Rava Upma – रवा उपमा

📅 2 फरवरी 2008 👁 18.8 लाख बार देखी गई 💬 201 कमेंट ★ 4.0 (24397)

Rava Upma
क्या आप कम तेल का नाश्ता करना चाहते हैं? आईये आज दक्षिण भारत का लोकप्रिय भोजन रवा उपमा (Semolina Upama Recipe) बनायें

Read this recipe in English - Rava Upma Recipe - Semolina Upma Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rava Upma

  • सूजी - 180 ग्राम (1 कप)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • मूंगफली के दाने - 1 टेबल स्पून (भुने हुए)
  • राई के दाने - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरी मटर के दाने - 1 टेबल स्पून
  • गाजर - 1 (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
  • बटर - 1 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

बनाने की बिधि - How to make Rava Upma

सूजी को सूखी कढ़ाई में हल्का भूरा होने तक लगातार चलाते हुये भूनिये. भुनी सूजी को किसी प्लेट में निकाल लीजिये.

कढ़ाही मे तेल डालकर गरम करिये. मूंगफली के दानों को तेल में डालकर हल्का सा भून लीजिए. इन्हें भूनने के बाद एक प्लेट में निकाल लीजिए.

कढ़ाही में बचे हुए तेल में राई के दाने डाल दीजिये, राई को हल्का सा भुनने दीजिए. राई तड़कने के बाद, हरी मिर्च, कटे हुए गाजर और मटर के दाने डाल कर  2-3 मिनिट तक भूनिये. इसके बाद सूजी और इसका तीन गुना पानी (3 कप पानी) और नमक डालकर मिला दीजिए. जब सूजी के पानी में उबाल आने लगे , तब आप उसे चमचे से चलाते जाइये, घोल गाढ़ा होता जायेगा और थोड़ी ही देर में हलवा जैसा लगने लगेगा. इसमें मूंगफली के दाने डाल दीजिए और रवा उपमा को चमचे से चलाते हुये 3-4 मिनिट तक पकाइये. ऊपर से बटर डालकर मिला लीजिये. साथ ही हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. स्वादिष्ट रवा उपमा तैयार है. 

गरमागरम उपमा को  हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये. आप चाहे तो इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं, बच्चों को यह बहुत पसंद आएगा. 

4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त

सुझाव

सब्जियों में फूलगोभी, या अन्य सब्जी अपने स्वादानुसार और उपलब्धता के अनुसार उपमा में डाल सकते हैं. 

Rava Upma in Hindi Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (24397 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (201)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anil kumar
Nice one..so tasty

निशा: अनिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pankaj Arora
Urad ki dal kaun si use kerni hai black or white & us ko bhigona hai ya nahi

निशा: पंकज जी, सफेद दाल लेनी है, दाल भिगोना नहीं है.
Panditji Catrers
Nice bahut hi accha raha

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Priya
Mam....nariyal naa dala jaye to....

निशा: प्रिया जी, आप स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
Khumesh
Nisha ji aapki recipe bahut tasty rahti hai...

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Reeta
Mam urad dal bhiga k dalna hai? If yes then kitne time k liye ??

निशा: रीता जी, उरद दाल को भिगाना नहीं है एसे ही लेनी है.
saloni
recipe is osm and easily cooked

निशा: सलोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nitin
Urad ki daal ki jarurat nahi. Kya ye mix karne per hi upma banega?

निशा: नीतिन जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
zunera
Thanks for fast n easy cooking recipes

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.

Bhagaban bhol
Mam me abhi ek chhota hotel khola gun apka recipe dekh kar hotel chalarahun apka recipe ka bahut pasand karte gain .thank you mam...

निशा: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
GANESH
THIS GOOD RECEPI

निशा: गनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Karuna Batra
Thanx for yummy Rava Upma

निशा: करूणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aimankhan
Thankyou nisha ji its to made a very delicious.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
shivangi
nisha mam jo market mai upma ka packet milta hai use hum kafi time tak store kar sakte hai but agar ghar mai store karne ke liye upma bnana ho to kaise bnaye taki jab man kiya use veggies dal kar aapke jaise bnaya upma bna sake pls store karne k liye btaye thanks in advance
निशा: शिवांगी जी, उपमा रवा से बना है, रवा या सूजी को कढ़ाई में डालकर हल्का सा रोस्ट करके, ठंडा करके रखें ये जल्दी खराब नहीं होता है.
sivani
ismai dahi bhi dal sakte hai

निशा: शिवानी जी, उपमा बिना दही के ही बनाया जाता है, अगर आप दही डालना चाहती है तो डाल सकती हैं.
ankita agarwal
Ur recipes helped me a lot. Mam. I had made and learnt many recipes.. thank u so much mam..

निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hemantmeena
upma banane ki bidhi rong
Neelam Jaiswal
Good Pls Send me your all new recipe.
ashi verma
Mug kivfaal bigoke dalni h kya ya esy he.
ankita
Easy recipe

निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
arif shaikh
urad dal upma mei kaunsi dale? urad whole black or white urad dal

निशा: आप इसमें बिना छिलके वाली सफेद उड़द दाल डालें.
ritu
easy to understand

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Hemu Lama

nice upma my fabrete


 


 


 

Chumki Mukherjee

It's a very nice recipe..Thanks for it..


 

MONU

muh me pani aa gya


 

roshi

Dal doesn't get cook 

manisha

Nishaji bahuthi saral bhasha aur bananeka tarika bhi bahut hi sundar hai, aapse bahut kuchh sikh gai hun, aur aapko pakate hue dekh dekh ke mezhe bhi pakaneme bahut interest aa gaya hai thanks. 



निशा: मनीषा जी, ये अच्छे कमेन्ट लिखकर मुझे आप सब बहुत खुशियां दे रहे हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
payal

Nisha g u r   the best shef ....... muje kise ki bhi dish samj bhi nhi aaty ......... apke ilava


निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swati

Ye dish bht jaldi ready hoti h ye break fast k liye badhiya h


 

pihu

Nisha ji it is not good