ब्राउन ब्रेड - Whole Wheat Bread Atta Bread Recipe

📅 28 अप्रैल 2014 👁 5 लाख बार देखी गई 💬 168 कमेंट ★ 2.9 (6585)


गेहूं के आटे से बनी ब्राउन ब्रेड पौष्टिक होने के साथ बहुत ही स्वादिष्ट होती है. मैदा से बनी ब्रेड खाना पसन्द नहीं करते तो ताजा ब्राउन ब्रेड बनाकर खाइये, बहुत अच्छी लगेंगी.

Read - Whole Wheat Bread Atta Bread Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whole Wheat Brown Bread (Vegetarian)

  • गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • एक्टिव ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to Make Basic Whole Wheat Bread

आटे को किसी बड़े प्याले में निकालिये और बीच में थोड़ी सी जगह बना लीजिये, इसमें नमक, चीनी और यीस्ट डालिये, थोड़ा सा गुनगुना पानी डालिये और इसी जगह अच्छी तरह से मिला लीजिये, 1 टेबल स्पून तेल डाल कर मिला लीजिये और गुनगुने पानी की सहायता से सोफ्ट आटा गूथिये, हाथ पर थोड़ा थोड़ा तेल लगाकर आटे को मसल मसल कर चिकना कीजिये, 6-7 मिनिट तक आटे को मसलते रहिये, एकदम चिकना आटा लगा कर तैयार कर लीजिये..

4"* 10 " के आकार का कन्टेनर ले लीजिये, कन्टेनर को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, आटे को लम्बा आकार देकर कन्टेनर में रखिये और कन्टेनर के आकार में फैला दीजिये, आटे के ऊपर तेल लगाकर चिकना कर दीजिये, कन्टेनर को मोटे कपड़े से ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा..

ब्रेड क आटा डबल आकार में फूल कर तैयार हो गया है, ब्रेड बेक कीजिये. ओवन को 220 डि.से. पर प्रीहीट कर लीजिये, ब्रेड को जाली स्टेन्ड पर या मिडिल रेक पर ओवन के अन्दर रखिये, ओवन को 220 डि. से. पर 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. ब्रेड को चैक कीजिये और समय बढ़ाते हुये, ब्रेड को ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये, चेक करने के लिये ब्रेड के अन्दर चाकू डाल कर देखिये, ब्रेड पूरी तरह से बेक होने पर, चाकू के ऊपर मिश्रण चिपक कर नहीं आता है, चाकू साफ ही रहता है, ब्रेड बन कर तैयार है..

ब्रेड को 10-15 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये, अब ब्रेड के चारों ओर चाकू घुमा कर कन्टेनर से अलग कीजिये और किसी प्लेट या बोर्ड पर पलट कर निकाल लीजिये. ब्रेड के ऊपर घी या मक्खन लगा लीजिये, ब्रेड अच्छी दिखती है और ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती है. अब चाकू की सहायता से 1 से. मी. पतले पतले ब्रेड काट कर तैयार कर लीजिये..


बहुत अच्छी ब्राउन ब्रेड  तैयार है, ताजा ब्राउन ब्रेड खाइये, बची हुई ब्राउन ब्रेड किसी कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये और 2-3 दिन तक खाते रहिये..

सुझाव: इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को डायरेक्ट आटे में डालकर गूथा जा सकता है, लेकिन साधारण ड्राई यीस्ट (non-instant) को पहले 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर, ढककर रख दीजिये, 10 मिनिट में यीस्ट एक्टिव हो जाता है, पानी के ऊपर हल्के से बबल दिखाई देने लगते है, अब इसे आटे में मिक्स करके आटे को गूथिये.

अगर सर्दी का मौसम है, तो आटे को फूलने के लिये किसी अलमारी में रखें और साथ में एक बर्तन में गरम पानी भर कर रख दीजिये, अलमारी बन्द कर दीजिये, साथ में रखे गये पानी की गर्मी से आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा..

Brown Bread Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (6585 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (168)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

reeta
Nisha ji Hi kaisi ho aap.

Nisha ji brown bread ka liya oven hona must ha agar oven ya microwave na ho to isa kaisa try kr sakta ha pls batao
निशा: रीता, आप इसे कुकर में बना कर ट्राई कर सकती हैं, जिस तरह कुकर में केक बनाया है उसी तरह से इसे भी बनाया जा सकता है, कुकर में केक बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
Jasdeep
Nisha ji kya otg ma steel ka brtan use kiya ja skta ha? Aur plz bataye ki instant dry yeast aur dry yeast ma kya difference ha
निशा: जसदीप जी, ओटीजी में स्टील का बर्तन या कोई भी मेटल यूज कर सकते हैं. इन्सटेन्ट ड्राई यीस्ट एकदम बारीक होता है, जबकि ड्राई यीस्ट सरसों के दाने जैसा होता है. इन्स्टेन्ट ड्राई यीस्ट को डायरेक्ट आटे में डालकर गूथा जाता है,जल्दी काम करता है, लेकिन ड्राई यीस्ट को पहले पानी में डालकर एक्टिव करना होता है, इसके बाद आटे में डालकर गूथा जाता है.
Hema
Nishaji aap bahot achhi tarah samaj me aaye ese samjati he I realy Like It.mene aap ka recipy Brown Bread banane ka 1 st time dekha he. aage bhi dekhugi.
Thank You So Much.
निशा: हेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Samiti
mam,agar hum apki site par register karte hain to hume kya-kya advantages mil sakte hain?
aasha
NishaJi, Can we prepare this bread without oven?
निशा: आशा, ब्रेड को जिस तरह केक कुकर में बनाया है उस तरह कुकर में बनाया जा सकता है, कुकर में केक रेसिपी वेबसाइट पर और चैनल पर देख सकते हैं.
ratna
mam
should i make the brown bread in otg or microw covection, and in order of that any time difference in it to make the bread.
thanks a lot and hope you have a great day
निशा: रतना जी, ब्रेड को ओटीजी और माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड किसी पर भी बेक किया जा सकता है, ब्रेड को बेक करने के लिये पहले 210 या 220 डि.से. पर 12-15 के लिये बेक कीजिये, चैक कीजिये और अब समय बढ़ाते हुये ब्रेड को गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
Priya
kyaa isme milk add karne ki jarurat nahi hai, jaise ki pav bread mey karna hota hai??
निशा: प्रिया, आप चाहें तो आटे को दूध मिक्स करके गूंथ सकते हैं, ब्रेड और सोफ्ट बनेंगे.
sudha
Anmol,bake the bread in convection mode,not in micro+convection
Mrs Gupta
Nisha ji app ke new videos main loding hoti reh ti hai
निशा: श्रीमती गुप्ता वीडियो हमने चैक कर लिये हैं, सारे वीडियो सही चल रही है, हो सकता है आपके यहां नेट धीमी स्पीड से चल रहा हो, धन्यवाद.
ritu
Anmol ji aap convection mode per banaye.
ritu
Nahi savita ji aisa nahi kar sakte aap.bread aise aate se nahi banega
Shreya
Hello Mam,
Please tell me the substitute of active dry yeast?
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया जी, ब्रेड यीस्ट डालकर ही बनाई जाती है, लेकिन बनाना ब्रेड, इन्है केक की तरह बिना यीस्ट के बेकिंग पाउडर डालकर बनाई जाती है
Enem
How to Make Basic Whole Wheat Bread
The brown bread made from wheat flour is very nutritious and healthy. If you cannot eat bread made from maida then enjoy eating brown bread. You will really like it.

Ingredients required for whole wheat brown bread recipe
Wheat flour (Gehun atta) - 2 cup or 300 gram
Oil - 2 tbsp
Active dry yeast - 1 tsp
Salt (Namak) - ½ tsp or as per taste
Sugar - 1 tsp

How to make brown bread
Add flour to a big bowl and make some space in the middle of the bowl. Add salt, sugar and active dry yeast. Add a little lukewarm water and knead the dough. Now add 1 tbsp oil to it. Keep adding a little water and knead a soft dough. Apply some oil on your hands and knead the dough a little. Knead the dough for 6-7 minutes. Prepare a soft dough.

Take a container of the size 4*10 that is to be used to bake the bread. Grease the container with oil. Apply oil on your hands and give the dough the shape of the container. Press it using your fingers. Cover the container and keep it in a warm place as it will ferment easily. Keep it for 2-3 hours it will set and become fluffy. It has doubled after getting fluffy. Now we will bake the bread. Preheat the oven on 220 c. Put the container on a wired stand. Set the oven on 220c for 15 minutes. Check the bread and then increase the temperature. Bake the bread till it becomes golden brown. Insert a knife inside the bread and check if it is baked. If nothing sticks to the knife then it means that our bread is ready.

Let the bread cool down for 15-20 minutes. Cut the bread from the sides. Insert a knife on the sides. Grease the top of the bread with ghee or butter this will increase its taste and will give a good fragrance. Cut the bread into thin slices. Our brown bread is now ready. You can eat hot bread or once the bread gets cool, you can store it in the refrigerator and eat it for 2-3 days.

Suggestions :
Instant dry yeast can be added to the flour directly, but add 2-3 tbsp lukewarm water in non instant yeast, cover it. The yeast will get active in 10 minutes. We will see few bubbles on top of the water. Now mix it in the flour and knead a little.

If it is winter time, then keep the dough inside an almirah and keep a bowl containing hot water next to it to make it fluffy. Close the almirah. With the heat the dough will set in 2-3 hours.