फ्रूट कस्टर्ड - Fruit Custard Recipe

📅 12 दिसंबर 2014 👁 10.5 लाख बार देखी गई 💬 189 कमेंट ★ 3.1 (12006)


फ्रूट कस्टर्ड एकदम आसानी से बनाया जाने वाला स्वादिष्ट और पौष्टिक डिजर्ट है. चाहे इसे किसी खास अवसर पर बनाईये या घर में जब भी कुछ फल बच जायें, तब बना लीजिये.

Read - Fruit Custard Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Fruit Custard

  • अंगूर - 200 ग्राम
  • अनार - 1
  • आम - 1
  • सेव - 1
  • क्रीम - 1 कप (200 ग्राम)
  • चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • वनीला कस्टर्ड - 1/4 कप से थोड़ा सा अधिक
  • दूध - 1 लीटर (फुल क्रीम)

विधि - How to Make Fruit Custard ?

किसी बर्तन में दूध को उबलने के लिये रख दीजिये, 3/4 कप ठंडा दूध बचा लीजिये. बचे हुये ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह तब तक घोलिये कि कस्टर्ड की गुठलियां खतम हो जायं. दूध में उबाल आने के 4-5 मिनिट तक दूध को उबलने के बाद, कस्टर्ड घोल डालते जाइये, और दूध को चमचे से चलाते जाइये, सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. चीनी भी डाल दीजिये. कस्टर्ड को दूध के साथ लगातार चलाते हुये, 7-8 मिनिट तक गाढ़ा होने तक पका लीजिये.

क्रीम को मथ कर व्हिप कर लीजिये.


फ्रूट आम और सेब को छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काट कर तैयार कर लीजिये, अनार को छील कर दाने निकाल लीजिये. अंगूर को डंठल से तोड़कर अलग कर लीजिये.

पके हुये कस्टर्ड को ठंडा होने के बाद उसमें, तैयार कटे फ्रूट और क्रीम डालकर मिला दीजिये. तैयार फ्रूट कस्टर्ड को 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये. ठंडा होने के बाद फ्रूट कस्टर्ड का स्वाद बहुत अच्छा हो जाता है.
ठंडा ठंडा स्वादिष्ट कस्टर्ड लन्च या डिनर किसी भी खाने के बाद, या आपका कुछ ठंडा मीठा खाने का मन हो परोसिये और खाइये.

सुझाव:
फ्रूट कस्टर्ड के लिये फल अपनी मन पसन्द के अनुसार ले सकते हैं, जो फल आपको पसन्द न हों या नहीं मिल रहे हैं, उन्हैं छोड़ा जा सकता है. तरबूज फ्रूट कस्टर्ड में नहीं डाले क्यों कि इसमें बहुत अधिक जूस होने के कारण ये फ्रूट कस्टर्ड को पतला कर देता है.

7 -8 सदस्यों के लिये

समय - 40 मिनिट

Fruit Custard Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (12006 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (189)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

pragati
agar vanilla custard na ho th
NishaMadhulika
pragati, Aap koi bhi custard powder use kr skte hai
umar
very nice
NishaMadhulika
thanks you umar
Rupali
Mam mera custard kadwa ho gya h..aisa q hua
NishaMadhulika
Rupali जी, कस्टर्ड को भी टेस्ट करके देख सकते हैं, एसा भी हो सकता है, कि किसी फल का स्वाद भी कड़वा हो सकता है.
Sarfaraj Siddiquu
Hello Mam.
Mere waha Cream Na mil Paati..
kya bina cream k bhi custord banaya ja sakta hai, ya uski jagah kuch aur add kar sakte hai.maine pichli bar banaya tha to usme doodh se nikli malai use ki thi but thanda hone k baad use khane me gale me jam jata hai..
9792290140
NishaMadhulika
Sarfaraj Siddiquu जी, आप इसे बिना क्रीम के भी बना सकते हैं.
Harshita Dhoundiyal
Very fantastic recipe for custard
NishaMadhulika
हर्षिता जी, मेरे काम को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद
iram
nice
NishaMadhulika
iram , बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Kariye palika arth
Vanila custerd kya h
NishaMadhulika
Kariye palika arth जी, इसमें वनीला ऎसेंस का उपयोग किया है. आप चाहें तो अपनी पसंद अनुसर जो ऎसेन्स पसंद करते हो उपयोग कर सकते हैं.
Mamta panwar
Bahuat hi badiya tarika h so thank you
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Mamta panwar
ranu bramhe
ise fast me kha skte he Kya?
NishaMadhulika
रेनू जी, हर घर की अपनी मान्यताएं होती हैं ऎसे में जो आपके घर में नियम हैं उनके अनुरुप आप कार्य करें तो बहुत बेहतर होगा.
sunita
Milk me custard powder jyada hoghaya to kya kar shakate hai mam..
NishaMadhulika
सुनीता जी, आपको इसमें मिल्क की मात्रा बढा़नी पड़ेगी.
Komal
Very nice Mataji
NishaMadhulika
कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mukesh
Mam.kya custurd powder se chicken biryani banayi ja sakti h...
Agar banayi ja sake to please uski bidhi bata dijiyega....
Komal
Mera custard patla bna h kya karu mere ghr guest aney wale h jaldi aasan upay btaiye plz
निशा: कोमल जी, इसमें क्रीम को व्हिप करके मिलायें और थोडे फ्रूट भी मिलायें, कस्टर्ड गाढा हो जायेगा.
Raha yadav
Kya ham fruit custard mei amrud dal sakte h

निशा: राधा जी, डाल सकते हैं.
Rashmi
Can we use custord in fast thanks
निशा: रश्मी जी, कस्टर्ड में कार्न फ्लोर होता है, जो मक्के का स्टार्च होता है, तो इसे व्रत के लिये यूज नहीं किया जा सकता है.
Poonam
Good evening Mam, we love you so much because you make very easy our life..we can make a better and tasty food after read out your receipy.Thanks a lot mam.

निशा: पूनम जी, आपके इस प्रेम ओर सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
sanaya
mam aap ki recipe bahut aachi hai mai ne bahut si dish aap se sikhi hai banani so thank you for this nice and tasty recipe

निशा: सनाया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shailendra
Pl. Tell me egg custer recipe
Dharmendra
Mam 20 person k liye kitna milk chiye aur custard powder kitna chiye. Ager nahi dale to bhi Chalega
निशा: धर्मेन्द्र जी, 2 लीटर दूध और 100 ग्राम कस्टर्ड से बना फ्रूट कस्टर्ड 20 लोंगो को खिलाया जा सकता है.
Rahul parmar
Chini kab dalna hai

निशा: राहुल जी, दूध में सारा कस्टर्ड घोल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. चीनी भी डाल दीजिये.
Priya saxena
Mam mera custar kadwa ho gya h...koi fruit kdwa hoga ya maine garam custard me fruit Mila diye isliye hua...maine seb kela pineapple Angur santra or annar dala h

निशा: प्रिया जी, कस्टर्ड कड़वापन फ्रूट के कारण हो सकता है.
vipul kumar
Muje aapki receipy bahut pasand aayi aur taste b achha as raha h lekin Custer powder ka mixar dudh me dalte hi guthliya ban rahi h
Aisa kyu hua aap batayegi
Mene kesar eliche custerd powder use kiya tha

निशा: विपुल जी, दूध में कस्टर्ड पाउडर डालते समय आग एकदम धींमी कर लीजिये और कस्टर्ड के अच्छी तरह तब तक घोलिये कि कस्टर्ड की गुठलियां खतम हो जायं, और अब आग मीडियम करके चलाते हुये पकायें, कस्टर्ड अच्छा पक कर तैयार होगा.
Satya Srivastava
Nice juicy

निशा: सत्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neha
Ham cream ghar pr nhi bana sakta h kya

निशा: नेहा जी, घर पर क्रीम कच्चे दूध को मथकर निकाली जा सकती है, लेकिन वह हैवी क्रीम नही होती. हैवी क्रीम आपको मार्केट से ही लानी पड़ेगी.
juhi
Kya castard m cream dalna jruri hai

निशा: जूही जी, आप इसे बिना क्रीम के भी बना सकते हैं, लेकिन क्रीम डालने से इसमें गाढ़ापन आता है और यह अधिक स्वादिष्ट लगता है.
Puja jha
Hiii nisha mam
Mujhe apki sari resipe bhut pasand hai .....By chance ydi ghar me casturd powder avilebal na ho to please kya koe other tipes de sakto ho aap..???
निशा: पूजा जी, आप कार्न फ्लोर का यूज कर सकती हैं, कार्न फ्लोर व्हाइट होता है और यलो फूड कलर का यूज कर सकती हैं. किसी भी किराना स्टोर पर कार्न फ्लोर मिल जाता है.
sheetal
Hi nisha Mam aapki maine bahut receipe try ki hai Aur mere friends,family ko aapki receipe bahut pasand aayi hai

निशा: शीतल जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Kanchan chourasia
Mam can you please suggest me the name of any heavy cream that is available in the market easily

निशा: कंचन जी,हैवी क्रीम किसी डेयरी पर मिल जाती है, आप उनसे हैवौ क्रीम केक पर डेकोरेशन के लिये चाहिये, इस तरह बोल कर ले सकती हैं.
Anita
How much cream, custard and sugar should I need for 2 litre Milk

निशा: अनिता जी, 2 लीटर दूध से फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए 2 कप क्रीम, 1/2 कप कस्टर्ड पाउडर और 1.5 कप चीनी ले लीजिए.
shubham patel
Ma'am can I make custard without using cream

निशा: शुभम जी, हां आप इसे क्रीम के बिना भी बना सकते हैं.