बेसन का ढोकला – Besan Dhokla Recipe

📅 2 मई 2009 👁 63.5 लाख बार देखी गई 💬 816 कमेंट ★ 3.7 (95961)

image

बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे भाप में पकाने के कारण तेल तो बहुत ही कम प्रयोग होता है. यदि आप तेल से बनी चीजों से परेहज करते हों तो इसे अवश्य बनाईये. आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं.

ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे  बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला. रवा  ढोकला और झटपट ढोकला तो हम पहले बना ही चुके हैं आज बेसन  ढोकला बनाते हैं.

Read - Besan Dhokla Recipe In English 

आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla)

  • मिश्रण बनाने के लिये
  • बेसन - 200 ग्राम (2 कप)
  • हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहैं )
  • नमक - स्वादानुसार ( 1 छोटी चम्मच से कम)
  • हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नीबू का रस - 2 टेबल स्पून (2 मीडियम आकार के नीबू)
  • ईनो साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम

तड़का लगाने के लिये

  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • राई -  आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 - 3 (2 टुकड़े करते हुये लम्बाई में काट लीजिये)
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच(स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • नीबू का रस - 1 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to prepare Besan Dhokla

बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकाल लीजिये. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, चमचे से चलाते हुये गाड़ा घोलिये, घोल में गुठलियां नहीं रहनी चाहिये, घोल में ह्ल्दी पाउडर डाल कर मिला दीजिये.

khaman_dhokla_2_933409668.jpgबेसन के घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये ताकि बेसन के कड़ फूल सके.

बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी (500 ग्राम पानी) डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये, एक स्टैन्ड भी इसी बर्तन में रखिये जिसके ऊपर हम बेसन का घोल भर कर थाली रखेंगे. थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.

बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये, . अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये. बर्तन में डाला गया पानी भी गरम हो गया है, उसमें भाप आ रही है.  इस बर्तन को ढककर ढोकला लगभग 20 मिनिट मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये.

ढोकला पक चुका है,(टैस्ट के लिये पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है). बेसन का ढोकला बन गया है, गैस बन्द कर दीजिये, ढोकला की थाली बर्तन से निकालिये, ठंडा कीजिये और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिये.  ढोकला की थाली को  किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये.  चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.

तड़का लगायें:

छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी (100 ग्राम पानी) डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये.  उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये.  हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम, ताजा ताजा बेसन का ढोकला परोसिये और खाइये.

बाजार में इसी तरह का ढोकला मिलता है, लेकिन उसे बनाने में नीबू की जगह टार्टरिक एसिड प्रयोग किया जाता है, यदि आप चाहें तो आप भी टार्टरिक एसिड का प्रयोग कर सकते है.  टार्टरिक एसिड पारदर्शी सफेद सोलिड होता है, इतना ढोकला बनाने के लिये, 2 सफेद(कावली चने) के दाने के बराबर टुकड़ा लीजिये और पानी में घोल कर ढोकला के घोल में मिलाइये. उपरोक्त तरीके से ढोकला बना लीजिये.

सावधानियां

  • 1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
  • 2. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
  • 3 यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
  • 4. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.

अन्य ढोकला रेसिपीज

Besan Dhokla Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (95961 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (816)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rajesh
The hindi recipe and english recipe shows different quantity of flour and lemon juice. Some people are having problem with their khaman not rising due to the fact that hidi recipe is asking for 2 cups of besan, rather than 1 cup. I wonder which version of recipe has correct mesurements.
NishaMadhulika
Rajesh जी, 2 कप बेसन का यूज किया गया है. टाइपिंग मिस्टेक होने के कारण ऎसा शो हो रहा है. ध्यान दिलाने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Ramjan
Dhokda banane kibidhi
NishaMadhulika
Ramjan आपने ढोकला बनाने वाली रेसिपी पर ही कमेंट किया है. आप दी हुई विधि से ढोकला बनाएं आप बहुत अच्छे से इसे बनाएंगे.
aartipujar
Eisko kukar me bhna shakte hai
NishaMadhulika
aartipujar जी, बना सकते हैं.
Aakash
khaman fulane ke liye kya kare
NishaMadhulika
आकाश जी, इसमें ईनो साल्ट का उपयोग खमन को फुलाने का काम करता है.
swati
agar ghar mai neebu aur darak na ho to
NishaMadhulika
स्वाती जी, आप इन दोनों के बिना भी इसे बना सकती हैं.
Indu Bala
Very very testy thanks
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Indu Bala
Rupinder
Excellent cook
NishaMadhulika
Rupinder जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Amit
Nice
NishaMadhulika
अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
K.r khushi
T.y.t.y thanks
NishaMadhulika
K.r khushi , मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई, बहुत बहुत धन्यवाद.
Archana Singh rajput
Mam...mai jab dhokla bnati hu to WO pakne k baad upper se fat jate h.,pura pak jata h per upper side fat jata h...so plz mai kya karu nishA mam
NishaMadhulika
अर्चना जी, अधिक पक जाने पर ऎसा हो सकता है.
K.r khushi
To good i like this
NishaMadhulika
K.r khushi जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha Mittal
Dhokla soft or jaalidaar nhi banta microwave mai???
Kya kru??
NishaMadhulika
नेहा जी, कुछ बातों को ध्यान में रखें जैसे कि अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. इन बातों को ध्यान में रखते हुए इसे बनाएं यह अच्छा बनकर तैयार होगा.
Kuldeep Singh gahlot
a great dhokla
NishaMadhulika
कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mansi khatri
I am mansi khatri I want to contact with nisha madhulika mam about recipes
NishaMadhulika
मानसी जी, आप को जिस रेसिपी के बारे में पूछना है आप यहां पर उससे संबंधित सवाल पूछ सकती हैं.
Khushboo
Dhokla banane ka mast tarika hai
NishaMadhulika
खुशबू जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई. आपका बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Srishti Gupta
Hello mam,maine aapki website se bahut Kuch sikha hai,mai jhatpat dhokla Bana chuki hu,first time me hi sabko bahut pasand aaya tha.Aaj mai besan ka dhokla banane jari thi.Mam pls mujhe ye bataiye ki iska taste jhatpat dhokla se kitna alag Hoga? Jaise humne isme dahi nd suji use Ni ki h to iska kitna effect padega?
Thanku very much mam

निशा: सृष्टि जी, ढोकला स्वाद में थोडा़ अलग होगा लेकिन आपको इसका स्वाद भी जरूर पसंद आएगा.
Aleena
Hi!
I love your recipes and ready to make for myself and my family! this is my first try and also i will try pizza recipes!
Regard: Aleena Jani Thanks

निशा: अलीना जी, आपके इस प्रेम ओर सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करते रहें.
Resha
Alternat for Eno salt?

निशा: आप इसमें बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं.
Garima gupta
Dhokla mera spongy nhi bnta

निशा: गरिमा जी, अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
Pooja
Hello...I prepared with your method and it resulted awesome. Thanks aunty.

निशा: पूजा जी, मुझे खुशी है की आपने रेसिपी बनाई और ये अच्छी बनी.
Siddharth
खमण ढोकला किसके साथ क्हाँ सकते है

निशा: ढोकला को आप अपनी मनपसंद किसी भी चटनी के साथ खा सकते हैं या ऎसे भी आप इसे खा सकते हैं.
Som
Maine Kai bar dhoka banana hai per achhi Tarah fulta nahi hai kharn ?

निशा: सोम जी, अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा. अगर ईनो साल्ट डालकर आप मिश्रण को ज्यादा देर तक चमचे से चलाते रहेंगे, एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. यदि इनो साल्ट डालने के बाद, मिश्रण को काफी देर बाद, पकाने रखेंगे तो भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा. गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा.
Deepak
Dhokla kya wounderseff oven Mai bhi been jata hai.
Your name...parvez ansari
Kya isme dahi bhi use kar sakte he kya

निशा: परवेज़ जी, कर सकते हैं.
Vaidehi kankale
I made dhokla earlier but i used baking salt there.but eno salt make it more spongy .... Thank you
निशा: वैदेही जी आप सही कह रही है, लेकिन बेकिंग सोडा डालकर भी ढोकला अच्छा बनता है.
Sangeeta
Kya besan ke ghol me mahi daal shakte hai

निशा: संगीता जी, आप इसमें दही का उपयोग कर सकती हैं.
Pavan bhilala
Easy recipe of khaman dhokla

निशा: पवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kuldeep
Paneer dhokla recipe kase banate hai.
निशा: कुलदीप जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Riddhi
Hello mam
Ram Ram
Mam isme suji b mix kr sakte h Kya?

निशा: ऋद्धि जी, कर सकते हैं.
Neelam
Mam, AGR dhokla khrab ho jaye to us khrab recipe ka kya kre.

Mtlb WO recipe thik kaise hogi

निशा: नीलम जी, ढोकला में क्या खराबी हुई है, अगर ये पता चल पाए तो उसे ठीक करने का उपाय अगर हो तो जरूर बताएंगे.