Rava Upma – रवा उपमा

क्या आप कम तेल का नाश्ता करना चाहते हैं? आईये आज दक्षिण भारत का लोकप्रिय भोजन रवा उपमा (Semolina Upama Recipe) बनायें
Read this recipe in English - Rava Upma Recipe - Semolina Upma Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Upma
- सूजी - 180 ग्राम (1 कप)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- मूंगफली के दाने - 1 टेबल स्पून (भुने हुए)
- राई के दाने - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- हरी मटर के दाने - 1 टेबल स्पून
- गाजर - 1 (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
- बटर - 1 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
बनाने की बिधि - How to make Rava Upma
सूजी को सूखी कढ़ाई में हल्का भूरा होने तक लगातार चलाते हुये भूनिये. भुनी सूजी को किसी प्लेट में निकाल लीजिये.
कढ़ाही मे तेल डालकर गरम करिये. मूंगफली के दानों को तेल में डालकर हल्का सा भून लीजिए. इन्हें भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल लीजिए.
कढ़ाही में बचे हुए तेल में राई के दाने डाल दीजिये, राई को हल्का सा भुनने दीजिए. राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च, कटे हुए गाजर और मटर के दाने डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. इसके बाद सूजी और इसका तीन गुना पानी (3 कप पानी) और नमक डालकर मिला दीजिए. जब सूजी के पानी में उबाल आने लगे , तब आप उसे चमचे से चलाते जाइये, घोल गाढ़ा होता जायेगा और थोड़ी ही देर में हलवा जैसा लगने लगेगा. इसमें मूंगफली के दाने डाल दीजिए और रवा उपमा को चमचे से चलाते हुये 3-4 मिनिट तक पकाइये. ऊपर से बटर डालकर मिला लीजिये. साथ ही हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. स्वादिष्ट रवा उपमा तैयार है.
गरमागरम उपमा को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये. आप चाहे तो इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं, बच्चों को यह बहुत पसंद आएगा.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
सब्जियों में फूलगोभी, या अन्य सब्जी अपने स्वादानुसार और उपलब्धता के अनुसार उपमा में डाल सकते हैं.
कमेंट (201)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mam r u so gud.but u don't give a information for ur candidate.....mam pls u'r very gud...
Upame me suji alag alag rhe. Chipake nhi iske liye kya kre. Kya oil jyada dalna padega
निशा: नेहा जी, सूजी को अच्छी तरह भूनें और घी और तेल थोड़ा अधिक यूज करें, बहुत अच्छा उपमा बनेगा.
निशा: आलिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शगुफ्ता जी, वेबसाइट और चैनल पर, सभी तरह के केक बिना अंडे के ही बनाये हैं.
Mam iske alawa koi healthy breakfast ki v recepie piat kijiye plz
निशा: प्रियंका जी, ब्रेकफस्ट में पोहा, चीला, रवा इडली, दोसा, स्टफ्ड परांठा कुछ भी आपको जो भी पसन्द हो बनाया जा सकता है.
निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैली जी हां बिना दाल के उपमा बनाया जा सकता है.
mam mujhe south indian recipe ke baare mein or jankari de kyonki main south indian recipe banata hu or mujhe y
निशा: सुमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, अगर आप पसन्द करती हैं तो अवश्य डालिये.
Aap itni achi achi recipe dekr humko roj najye jayeke mikte h aur ab boring sa khana ni khana padta h
thnqu so much Mam
निशा: पाखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bhut tasty bana or sab ne khaya ,,, meri mother in law ko jyada pasand aaya
निशा: कामिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिमरन जी ट्राई कीजिये, बहुत अच्छा लगता है, स्वाद बढ़ाने के लिये थोड़ा अधिक घी और सब्जियों का यूज किया जा सकता है.
निशा: नीता जी, ठंडा होने पर ज्यादातर खाने जम जाते हैं, उन्हैं खाते समय गरम करके परोसा जाता है.
and testy item
nisha ji
निशा: शाह जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुषमा जी, उपमा सूजी का तो होता ही है, वरमीसैली उपमा भी होता है, ओट्स उपमा भी होता है.
निशा: संजना जी, सूजी को बिना घी डाले सूखा ही हल्का कलर चेन्ज होने तक भूनना है, प्लीज आप रेसिपी को पढ़ लीजिये और इसका वीडियो भी देख लीजिये.
निशा: रांचो जी, कभी कभी रेसिपी पहली बार में अच्छी नहीं बनती, प्लीज वीडियो देखकर फिर से ट्राई कीजिये, उपमा अच्छा बनेगा.
निशा: अमित जी, सूजी को थोड़ा और अधिक भून लेंगे तब कच्चा स्वाद नहीं लगेगा.
निशा: रवी जी, आप उपमा कम घी या ओइल डालकर भी बना सकते हैं.
Aap great ho. Kya wonderful recepies batati ho woh bui itne easy tariky se. Upma bhut ache bane. Thanks a lot......
निशा: ऊषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
.
निशा: कविता, बहुत बहुत धन्यवाद.