ब्राउन ब्रेड - Whole Wheat Bread Atta Bread Recipe

📅 28 अप्रैल 2014 👁 5 लाख बार देखी गई 💬 168 कमेंट ★ 2.9 (6585)


गेहूं के आटे से बनी ब्राउन ब्रेड पौष्टिक होने के साथ बहुत ही स्वादिष्ट होती है. मैदा से बनी ब्रेड खाना पसन्द नहीं करते तो ताजा ब्राउन ब्रेड बनाकर खाइये, बहुत अच्छी लगेंगी.

Read - Whole Wheat Bread Atta Bread Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whole Wheat Brown Bread (Vegetarian)

  • गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • एक्टिव ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to Make Basic Whole Wheat Bread

आटे को किसी बड़े प्याले में निकालिये और बीच में थोड़ी सी जगह बना लीजिये, इसमें नमक, चीनी और यीस्ट डालिये, थोड़ा सा गुनगुना पानी डालिये और इसी जगह अच्छी तरह से मिला लीजिये, 1 टेबल स्पून तेल डाल कर मिला लीजिये और गुनगुने पानी की सहायता से सोफ्ट आटा गूथिये, हाथ पर थोड़ा थोड़ा तेल लगाकर आटे को मसल मसल कर चिकना कीजिये, 6-7 मिनिट तक आटे को मसलते रहिये, एकदम चिकना आटा लगा कर तैयार कर लीजिये..

4"* 10 " के आकार का कन्टेनर ले लीजिये, कन्टेनर को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, आटे को लम्बा आकार देकर कन्टेनर में रखिये और कन्टेनर के आकार में फैला दीजिये, आटे के ऊपर तेल लगाकर चिकना कर दीजिये, कन्टेनर को मोटे कपड़े से ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा..

ब्रेड क आटा डबल आकार में फूल कर तैयार हो गया है, ब्रेड बेक कीजिये. ओवन को 220 डि.से. पर प्रीहीट कर लीजिये, ब्रेड को जाली स्टेन्ड पर या मिडिल रेक पर ओवन के अन्दर रखिये, ओवन को 220 डि. से. पर 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. ब्रेड को चैक कीजिये और समय बढ़ाते हुये, ब्रेड को ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये, चेक करने के लिये ब्रेड के अन्दर चाकू डाल कर देखिये, ब्रेड पूरी तरह से बेक होने पर, चाकू के ऊपर मिश्रण चिपक कर नहीं आता है, चाकू साफ ही रहता है, ब्रेड बन कर तैयार है..

ब्रेड को 10-15 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये, अब ब्रेड के चारों ओर चाकू घुमा कर कन्टेनर से अलग कीजिये और किसी प्लेट या बोर्ड पर पलट कर निकाल लीजिये. ब्रेड के ऊपर घी या मक्खन लगा लीजिये, ब्रेड अच्छी दिखती है और ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती है. अब चाकू की सहायता से 1 से. मी. पतले पतले ब्रेड काट कर तैयार कर लीजिये..


बहुत अच्छी ब्राउन ब्रेड  तैयार है, ताजा ब्राउन ब्रेड खाइये, बची हुई ब्राउन ब्रेड किसी कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये और 2-3 दिन तक खाते रहिये..

सुझाव: इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को डायरेक्ट आटे में डालकर गूथा जा सकता है, लेकिन साधारण ड्राई यीस्ट (non-instant) को पहले 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर, ढककर रख दीजिये, 10 मिनिट में यीस्ट एक्टिव हो जाता है, पानी के ऊपर हल्के से बबल दिखाई देने लगते है, अब इसे आटे में मिक्स करके आटे को गूथिये.

अगर सर्दी का मौसम है, तो आटे को फूलने के लिये किसी अलमारी में रखें और साथ में एक बर्तन में गरम पानी भर कर रख दीजिये, अलमारी बन्द कर दीजिये, साथ में रखे गये पानी की गर्मी से आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा..

Brown Bread Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (6585 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (168)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ye ro brown bread nhi hua
NishaMadhulika
,kam sekne ke karan esa ho skta hai
Deepak Nitnaware
बहुत ही अच्छी और आसान विधि हैं
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Deepak Nitnaware
Satee Ramrekha
Hi madam, good afternoon. I very much love all your videos on cooking. If it's possible for you to share recipe of a low carbohydrate, gluten free bread. Thank you.
NishaMadhulika
Satee Ramrekha जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मै इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
anil kumar chauhan
bread achhi banti hai, per fluffy nahi banti hai. please give some tips.
NishaMadhulika
अनील जी, यदि आटा अच्छी तरह न फूला हो तब ब्रेड भी अच्छा नहीं फूलता है, आटे को ग्लूटोन आने तक गूंथे, ढककर गरम जगह पर रखें, 2-3 घंटे में आटा फूल कर दुगना हो जाता है, इस आटे से बने ब्रेड बहुत अच्छे बनते हैं.
Darshana Pandya
Nisha Mam agar hum aate ki quantity double kare toh baking time me Kya changes ayenge ???
NishaMadhulika
दर्शना जी, बेकिंग समय बढ़ जाएगा.
Aditya Tiwari
Plz help me
Mai ek bread ki factory lagana chahata to koi book ya koi trening mil sakti hai
Jisse mughe help mil ske
ugan kumar
Kam karan hai
salonika gupta
mam maine same method se bread bnane ki koshish ki magr jb microwave se nikala ise to itna hard ho gai k kaatni bhi mushkil thi aisa kyo hua hoga?
Avijit
Didi From bengal I am,I want to eat My mother hand made Wheat Brown Bread,Pav bread in my school tiffin .But all of them need Microwave Oven.But we are poor to buy it.Can any way bread can make without Microwave Oven, in kerosin stove or LP Ggas stove.If yes, please describe me waiting for your answer ......

निशा: अविजीत जी, आप इसे कुकर में बना कर ट्राई कर सकती हैं, जिस तरह कुकर में केक बनाया है उसी तरह से इसे भी बनाया जा सकता है, कुकर में केक बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
Ashwani Kumar
Nesha ji
Mere do ladke hia dono no weat alarji hia
Kurpya weat alarji atta kese bnay
Please btay
निशा: अश्वनी जी, बाजार में अनेक आटे आते हैं, जिनमें मक्के का आटा,बाजरा का आटा,रागी आटा, चावल का आटा, बेसन और अन्य दालों के आटे मिलते हैं, इनसे बने खाने बच्चों को खिलाये जा सकते हैं.
malhar.deshpande
Please show how to make bread without yeast using microwave oven at home
Thank you

निशा: मल्हार जी, मैं जल्द ही इसे बनाऊंगी.
preeti
hello Mamm u and ur all recipes are awesome whenever any dishes come mind for cook ist i check ur website and this help me alot and now I am loving Bahu
devcih
निशा जी धन्यवाद।

मैम पाँच दिन पहले 4जून2017 को कमेंट में आपने बताया था की खमीर ज्यादा होने से ब्रेड खट्टा हो सकता है। में ये नही समझ पायी। मेरे तीन प्रश्न है



1. क्या बैटर में खमीर डालते वक़्त ज्यादा होने से स्वाद ख़राब हो जाता है या



2. ब्रेड के बैटर को खमीर उठने के लिये 3 घंटे से ज्यादा देर तक रखने से।



3. क्या खमीर के ख़राब होने से भी स्वाद ख़राब हो सकता है। मैंने खमीर आपके बताये तरीके से 24 घंटे के लिए रखकर घर पर ही बनाया था। मैं खमीर कैसे चैक करू क़ि वो सही है या नही
निशा: देवकी जी, पहला सवाल: डोह में अधिक खमीर डालने से स्वाद में खमीर का स्वाद अधिक आयेगा हो, अच्छा स्वाद नहीं आय्र्गा. दूसरा सवाल: डोह को ज्यादा देर तक रखने से भी स्वाद खराब जाता है. 3 सवाल: अगर खमीर खराब है तो भी ब्रेड का स्वाद खराब हो सकता है. आपने जो खमीर घर में बनाया है और 24 घंटे बाद यूज किया है, अगर आपने सारी चीजें रेसिपी के हिसाब से ली हैं तब वह बिलकुल ठीक है, वह पूरी तरह चैक्ड रेसिपी है.
Anita sharma
Mam thanku etni easy recepies k liye. Main ghar pe kutch bhi bnati hun usse pe apki recepie padhti hun

निशा: अनीता जी, आपके सहयोग और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
prabha chincholkar
I like your recipe mam

निशा: प्रभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
devcih
मैम मेरा ब्रेड बना तो बहुत अच्छा पर उसमे बहुत तेज़ खट्टा सा स्वाद आ रहा है जैसा की आटा या मिठाई ख़राब होने पर आता है। मैंने खमीर घर पर ही आपकी रेसिपी से बनाया था और एक कप गेहूँ आटा में आधा कप मिलाया था। तीन घंटे में बैटर में खमीर ठीक से नही उठा लग रहा था तो दो घंटे और रख दिया। फिर खमीर अच्छा दिख रहा था तो कुकर में केक की तरह बनाया। क्या आप बता सकती है कि क्या गलती हुई

निशा: खमीर ज्यादा हो जाने पर ऎसा हो सकता है.
Akhilesh Shukla
Madam mai inter college mai principal hu. Muje different recipe taiyar karne ki hobby hai. Aata bread try ki per wo uper se had aur ander se kachi ban rahi hai. Test bhi thik hai. Meri pass ifb ka 20sc2 convection microwave oven hai.
निशा: अखिलेश जी,बहुत बहुत धन्यवाद, प्लीज आप आटा ब्रेड के लिये वीडियो देखें, सारी चीजें बिलकुल उसी तरह डालें और आटे को अच्छी तरह 7-8मिनिट तक गूथ कर चिकना करके, ढककर रखें, 2.5 से 3 घंटे में वह फूल कर तैयार हो जायेगा. बेक करते समय ब्रेड कनवेक्सन मोड पर 220-230 डि. से. पर उसके बेक होने तक बेक करें, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप अवश्य जी अच्छी आटा ब्रेड बना लेंगे.
ishan
Hi nisha ji Kay hum selicon mould me bana skate hai kya

निशा: ईशान जी, हां सिलिकॉन मोल्ड में भी बना सकते हैं.
Ganesh s Gohatre
i like it taste

निशा: गणेश जी, धन्यवाद.
Payal
Mam, mere paaa whirlpool ka convection microwave hai. Isme temperature ka option nahi hai sirf watts hai(400,550w,max, grill fc).
Main kaise bread bake karu isme?
निशा: पायल जी, इसमें कन्वेक्सन मोड नहीं है, आप इसमें ब्रेड बना सकती हैं, तरीका देखने के लिये वेबसाइट पर दिये हुये एपल स्पंज केक इन माइक्रोवेव में रेसिपी देखी जा सकती है, लेकिन माइक्रोवेव में बेक की हुई रेसिपी के कलर नहीं बदलते हैं.
raani
Nisha JI....thank for sharing recipes......
Mene apke di matra k anusar hi brown bread banayi thi....but upar se to bahut hi acha brown colour Sikh raha that aur chaku se chek kiya tab b vah pura paka hua lag raha that but jab mene use plate me nikala to kacha reh gaya aur uska taste b thoda sa kadwa type tha....pls bataiye kaha mistake ho rahi he
निशा: रानी जी, आटा अच्छी तरह फरमेन्ट न हुआ हो तब एसा हो सकता है, ब्रेड या केक को चैक करने के लिये उसके बीच में चाकू डालकर चैक करना ठीक होता है, क्यों कि बेकिंग बीच में सबसे बाद में पूरी होती है.
dinesh
hello nisha ji hum aap ki sari reciepi dekhker banate he hamara microwave solo he to hum isme brown bread kaise banaye aur hun isko preheat kaise kare

निशा: दिनेश जी, सोलो माइक्रोवेव में ब्रेड नही बनाई जा सकती. ब्रेड को बेक करके बनाया जाता है और बेकिंग के लिए कन्वेक्शन मोड ज़रूरी है.
Priyanka Singh
Hi Nisha Ji, Maine aapki bahot si recipe try ki all r great per pata nahin kyun Atta bread acha nahin ban raha Atta double Hua bake hua ache se per uska taste tongue per tikha tha aisa kyun Hua plz batayien

निशा: प्रियंका जी, धन्यवाद. तीखा स्वाद तो नही आना चाहिए, लेकिन यीस्ट अधिक मात्रा में होने से एसा हो सकता है.
Surbhi
Mam yeast ka koi alternative h kya h jo hum use kar sakte h.....?

निशा: सुरभि जी, ब्राउन ब्रेड के लिये, यीस्ट ही अच्छा रहता है, लेकिन कु़छ मीठी ब्रेड और फलों की ब्रेड बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर बनाई जाती हैं.
rahul soni
nishaji oil ki jagah butter use kar sakte hai kya

निशा: राहुल जी, हां कर सकते हैं.
Ishan
Hello nisha ji kya hum gahun ke aate jagha maida daal sakte hai kya
agar haan to kitna maida lena honga is recipe ke hissab se jawab zaroor de plz

निशा: ईशान जी, आप मैदा लेंगे, तो व्हाइट ब्रैड बनेंगी. आप इतनी ही मात्रा की मैदा से व्हाइट ब्रेड बना सकते हैं.
Kanan brahmbhatt
Hello nishaji,
Mane aloo bhujiya banaye to vo utni crispy nahi bani he to kya karu?
निशा: कनन जी, धीमी आग करके आलू भूजिया को क्रिस्पी होने तक तलें, भुजिया बहुत क्रिस्पी बनती है.
Aruna gaur
I like this useful site.

निशा: अरूणा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
ravindra rathour
ये एक्टिंग ड्राई यीस्ट क्या है इसका और कुछ नाम v ही क्या ?

निशा: रविन्द्र जी, एक्टिव ड्राई यीस्ट को सीधे आटे में डालकर गूंथा जा सकता है, लेकिन साधारण ड्राई यीस्ट (non-instant) को पहले 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर, ढककर रखना पड़ता है और 10 मिनिट में यीस्ट एक्टिव हो जाता है जब पानी के ऊपर हल्के से बुलबुले दिखाई देने लगते है डालते हैं. आपको यह इन्सटेन्ट ड्राय एक्टिव यीस्ट के नाम से सुपरमार्केट में मिल जाएगा.
Vinod Pd Timsina
निशा मधुलिकाजी नमस्कार,
आपके रिसिपिके अनुसार मैने आटेका व्रेड सामसुङ्गका माइक्रोवेभ कन्भेक्सन वोभनमे प्रि हिट २०० डिग्री सेल्सियसमे करके, २०० डिग्रीका टेम्प्रेचर के साथ २५ मिनट वक्त देकर वेक्ड किया । नतिजा व्रेडका तस्वीरमे दिखाइ दे रहा है । लेकीन तस्वीर नहि भेज पाया । क्योकि तस्वीर भेजनेका प्रावधान नहि मीला ।
उपरतो व्राउन है । लेकिन पिछे और अन्दर व्राउन नहि हो पाया । वे्रड तो मुस्किलसे पकाहुवा हि है लेकिन स्लाइस किया हुवा पिस टुटता है ।
इसि हालतमे मैदेका व्रेड तो सव कुछ ठिक होता है ।
कृपया आटेके व्रेडमे क्या नमिलेके कारण एैसा हो रहा है, विस्तार से सुझाव देति तो वहुत वडिया होसा ।
निशा: विनोद जी, एसा लग रहा है कि ब्रेड का कन्टेनर आपने माइक्रोवेव के ग्लास के ऊपर रख कर उसे बेक किया है, फले जाली स्टेन्ड रखें, कन्टेनर को उसके ऊपर रखें और बेक करें, चैक करें और टाइम बढ़ाते हुये जब तक ब्रेड ऊपर से गोल्डन ब्राउन और चाकू उसके अन्दर डालें तो वह क्लीयर निकले गीला मिश्रण बाहर न निकल रहा हो, ब्राउन ब्रेड बहुत अच्छी बनेगी.