Rava Upma – रवा उपमा

क्या आप कम तेल का नाश्ता करना चाहते हैं? आईये आज दक्षिण भारत का लोकप्रिय भोजन रवा उपमा (Semolina Upama Recipe) बनायें
Read this recipe in English - Rava Upma Recipe - Semolina Upma Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Upma
- सूजी - 180 ग्राम (1 कप)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- मूंगफली के दाने - 1 टेबल स्पून (भुने हुए)
- राई के दाने - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- हरी मटर के दाने - 1 टेबल स्पून
- गाजर - 1 (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
- बटर - 1 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
बनाने की बिधि - How to make Rava Upma
सूजी को सूखी कढ़ाई में हल्का भूरा होने तक लगातार चलाते हुये भूनिये. भुनी सूजी को किसी प्लेट में निकाल लीजिये.
कढ़ाही मे तेल डालकर गरम करिये. मूंगफली के दानों को तेल में डालकर हल्का सा भून लीजिए. इन्हें भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल लीजिए.
कढ़ाही में बचे हुए तेल में राई के दाने डाल दीजिये, राई को हल्का सा भुनने दीजिए. राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च, कटे हुए गाजर और मटर के दाने डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनिये. इसके बाद सूजी और इसका तीन गुना पानी (3 कप पानी) और नमक डालकर मिला दीजिए. जब सूजी के पानी में उबाल आने लगे , तब आप उसे चमचे से चलाते जाइये, घोल गाढ़ा होता जायेगा और थोड़ी ही देर में हलवा जैसा लगने लगेगा. इसमें मूंगफली के दाने डाल दीजिए और रवा उपमा को चमचे से चलाते हुये 3-4 मिनिट तक पकाइये. ऊपर से बटर डालकर मिला लीजिये. साथ ही हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. स्वादिष्ट रवा उपमा तैयार है.
गरमागरम उपमा को हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये. आप चाहे तो इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं, बच्चों को यह बहुत पसंद आएगा.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
सब्जियों में फूलगोभी, या अन्य सब्जी अपने स्वादानुसार और उपलब्धता के अनुसार उपमा में डाल सकते हैं.
कमेंट (201)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आप इसमें दलिया का उपयोग भी कर सकते हैं.
निशा: रूची जी, धन्यवाद. आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर नई रेसिपी देख सकते हैं.
निशा: सुरेश जी, आप इसे कई प्रकार से बना सकते हैं, मैने इसे करी पत्ता के बिना ही बनाया है. आप चाहें तो इसमें करी पत्ता भी उपयोग कर सकते हैं.
निशा: हरप्रीत जी, मेरी एप निशामधुलिका नाम से ही उपलब्ध है आप उसे देख सकती हैं धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर नाश्ते की बहुत सी रेसिपी दी गई हैं जो जल्दी से बनने वाली और स्वाद से भरपूर हैं, आप उन्हें देख सकती हैं.
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फिजा जी हां इडली रवा यूज कर सकते हैं.
निशा: शुभा जी, रेसिपी के अनुसार पानी नाप कर डालें, बहुत अच्छा उपमा बन कर तैयार होगा.
निशा: पंकज जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: मीठू जी, धन्यवाद.
or iske dalne pr helthy hoga...
kya nhi!
aasa hai...aap iski jankari dengi......
निशा: नितीश जी, आलू के वजाय आप इसमें हरी सब्जियों गाजर, मटर या गोभी इनका यूज करें तो ज्यादा हैल्दी और स्वादिष्ट होंगा.
निशा: अंजलि जी, माफ कीजिएगा. यह वेजीटेरियन रेसिपीज़ की वेबसाईट है. धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, धन्यवाद.
निशा: सोनिया जी, व्हाइट वाली लेनी है.
निशा: हिना जी, दाल कच्ची ही लेनी है, उसे भून लिया है.
निशा: अनीता जी, ग्रीन टी को बनाने के लिये जितने कप बनाना है उतने कप पानी बर्तन में डालकर गरम करें, पानी में उबाल आने के बाद उसमें 1 कप में 3/4 छोटी चम्मच के हिसाब से ग्रीन टी डालें, और चीनी या शहद 1 कप में 1 छोटी चम्मच के हिसाब से डालें, गैस बन्द कर दीजिये और 2 मिनिट के लिये टी को ढक कर रख दीजिये, बस छानिये और पीजिये, आपको पसन्द आयेगी.
निशा: विनिता बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jaldi Jabab de
निशा: कृष्णा जी, कच्ची उड़द दाल लेनी है. बिना छिलके वाली.