Rava Upma – रवा उपमा

क्या आप कम तेल का नाश्ता करना चाहते हैं? आईये आज दक्षिण भारत का लोकप्रिय भोजन रवा उपमा (Semolina Upama Recipe) बनायें
Read this recipe in English - Rava Upma Recipe - Semolina Upma Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Upma
- सूजी - 180 ग्राम (1 कप)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- मूंगफली के दाने - 1 टेबल स्पून (भुने हुए)
- राई के दाने - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- हरी मटर के दाने - 1 टेबल स्पून
- गाजर - 1 (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
- बटर - 1 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
बनाने की बिधि - How to make Rava Upma
सूजी को सूखी कढ़ाई में हल्का भूरा होने तक लगातार चलाते हुये भूनिये. भुनी सूजी को किसी प्लेट में निकाल लीजिये.
कढ़ाही मे तेल डालकर गरम करिये. मूंगफली के दानों को तेल में डालकर हल्का सा भून लीजिए. इन्हें भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल लीजिए.
कढ़ाही में बचे हुए तेल में राई के दाने डाल दीजिये, राई को हल्का सा भुनने दीजिए. राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च, कटे हुए गाजर और मटर के दाने डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. इसके बाद सूजी और इसका तीन गुना पानी (3 कप पानी) और नमक डालकर मिला दीजिए. जब सूजी के पानी में उबाल आने लगे , तब आप उसे चमचे से चलाते जाइये, घोल गाढ़ा होता जायेगा और थोड़ी ही देर में हलवा जैसा लगने लगेगा. इसमें मूंगफली के दाने डाल दीजिए और रवा उपमा को चमचे से चलाते हुये 3-4 मिनिट तक पकाइये. ऊपर से बटर डालकर मिला लीजिये. साथ ही हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. स्वादिष्ट रवा उपमा तैयार है.
गरमागरम उपमा को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये. आप चाहे तो इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं, बच्चों को यह बहुत पसंद आएगा.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
सब्जियों में फूलगोभी, या अन्य सब्जी अपने स्वादानुसार और उपलब्धता के अनुसार उपमा में डाल सकते हैं.
कमेंट (201)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आशु जी, उपमा बनाने की रेसिपी मेरी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर उपमा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
aapne upma banane ka tarika bahut acha se samjhaya. swad mere pure pariwar ko bahut pasand aya.
thank u.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Meri wife ko upma bahot pasand hai usko manane ke lite i took ur help
Finally she is happy
Again Thanks
निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्रृ्द्धा जी, ऊपर से थोड़ा घी डाल कर लगातार चलाते हुये 4-5 मिनिट धीमी आग पर पका लीजिये, अच्छा हो जायेगा.
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhse upma theek se bann nahi raha hai plz help kijiye...
निशा: नवीन जी, परेशान न हों थोड़ी सी मेहनत और प्रेक्टिस से उपमा अच्छे बनने लगेंगे.
निशा: विश्नु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, आपको टमाटर पसन्द हैं तो अवश्य डालिये.
निशा: निर्मल जी, ग्रेवी बहुत तरह की बनाई जा सकती है, दूध, क्रीम, मेवा, और मावा बदल कर बनायें या जो आपको पसन्द हो वह बनायें.
निशा: कविता जी, तड़के के लिये सूखी उरद दाल ली जाती है.
निशा: प्रियंका जी हां भूना जा सकता है.
निशा: नेहा, दाल सूखी ही लेनी है, धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, सूजी को हल्का सा ही भूनना है, हल्का सा कलर चेन्ज होना चाहिये.
निशा: सुदीप जी, रवा से रवा हलवा, रवा इडली, रवा ढोकला, रवा डोसा ये रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रीती जी डाल सकते हैं.
What is meant by hara nariyal?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया,हरा नारियल मीन्स कच्चा ताजा नारियल.
निशा: जिगनेश जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तृ्प्ति, उपमा के साथ कोई भी अपनी मनपसन्द चटनी परोस सकते हैं.
निशा: निशा, रैसिपी का वीडियो देखकर, उसे बनाने का ट्राई कीजिये, आपकी कुकिंग धीरे धीरे बहुत अच्छी हो जायेगी.
निशा: रितु, उरद चने की दाल भून कर डाली जाती हैं, इन्हैं भिगोने की आवश्यकता नहीं है, उपमा में दही नहीं डाला जाता .
Happy to tell you that i made correct upma on sunday .
I want to share my mistakes at your website so that other readers can learn from it .
I was doing 2 mistakes
1) since i am north indian so i was putting turmeric in it . that was changing taste and color too.
2) i was roasting sooji a bit more till light brown , but then i saw in your video that you were taking sooji off the stove when it was off-white.
3) 3rd mistake was instead of peas i put boiled pea dal since there was no fresh peas at home .
I am thankful that finally learned upma .
:-)
Regards
Shweta
निशा: श्वेता जी, मैं बहुत खुश हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता, उपमा तो बहुत ही आसान रैसिपी है, आप इसे अवश्य बना लेंगी, कोशिश करने से हम कुछ भी कर सक्ते हैं, धन्यवाद.
मैंने उपमा बनाया , पर वो दिखने में भूरा था ...और सुन्दर नहीं लगा . मेरे पास मटर - दाल थी जिसको मैंने उबालने के बाद ,
डाला और भुनी मूंगफली , नारियल पाउडर डाला . :-(
सारे सब्जियां घर में होना संभव नहीं है ... क्या सिर्फ टमाटर , मूंगफली , नारियल पाउडर से अच्छा और सुन्दर उपमा बन सकता है ?
निशा: श्वेता जी हां, घर में उपलब्ध सब्जी से अच्छा उपमा बन जाता है.
निशा: नितेश, इस तरह बेसन का भी उपमा बनाया जा सकता है, लेकिन उसके लिये मोटा बेसन यूज करें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: स्वेता, उरद की धुली दाल और चने की दाल सूखी ही तेल में ब्राउन होने तक सेक कर यूज करनी हैं.
i m a regular follower of u... plz help me