Rava Upma – रवा उपमा

क्या आप कम तेल का नाश्ता करना चाहते हैं? आईये आज दक्षिण भारत का लोकप्रिय भोजन रवा उपमा (Semolina Upama Recipe) बनायें
Read this recipe in English - Rava Upma Recipe - Semolina Upma Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Upma
- सूजी - 180 ग्राम (1 कप)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- मूंगफली के दाने - 1 टेबल स्पून (भुने हुए)
- राई के दाने - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- हरी मटर के दाने - 1 टेबल स्पून
- गाजर - 1 (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
- बटर - 1 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
बनाने की बिधि - How to make Rava Upma
सूजी को सूखी कढ़ाई में हल्का भूरा होने तक लगातार चलाते हुये भूनिये. भुनी सूजी को किसी प्लेट में निकाल लीजिये.
कढ़ाही मे तेल डालकर गरम करिये. मूंगफली के दानों को तेल में डालकर हल्का सा भून लीजिए. इन्हें भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल लीजिए.
कढ़ाही में बचे हुए तेल में राई के दाने डाल दीजिये, राई को हल्का सा भुनने दीजिए. राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च, कटे हुए गाजर और मटर के दाने डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. इसके बाद सूजी और इसका तीन गुना पानी (3 कप पानी) और नमक डालकर मिला दीजिए. जब सूजी के पानी में उबाल आने लगे , तब आप उसे चमचे से चलाते जाइये, घोल गाढ़ा होता जायेगा और थोड़ी ही देर में हलवा जैसा लगने लगेगा. इसमें मूंगफली के दाने डाल दीजिए और रवा उपमा को चमचे से चलाते हुये 3-4 मिनिट तक पकाइये. ऊपर से बटर डालकर मिला लीजिये. साथ ही हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. स्वादिष्ट रवा उपमा तैयार है.
गरमागरम उपमा को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये. आप चाहे तो इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं, बच्चों को यह बहुत पसंद आएगा.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
सब्जियों में फूलगोभी, या अन्य सब्जी अपने स्वादानुसार और उपलब्धता के अनुसार उपमा में डाल सकते हैं.
कमेंट (201)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: धन्यवाद सोनी सप्रा.
I am a vegetarian,not very much like onion and garlic and not good at cooking.I am presently alone in Delhi, away from home and family due to job posting since 3 years.
I have been fed up eating street and market food.Some times cooks own but could not make a perfect food got disappointed and next day again moved to market for lunch and dinner.
One fine morning 2 months back during internet surfing I hit your website and bookmarked.Since than I am cooking myself both times by reading and watching your videos and slowly reaching at the satisfactory stage.I always try my choiced recipe 2-3 times.
It gives me immense pleasure each time I login to Our ( this) web site.
I salute and congratulate you for running website for such simple vegetarian dishes even without onion and garlic.
Website is very useful and helpful to a busy person,a biginer,living singles ,housewives or any individual who has a cooking hobby or wish to enhance cooking skills.
Today I made RAWA UPMA .It was so easy delicious and tasty.
Kindly share how a soft PHULKA is made.
Thanks and regards once again.
निशा: जय, आपके इस कमेन्ट को पढकर मुझे बहुत खुशी हो रही है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद. फुलका यानि कि चपाती के लिये वीडियो मेरे चैनल पर उपलब्ध है, आप उसे वेबसाइट या चैनल पर सर्च कीजिये, आप ये वीडियो देख सकेंगे.
निशा: सूजी को रवा भी कहा जाता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिलती है.
निशा: सोनिया, आपके कमेन्ट पढ़कर मुझे बहुत खुशी होती है, काम करने का उत्साह बढ़ता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्पणा जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: S gaur ji, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सौरभ जी हां कोशिश करते हैं.
निशा: नीतू, जी हां किया जा सकता है.
निशा: ज्योति, सूजी 2 तरह की मिलती है, बारीक और मोटी प्लीज आप इसके लिये बारीक सूजी यूज कीजिये आप अच्छा उपमा बना लेंगी, धन्यवाद.
khup chhan upama kela .thanx
pl.tell me rava addition is in boil water or boil water is added in rava .what is difference in test
निशा: इंदू, हरा नारियल मत डालिये, ये आवश्यक नहीं है.
निशा: अमन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिशा, मैं अवश्य कोशिश करूंगी.
All recepies was tooooooo goood pls advise what should i have to make for my in-laws because next mont i m geting merride i want to impress them by my cooking also pls advise the recepie.
Thanks to you in advance. :-):-):-):-):-):-)
Neha chaudhary
निशा; सोनम, आलू को बोइल करके पतले काट कर या कच्चे ही पतले काट कर तल कर डाल सकते हैं.
निशा: जुगनू, रोस्टेड सूजी को भूनने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: प्रियंका, जो सब्जियां आपको पसन्द हो वह डाल सकते हैं.