so do I need to mix eno salt or soda in every batch of it. Actually ek baar me sari idli to nahi bana pati na..to kya mujhe har soda ya eno salt milana hoga?
निशा: अम्रिता जी, आप बिलकुल सही कह रही है, जितनी इडली एकबार में बनायें उतने ही घोल में सोडा या ईनो साल्ट डालें.
Hi.. nishaji main apki recipy bahut padhte hu or try bi krte hu.. muje ye janna ttha idli banane ke liye barik suji ka use kre ya moti suji ka.. plz rpl
Nisaji. Suji idli yellowish hoti he.how to make white suji idli.
निशा: नीरू जी, इडली का कलर नेचुरल सूजी के कलर जैसा ही होता है, और इसे व्हाइट नहीं बना सकते हैं. उरद की दाल और चावल से बनी इडली व्हाइट होती हैं.
Thankyou....idli was nice and soft
Archana saxena
[email protected]</a>
Mene aapki recpe bhut pasnd aayi rva idli mene banai mast bni sabko pasnd aayi
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam maine ye idli banaye pr thodi chipche bane or garm the to soft the thandi hone ke baad tite ho geye kya karan h
Hi Nisha aunty,Mai apki lagbhag sari recipe try krti Hu aur ye bahut tasty hoti hai. Mai rawa idli try Ki aur usme ENO salt Ki jagah khane wala soda dala aur ye bahut achhe bane .thank u ye recipe jaldi bhi ban jati hai.
Eno salt means , eating soda powder.
if no then what, please replay me.
निशा:श्याम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, दही की जगह नीबू का रस डाला जा सकता है.
निशा: संजीव जी, इनो पाउडर कैमिस्ट शोप से लिया जा सकता है, ये वही इनो है जिसे पाचन को ठीक करने, पेट बन रही गैस के लिये यूज किया जाता है, आप इसकी जगह बेकिंग सोडा भी यूज कर सकते हैं.