रवा इडली – Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 19.7 लाख बार देखी गई 💬 305 कमेंट ★ 3.1 (27191)

Rawa Idli Recipe

आप चावल दाल की इडली तो बेहद पसंद करते होंगे. लेकिन सूजी (रवा) से बनी इडली (Rava Idli) बनाने में कम समय लेतीं हैं. इसकी खूबी यह है कि इसमें न तो एक दिन पहले भिगोने का झंझट न कुछ इसे पीसने का. इनमें तेल तो लगता ही नहीं. इसे बच्चे हो या बड़े सभी पसन्द करते हैं.

Read this recipe in English - Rava Idli Recipe – Rava Idli Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Idali Recipe

  • चार लोगों के लिये.
  • रवा (सूजी) —  250 ग्राम या 1   1/2 कप
  • दही - 300 ग्राम या 1 1/2 कप
  • पानी — 50 ग्राम या 1/4 कप
  • नमक —  स्वादानुसार या 3/4 छोटी चम्मच
  • ईनो साल्ट — 3/4 छोटी चम्मच
  • तेल —  एक बड़ी चम्मच ( इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये)

बनाने की विधि - How to make Rava Idali Recipe

rava-idali1.gifसबसे पहले दही को फैट लीजिये. अब एक बर्तन में सूजी लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. इसमें पानी और नमक डाल कर और फैंट लीजिये. अब मिश्रण को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 20 मिनट बाद मिश्रण में सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण अधिक गाढ़ा और अधिक पतला न हो.

कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये. इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिये. एक बार में 12 या 18 इडली बन जाती है. यह इडली स्टैन्ड के साइज पर निर्भर है. इडली स्टैन्ड को जमा कर कुकर में रख दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन पर से सीटी हटा लीजिये. 8 या 10 मिनिट में इडली पक जाती है. कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि उससे मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.

इडली तैयार है. इन्हैं आप सांबर,  नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मुंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये.

सावधानियां:

1. इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.

2. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये.  मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.

Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (27191 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (305)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

prachi jain
Hi Nisha ji.. aapne kitchen ko bhut easy kar diya h, apki recipe super hote h... apki koi app bhe h kya.. jisse hum easily find kar sakte h..

निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nasrin
Bagair dahi ke idli ban Sakti h?

निशा: नसरीन जी, हां दही के बगैर भी इडली बना सकते हैं आप 1 कप दही के बदले 1 नीबू का रस यानि कि 1 टेबल स्पून रस डाल कर इडली बना लीजिए.
Aarti Kadam
Kya mai rava idli ke liye 100 gm rava aur 100 gm dahi le sakti hun kya?

निशा: आरती जी, 100 ग्राम रवा के लिए 100 ग्राम दही लेकर इडली बना सकते हैं, सही कनसिसटेन्सि के लिये पानी डाल सकते हैं.
Maya Sarswat
Your recipe mind blowing

निशा: माया जी, धन्यवाद.
Aarti Kadam
Hi,
Mai mai 150 gms dahi aur 100 gms rava ke liye kitna eno powder lun.
Thanking You,
Aarti Kadam

निशा: आरती जी, 1/2 छोटी चम्मच ईनो साल्ट डाल दीजिए.
Aarti Kadam
Hi,
Mai rava idli ka liye punch na chahti hun.
For 150 grms dahi i am using 100 grms rava. Kya ye sahi. Appne jo bataye unka amt try kar rahi hun. Plz bataen 150 grms dahi ke liye 100 grm rava sahi hai.
Aarti Kadam

निशा: आरती जी, हां, 100 ग्राम रवा के लिए 150 ग्राम दही पर्याप्त है.
Jaya
Mujhay tiffin k lia healthy recepies suggest karia please ....

निशा: जया जी, मूंगदाल चीला, बेसन चीला, सोयाबीन चीला, सूजी पनीर चीला, रवा दोसा, इडली, पोहा, वेज पुलाव और परांठे इत्यादि बना सकते हैं.
suneel ojha
Maine apaki recepi se idli banai thi kaphi achchi bani

निशा: सुनील जी, धन्यवाद.
Great jagan
Aapki recipe rawa idli Mene try ki ,bhut achi or flumpy idliya bni, thanks a lot.

निशा: जगन जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Sheetal
I like ur all recipies thanks mam

निशा: शीतल जी, रैसिपीज पसंद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Saurabh bais
I love ldli

निशा: सौरभ जी, धन्यवाद.
Er.Lalit kishore swami
Kya baat h
Aaj to bahot type ki idali sikh li

निशा: ललित जी, धन्यवाद.
Bharti rathore
mam mene idli try ki kafi testy or spangi bani. mam pls bta digiye peanut kaisi lena h. sada ya bhuji hui. pls mam bta dijiye

निशा: भारती जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. मूंगफली भुनी हुई लेनी है.
Bharti rathore
sorry mam. mugfali kaisi lena h

निशा: भारती जी, भुनी हुई मूंगफली लेनी है.
Your name...
sagatibwant easy and tasty dishes rrcipies

निशा: झलक जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
pragti
It is very helpful for me
Thanxx

निशा: प्रगति जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
Mayuri devi
Mam thank you apaki har ek recipe instant hoti hai me you tube pe bhi apake sabhi videos dekhti hu.Apaki recipe dekhakar ab me bacchon ko veriety of food khila sakati hu.Happy Diwali mam.

निशा: मयूरी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.
Shweta
How can i make rava idli without using curd, baking powder soda due to some medical reasons. Aunty pls suggest.waiting for yr response. As i regularly make yr dishes which turns out too good and my family loves it.
Nisha sharma
Without stand k bhi bn sakti hai yes to kaise bn skti hai pls reply

निशा: निशा जी, यह स्टेन्ड के बगैर नही बन सकती है.
priya
Nisha g kya mein dahi ki jgah paani use kr skti hu. ...
ruhi
Maine ye idli bnayi its very testy and soft

निशा: रूही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pioneer Arora
Thanku so much Misha ji, aapki gujia waali receive bahut hi aasaan thi. My whole family feels proud me for preparing such a wonderful Gujia. And this happened all coz of u. Now I will try this idli recipe and let u know how was the experience.
निशा: अरोरा जी, आपने अच्छी गुझिया बनाई है, बहुत बहुत धन्यवाद, आप अच्छी रवा इडली भी बनायेंगी.
arpita
Meri idali fuli nah aisa kyu

निशा: अर्पिता जी, इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती. साथ ही मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
ajay
निशा जी हम सूजी(रवा) और दही से और क्या-क्या बना सकते है बताइये......
Poonam patil
I like this instant rava idli... thanxxx for u nice idea

निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jaspreet kaur
I have tried nisha ji...it.is soo spongy and very good looking..yummy yummy....
Thanks ma'am

निशा: जसप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
RICHA
you can try eno fruit salt instead of soda. idli will definitely become soft & spongy than. आप बिलकुल सही कह रही हैं, ईनो साल्ट से इडली ज्यादा स्पंजी बनती हैं. thank u so much

निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rukhsana shaikh
Hiii dear mujhe me rava idle recipe plz detil and send me
nidhi aggarwal
Hello Madam....maine ye rava idli ki receipe try ki aur idlis bahut hi fluffy aur tasty bani....thank u very much for this receipe.....

निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pawan kunar
hello nisha ji how are you .mam kya ham ino salt Ki jagah aayodin salt use Kr skte hai plz tell me thankuuuuuuuuuuu.....

निशा: पवन जी, ईनो फ्रूट साल्ट का उपयोग इडली को स्पंजी और नरम बनाने के लिए किया जाता है. ये नमक नहीं होता है.