रवा इडली – Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 19.7 लाख बार देखी गई 💬 305 कमेंट ★ 3.1 (27191)

Rawa Idli Recipe

आप चावल दाल की इडली तो बेहद पसंद करते होंगे. लेकिन सूजी (रवा) से बनी इडली (Rava Idli) बनाने में कम समय लेतीं हैं. इसकी खूबी यह है कि इसमें न तो एक दिन पहले भिगोने का झंझट न कुछ इसे पीसने का. इनमें तेल तो लगता ही नहीं. इसे बच्चे हो या बड़े सभी पसन्द करते हैं.

Read this recipe in English - Rava Idli Recipe – Rava Idli Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Idali Recipe

  • चार लोगों के लिये.
  • रवा (सूजी) —  250 ग्राम या 1   1/2 कप
  • दही - 300 ग्राम या 1 1/2 कप
  • पानी — 50 ग्राम या 1/4 कप
  • नमक —  स्वादानुसार या 3/4 छोटी चम्मच
  • ईनो साल्ट — 3/4 छोटी चम्मच
  • तेल —  एक बड़ी चम्मच ( इडली स्टैन्ड को चिकना करने के लिये)

बनाने की विधि - How to make Rava Idali Recipe

rava-idali1.gifसबसे पहले दही को फैट लीजिये. अब एक बर्तन में सूजी लीजिये और उसमें दही डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. इसमें पानी और नमक डाल कर और फैंट लीजिये. अब मिश्रण को 20 मिनिट के लिये रख दीजिये. 20 मिनट बाद मिश्रण में सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण अधिक गाढ़ा और अधिक पतला न हो.

कुकर में 2 छोटे गिलास पानी डालकर गैस पर रख दीजिये पानी को गरम होने दीजिये. इडली स्टैन्ड को थोड़ा तेल लग कर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को चमचे की सहायता से इडली के प्रत्येक खाने में भर दीजिये. एक बार में 12 या 18 इडली बन जाती है. यह इडली स्टैन्ड के साइज पर निर्भर है. इडली स्टैन्ड को जमा कर कुकर में रख दीजिये और ढक्कन लगा दीजिये लेकिन ढक्कन पर से सीटी हटा लीजिये. 8 या 10 मिनिट में इडली पक जाती है. कुकर का ढक्कन खोलिये (देखने के लिये कि इडली बन गई है इडली के अन्दर चाकू गढ़ा कर देख लें यदि उससे मिश्रण नहीं चिपकता तब इडली बन चुकी है) इडली स्टैन्ड को कुकर से निकलिये, ठंडा होने पर चाकू की सहायता से स्टैन्ड से इडली निकाल कर प्लेट में रख लीजिये.

इडली तैयार है. इन्हैं आप सांबर,  नारियल की चटनी, चने दाल की चटनी या मुंगफली की चटनी के साथ परोसिय और खाइये.

सावधानियां:

1. इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.

2. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये.  मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.

Rava Idali Recipe – Rawa Idli Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (27191 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (305)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

suman
Hello nisha Ji Maine kaise isme likha h rawa idli iske anusar hi banayi magar fuli nhi

निशा: सुमन जी, मिश्रण पतला नहीं होना चाहिये. ईनो पाउडर डाल कर बहुत ज्यादा मत फैटिये इससे हवा के बुलबुले निकल जाते है और इडली कम फूलती हैं. रैसिपी को अच्छी तरह पढ़ लीजिये और अब फिर से बनाइये ये अच्छी बनेंगी.
diya
Nishaji

Ye rawa upma banatay waqt use kartay hay vo rawa ya fir bajar mai jo pack miltay hay idle rawa k vo wala rawa
Plz reply

निशा: दिव्या जी, साधारण सूजी(रवा) का उपयोग कीजिए.
priyanka dadhich
निशा जी लहसुन के गाठिया की रेसिपी लिखे
janvi
Mam mjhe idli maker konsa lu or iska use krna ni ara toh mjhe bta dijiye konsa kharidu or use

निशा: जानवी जी, मार्केट में आपको कई तरह के इडली मेकर मिल जाएंगे आप अपनी पसंद अनुसार उन्हें ले सकती हैं.
amandeep kaur
hello mam,
meine rava idli banai mere husband ko bahot pasand aai thanks mam

निशा: अमनदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pratibha sharma
Please tell me how make rawa idli without curd

निशा: प्रतिभा जी, आप दही के बदले नींबू का रस डालकर इडली बना सकती हैं.
Anita. Joshi
Meri idli bilkul nahi phili mene. Is. Me ino solt nahi dala h to kya is I liye

निशा: अनीता जी, इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती. मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेगी. आप इन बातों का ध्यान रखें इडली अच्छी बनकर तैयार होंगी
Shikha
Hi Nisha ji,
Jab hum rawa idli banathe hai to ye thodi sticky lagti hai khane me. ..thodi rubber je jasi ..kya galti ho rahi h plz reply...
निशा: शिखा जी, इडली अगर अधिक देर तक पकती रहें तो एसा हो सकता है.
Indrani
We try to make idli in microwave but everytime we do so it either gets burnt or is as hard as a brick. How do we proceed?
निशा: इंदरानी जी, इडली को माइक्रोवेव में बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर दिया है, प्लीज आप उसे देख लीजिये, आप माइक्रोवेव में अच्छी इडली बना लेंगी.
Shiny sharma
Incredible dish idli yummy taste

निशा: शाइनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shiv narayan yadav
Hame itali,poha,dhokala etc. banane ka tarika

निशा: शिव जी, मेरी वेबसाइट पर यह सभी रैसिपी दी हुई हैं आप उन्हें सर्च कर सकते हैं.
Priyanka dubey
Hi nisha Ji , ...
Maine aaj rava idli banai bt wo spongy nai hui ...thodi hard ti...can u tell me why..?? Kya reason ho sakta hai

निशा: प्रियंका जी, मिश्रण पतला नहीं होना चाहिये. ईनो पाउडर डाल कर बहुत ज्यादा मत फैटिये इससे हवा के बुलबुले निकल जाते है और इडली कम फूलती हैं. रैसिपी को अच्छी तरह पढ़ लीजिये और अब फिर से बनाइये ये अच्छी बनेंगी.
khuse gupta
Sahi kaha sbne idli bnane m apke ki idli k trh hm logo ki utni soft idli n bnti h nisha Ji

निशा: इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी. थोडा़ सा ध्यान रखें आप अच्छी इडली बना सकेंगी.
pooja.rastogi
Hi nisha, maine idli banai aapki receipt se it was tasty but unka color halka yellowish tha, unable to find out the reason behind it. can you please let me know the same
fehmina siddiqui
Your recipe are too good, i m newly married and my husband compliments my cooking just b'coz of you.THANKS A LOT DEAR. Good job.
Try loading some non-veg recipe also. Looking forward to some new stuf.
karuna shiva kumar
I made 1st time it came very soft but 2nd time not
Ekta gurjar
Thank u nisha mam ur receipes are very nice ,easily understable bcoz of u i got interested in cooking in small age only...again thanks a lot!

निशा: एकता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Geetajali
Nish ni apake dawra batai vidhi se banae rawa idli bahut hi soft aur badiya bani thanks.

निशा: गीतांजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vini malav
Hello nisha ji mai jab bhi idli banati hu mujhse soft nd spongy nhi ban pata h plz aap muje bataye mai ise soft banane ke liye kya karu..??

निशा: विनी जी, इडली के लिये बैटर न तो अधिक पतला हो न अधिक गाढ़ा एसा होने से इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनती.
मिश्रण को 20 मिनिट रखने के बाद एक बार और अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, इडली स्टैन्ड को तेल लगाकर तैयार कर लीजिये और अब मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट डालकर मिक्स कीजिये, जैसे ही मिश्रण फूलता से दिखने लगे, मिश्रण को चमचे से चलाना बन्द कर दीजिये. मिश्रण को ईनो फ्रूट साल्ट डाल कर बहुत ज्यादा फैटने से, रियेक्सन के बाद जो गैस निकल रही हैं वो निकल जायेंगी और इडली अच्छी स्पंजी नहीं बनेंगी.
gungun vyas
Hi nisha ji
Kya ham rava chach me bhi bhigo sakte h
निशा: गुनगुन जी, दही की जगह छाछ यूज की जा सकती है.
Naznin
Nishaji aap kii rawa idli ki resipi is too good.... Maine banayi or bahot tasty hui he. Thanks.......

निशा: नाज़नीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manju
Hello mam m idali banati hu to vo pehle to ful jati h pr jase hi khane ke leye rekhete h vo chpkjati h kya karan h
निशा: मंजू जी, इडली को 12 मिनिट तक तेज आग पर पकायें, और स्टेन्ड निकालने के 5 मि. बाद जब इडली हल्की सी ठंडी हो जाये तब चाकू की सहायता से निकालें, इडली बिलकुल नहीं चिपकेंगी.
shweta
Hello mam, I am just fan of u and ur recipes. Earlier when I was unaware about ur so valuable and useful website I used to learn cooking by searching or asking here and there but from the lucky day I know you I learned a lot of recipes and now I am known as a good cook in my family. Besides it my interest in cooking is also increasing day by day. Heartily thankful!!!

निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neha
can i use baking soda instead of eno
निशा: नेहा जी, बेकिंग सोडा भी यूज किया जा सकता है.
Mudit
I have prepared rava idli,made sponge ,but curd taste coming excess
निशा: मुदित जी, दही अगर खट्टा हो तब एसा हो सकता है, और आप अगली बार दही की मात्रा कम कर सकते हैं.
लुक़्मान सय्यद
मेम अगर दाल और चावल को फ़ोर्मेट के लिये 12 से 14 गंटे भीगोया नहीं गया तो किया इडली बनेगी ?
कम से कम कितने गंटे फॉर्मेट के लिये रखना होगा

निशा: लुक़्मान जी, इडली के बैटर को अच्छी तरह फर्मेंट करने पर ही इडली सौफ्ट बनती है.
koyal
miss ye eno salt kiya hota h or ye khan milta h reply plzzzz
निशा: कोयल जी, ईनो साल् ये पेट के पाचन के लिये लिया जाता है और ये किराना स्टोर और मेडिकल स्टोर पर मिल जाता है.
megha
Maim dahi ke badle aur kya use kar sakte h??
निशा: मेघा जी, नीबू यूज किया जा सकता है.
Laxmi Patel
maine aapki tarah idali banane koshish ki par nani bani, please apke dhuara banai gai idali ka vidiao aur recipe bejiye. thank you

निशा: लक्ष्मी जी, इडली बहुत अच्छी बनती है, कुछ कमी रही होगी, रैसिपी को ध्यान से देखिये और फिर से बनाइये, प्रेक्टिस से सारी चीजें अच्छी बनती हैं.
simran
very helpful

निशा: सिमरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.