ब्राउन ब्रेड - Whole Wheat Bread Atta Bread Recipe

गेहूं के आटे से बनी ब्राउन ब्रेड पौष्टिक होने के साथ बहुत ही स्वादिष्ट होती है. मैदा से बनी ब्रेड खाना पसन्द नहीं करते तो ताजा ब्राउन ब्रेड बनाकर खाइये, बहुत अच्छी लगेंगी.
Read - Whole Wheat Bread Atta Bread Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whole Wheat Brown Bread (Vegetarian)
- गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- एक्टिव ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Basic Whole Wheat Bread
आटे को किसी बड़े प्याले में निकालिये और बीच में थोड़ी सी जगह बना लीजिये, इसमें नमक, चीनी और यीस्ट डालिये, थोड़ा सा गुनगुना पानी डालिये और इसी जगह अच्छी तरह से मिला लीजिये, 1 टेबल स्पून तेल डाल कर मिला लीजिये और गुनगुने पानी की सहायता से सोफ्ट आटा गूथिये, हाथ पर थोड़ा थोड़ा तेल लगाकर आटे को मसल मसल कर चिकना कीजिये, 6-7 मिनिट तक आटे को मसलते रहिये, एकदम चिकना आटा लगा कर तैयार कर लीजिये..
4"* 10 " के आकार का कन्टेनर ले लीजिये, कन्टेनर को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, आटे को लम्बा आकार देकर कन्टेनर में रखिये और कन्टेनर के आकार में फैला दीजिये, आटे के ऊपर तेल लगाकर चिकना कर दीजिये, कन्टेनर को मोटे कपड़े से ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा..
ब्रेड क आटा डबल आकार में फूल कर तैयार हो गया है, ब्रेड बेक कीजिये. ओवन को 220 डि.से. पर प्रीहीट कर लीजिये, ब्रेड को जाली स्टेन्ड पर या मिडिल रेक पर ओवन के अन्दर रखिये, ओवन को 220 डि. से. पर 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. ब्रेड को चैक कीजिये और समय बढ़ाते हुये, ब्रेड को ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये, चेक करने के लिये ब्रेड के अन्दर चाकू डाल कर देखिये, ब्रेड पूरी तरह से बेक होने पर, चाकू के ऊपर मिश्रण चिपक कर नहीं आता है, चाकू साफ ही रहता है, ब्रेड बन कर तैयार है..
ब्रेड को 10-15 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये, अब ब्रेड के चारों ओर चाकू घुमा कर कन्टेनर से अलग कीजिये और किसी प्लेट या बोर्ड पर पलट कर निकाल लीजिये. ब्रेड के ऊपर घी या मक्खन लगा लीजिये, ब्रेड अच्छी दिखती है और ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती है. अब चाकू की सहायता से 1 से. मी. पतले पतले ब्रेड काट कर तैयार कर लीजिये..

बहुत अच्छी ब्राउन ब्रेड तैयार है, ताजा ब्राउन ब्रेड खाइये, बची हुई ब्राउन ब्रेड किसी कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये और 2-3 दिन तक खाते रहिये..
सुझाव: इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को डायरेक्ट आटे में डालकर गूथा जा सकता है, लेकिन साधारण ड्राई यीस्ट (non-instant) को पहले 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर, ढककर रख दीजिये, 10 मिनिट में यीस्ट एक्टिव हो जाता है, पानी के ऊपर हल्के से बबल दिखाई देने लगते है, अब इसे आटे में मिक्स करके आटे को गूथिये.
अगर सर्दी का मौसम है, तो आटे को फूलने के लिये किसी अलमारी में रखें और साथ में एक बर्तन में गरम पानी भर कर रख दीजिये, अलमारी बन्द कर दीजिये, साथ में रखे गये पानी की गर्मी से आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा..
Brown Bread Recipe Video in Hindi
कमेंट (168)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा, आटे को अच्छी तरह चिकना होने तक लगाना होता है, और यीस्ट अच्छा नहीं होता तब आटा डबल नहीं फूलता. यीस्ट की वैरायटी बदली जा सकती है.
निशा: नेहा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: मेघा जी, आपको हमने 26 मार्च को ही रिप्लाई कर दिया है, प्लीज उसे देख लीजिये.
निशा: मेघा जी, 2 कप मैदा (250 ग्राम) में 1/4 कप और 3-4 टेबल स्पून घर का बना खमीर यूज कर सकते हैं.
निशा: मंजूजी, व्हीट फ्लोर बन भी बिलकुल उसी तरह बना सकते हैं, जिस तरह रिफाइन फ्लोर से बनाये हैं.
Mujhe ye puchna hai ki bina oven ke nan-khatai banayi jati hai waise kya bina oven ke bread aur pav banaye ja sakte hai? agar haa to kaise? Please bateiye.. I am really happy and thanks for nice site. Happy holi in advance. Aur ek baat aapki is service ke liye aapko ek "Padma" award to milna hi chahiye. You deserve "Padma" awards.
Thanks & regards.
निशा: मनीषा जी हां अवश्य बनाया जा सकता है.
निशा: मनीषा जी, दूसरा बर्तन यूज किया जा सकता है, लेकिन ब्रेड का आकर बर्तन के आकार ही बनेगा.
I want to know how much amount of maida should be taken if I want to make the regular maida bread in a container of similar dimensions.
निशा: डा. सौरभ जी, मैदा भी आटे के बराबर मात्रा में ली जा सकती है.
निशा: गुरविन्दर जी, मेरी हमेशा ही कुछ नया बनाने की कोशिश रहती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गुविन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिशा जी, हां यही है.
I am in need of ur guidance. Twice i tried but bread is not proper-it is not fully raised, so inside portion is not soft. Also top could not be brown though kept increasing time by 10 more minutes.(15+10). Followed all ur instructions- used dry yeast after bubbles, floor raised well.
I dont know where i am wrong? Kindly guide.
निशा: उमाजी, आटा अच्छा फूला है, आटे को पंच करके, बर्तन में शेप देकर रखना है, इसे ढककर 30 मिनिट के लिये रख लीजिये, इससे और अच्छे रिजल्ट मिलेंगे, ओवन को 220 - 230 डि. से. पर प्रीहीट कीजिये, कन्टेनर को ओवन में मिडिल रेक या जाली स्टेन्ड पर रखिये और 220 - 230 डि.से पर 10-12 मिनिट के लिये सैट करके बेक होने दीजिये, अब ब्रेड को चैक करते हुये पूरी तरह बेक होने तक बेक कीजिये, प्लीज फिर से कोशिश कीजिये, आप अच्छी ब्रेड बना लेंगी.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अब्दुल जी, मेरी वेबसाइट वेजीटेरियन है.
"------- Check the bread and then increase the temperature.---".
I think in the original recipe, time is to be increased and not the temperature. This is just so that there may not be problems in making bread based on the translation.
निशा: शितल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रतीक्षा जी, यीस्ट वातावरण में हमेशा मौजूद रहता है, जो यीस्ट हम यूज करते है, हल्के ब्राउन कलर के गोल दाने होते हैं, यीस्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट और इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट 2 प्रकार का होता है, और किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है.
निशा: सयाली जी, यीस्ट को हिन्दी में खमीर कहा जाता है.
I like all ur recipes. And love the way u detail out things involved. Thank u so much and Pls keep up the good work.
Regards & good wishes
Raji
निशा: राजी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजू जी, कुकर में ब्रेड बनाने के लिये 30-40 मिनिट लग जायेंगे.
I ever go through recipes. That are ever helpful and keep my family happy.
निशा: रामा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का जी, माइक्रोवेव में रख सकते हैं, पानी का प्याला माइक्रोवेव में रखकर पानी को गरम कर लीजिये, माइक्रोवेव को बन्द कर दीजिये, पानी का प्याला और मिश्रण के प्याले दोंनो को माइक्रोवेव में रख दीजिये, माइक्रोवेव को बन्द करके रख दीजिये, मिश्रण जल्दी फरमेन्ट हो जायेगा.
I like the salad of cucumber with curd.is it available in this site?I like your recipe & style of demo.thanking you.have a good day.
निशा: रेनन जी, ये सलाद वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं हैं, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.