ब्राउन ब्रेड - Whole Wheat Bread Atta Bread Recipe

📅 28 अप्रैल 2014 👁 5 लाख बार देखी गई 💬 168 कमेंट ★ 2.9 (6585)


गेहूं के आटे से बनी ब्राउन ब्रेड पौष्टिक होने के साथ बहुत ही स्वादिष्ट होती है. मैदा से बनी ब्रेड खाना पसन्द नहीं करते तो ताजा ब्राउन ब्रेड बनाकर खाइये, बहुत अच्छी लगेंगी.

Read - Whole Wheat Bread Atta Bread Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whole Wheat Brown Bread (Vegetarian)

  • गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • एक्टिव ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to Make Basic Whole Wheat Bread

आटे को किसी बड़े प्याले में निकालिये और बीच में थोड़ी सी जगह बना लीजिये, इसमें नमक, चीनी और यीस्ट डालिये, थोड़ा सा गुनगुना पानी डालिये और इसी जगह अच्छी तरह से मिला लीजिये, 1 टेबल स्पून तेल डाल कर मिला लीजिये और गुनगुने पानी की सहायता से सोफ्ट आटा गूथिये, हाथ पर थोड़ा थोड़ा तेल लगाकर आटे को मसल मसल कर चिकना कीजिये, 6-7 मिनिट तक आटे को मसलते रहिये, एकदम चिकना आटा लगा कर तैयार कर लीजिये..

4"* 10 " के आकार का कन्टेनर ले लीजिये, कन्टेनर को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, आटे को लम्बा आकार देकर कन्टेनर में रखिये और कन्टेनर के आकार में फैला दीजिये, आटे के ऊपर तेल लगाकर चिकना कर दीजिये, कन्टेनर को मोटे कपड़े से ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा..

ब्रेड क आटा डबल आकार में फूल कर तैयार हो गया है, ब्रेड बेक कीजिये. ओवन को 220 डि.से. पर प्रीहीट कर लीजिये, ब्रेड को जाली स्टेन्ड पर या मिडिल रेक पर ओवन के अन्दर रखिये, ओवन को 220 डि. से. पर 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. ब्रेड को चैक कीजिये और समय बढ़ाते हुये, ब्रेड को ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये, चेक करने के लिये ब्रेड के अन्दर चाकू डाल कर देखिये, ब्रेड पूरी तरह से बेक होने पर, चाकू के ऊपर मिश्रण चिपक कर नहीं आता है, चाकू साफ ही रहता है, ब्रेड बन कर तैयार है..

ब्रेड को 10-15 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये, अब ब्रेड के चारों ओर चाकू घुमा कर कन्टेनर से अलग कीजिये और किसी प्लेट या बोर्ड पर पलट कर निकाल लीजिये. ब्रेड के ऊपर घी या मक्खन लगा लीजिये, ब्रेड अच्छी दिखती है और ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती है. अब चाकू की सहायता से 1 से. मी. पतले पतले ब्रेड काट कर तैयार कर लीजिये..


बहुत अच्छी ब्राउन ब्रेड  तैयार है, ताजा ब्राउन ब्रेड खाइये, बची हुई ब्राउन ब्रेड किसी कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये और 2-3 दिन तक खाते रहिये..

सुझाव: इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को डायरेक्ट आटे में डालकर गूथा जा सकता है, लेकिन साधारण ड्राई यीस्ट (non-instant) को पहले 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर, ढककर रख दीजिये, 10 मिनिट में यीस्ट एक्टिव हो जाता है, पानी के ऊपर हल्के से बबल दिखाई देने लगते है, अब इसे आटे में मिक्स करके आटे को गूथिये.

अगर सर्दी का मौसम है, तो आटे को फूलने के लिये किसी अलमारी में रखें और साथ में एक बर्तन में गरम पानी भर कर रख दीजिये, अलमारी बन्द कर दीजिये, साथ में रखे गये पानी की गर्मी से आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा..

Brown Bread Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (6585 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (168)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

mary matthews
Please suggest the yeast brand because I used solar dry active yeast. its dosent work..
So I am unable to get baking bread anymore...

Which yeast brand is good?
निशा: mary ji, यीस्ट को पहले गुनगुने पानी में चीनी के साथ 10 मिनिट तक ढक कर रख दीजिये, एक्टिव होने पर आटे में डालकर गूथिये, यीस्ट काम करेगा. बारीक यीस्ट यानि कि इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट मिल सके तो वह ले लीजिये, ये ज्यादा अच्छा काम करता है.
supriya
Ye bread yeast kaha milta hai?
usha gaur
mera bread hard ho ja raha hai
निशा: उषा, आटे को गरम जगह पर रखकर फूलने के लिये रखिये और अपने ओवन के अधिकतम तापमान पर बेक कीजिये, ब्रेड सोफ्ट बनेगी.
neetu
Kya hum bread do ko fulne ke liye dhup me rakh sakte he ?
निशा: नीतू, जी हा रख सकते हैं, लेकिन किसी लकड़ी पट्टे या कुर्सी पर रखिये.
Amit Sharma
Hi Nisha Ma'am, It's been quite a long time that we've been watching you. There are lot many cooking websites but we love you the most! Your's is simple in language and easy to understand method. I tried the brown bread today and was able to make it. Thanks for all making our lives easier, genuinely! Tussi great ho! :)
निशा: अमित, बहुत बहुत धन्यवाद.
dimple
nisha ji, mere pass Samsung ka combi wala microwave h lekin usme maximum temperature 200 hi h kya hum is temperature par bread bana sakte h
निशा: डिम्पल जी, आप 200 डि.से. पर ब्रेड बना सकते हैं, लेकिन ब्रेड के लिये थोड़ा अधिक तापमान हो तो ब्रेड अच्छी ज्यादा अच्छी बनती है.
preeti
Nisha ji ..............agar aata 4 cup quantity mey le toh kya dry yeast ki quantity bhi badani hogi..........???
निशा: प्रीती जी हां अवश्य बढ़ानी होगी.
sachin
nisha ji yeast kya hoti h.
निशा: सचिन जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, हल्के पीले, सरसों के दाने दाने जैसे छोटे छोटे गोल आकार के होते हैं, बारीक यीस्ट और बारीक होता है, यीस्ट आटे को फरमेन्ट करने के करता है, किराना स्टोार पर आसानी से मिल जाता है.
lavina
nisha ji Hmare yha yeast nhi milta he kya hum bina yeast ke bna skte he ya fir yeast ki jagha or kuch use kr skte he
निशा: लवीना जी, ब्रेड के लिये यीस्ट डालना आवश्यक है, फलों की ब्रेड जैसे बनाना ब्रेड या मेन्गो ब्रेड बिना यीस्ट के बनाई जा सकती है.
ritika
Ma'am aluminium tray Ki jagah what can we use to bake..can we use any steel vessel??
निशा: रितिका जी हां स्टील की प्लेट या थाली यूज कर सकते हैं.
malvika
nisha mam maine bread try ki.... achi to bni bt pta nhi beech me se kuch kachi thi aata paka nhi tha dubara rkha to wo side se sakht ho gyi.... aisa kyu hua mam.... yeast bhi humne wo dane dane wala lya tha
निशा: मालबिका जी, यीस्ट तो ठीक यूज किया है, आटे को अच्छी तरह चिकना होने तक गूथना है, ताकि आटा अच्छा फूल कर तैयार हो और बेक करते समय ऊपर से अच्छी तरह ब्राउन होने तक ब्रेड को बेक करना है, बीच में चाकू डालकर चैक कर लीजिये, चाकू एकदम क्लीयर तो ब्रेड बेक हो चुकी है, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद ये सारी प्रोब्लम दूर हो जाती हैं.
Amita Vashista
Ma'am bread ko silicone mould mei bana sakte hain.
madhu
thanx nisha ji ,kyon na aap ek video how to use convection microwave per banaye....bahut sare logon ko pareshani rahti hai..it will realy helpfull.
निशा: मधु, आपका सुझाव अच्छा है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी, लेकिन ये बहुत ही आसान है, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड को बिलकुल ओवन की तरह यूज किया जाता है,
madhu
I have a convection microwave .Can I keep the baking tray on the glass turntable or should I remove it while baking in convection mode..
निशा: मधु जी, गिलास टर्न टेबल को माइक्रोवेव से निकालने की आवश्यकता नहीं है, ये हर मोड पर बिल्कुल इसी तरह लगी रहनी चाहिये.
sunny
nisha ji mere pas microwave nahi hai to me kese bana sakta hu or dry yeast kya hai or kha milti hai.
निशा: सनी, ब्राउन ब्रेड बनाने के लिये ओवन तो होना ही चाहिये, ड्राई यीस्ट किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
swati
Hello!! Nisha ji, Maine aapki brown bread recipe 50%milk & water use karke banai..bread bahut soft aur achi bani:) Brown bread ka use karke main cheese toast,bread pizza jaisi delicious recipes apni beti ko lunchbox me deti hun...Aapki recipes dekhna aur unhe banana mujhe aur meri family ko USA me hokar bhi apne desh se jodkar rakhta hai ...thank you!!
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
manita sharma
hello
nisha ji me aapki jyadatar recipe banati hu.aap pleace hume paw (band) ki recipe b sikha dijiye.
निशा: मनिता जी, वेबसाइट पर पाव की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर पाव लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
sneha Gupta
Dry active yeast and yeast ki jagah aur kya use kr skte h? ?
Ya ye kahan se purchase kr skti hu.?
निशा: स्नेहा, ड्राई यीस्ट किराना स्टोर पर या बेकर्स के पास मिल जाता है, ब्रेड को बनाने में यीस्ट ही यूज होता है.
renu
Maam, i could not find yeast. How to make yeast at home?

निशा: रेनू, घर में यीस्ट बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर यीस्ट लिखकर सर्च कर सकते हैं.
riya
Can I use aluminium tin for baking bread in microwave.. n my microwave is not convection.. temperature onnit written in watts, so how i can use it as 400 watt to 750 watt is written on it.. plz help
निशा: रिया, माइक्रोवेव मोड पर एल्यूमीनियम टिन यूज नहीं करते. आप इसका मेनूअल देखिये इसे यूज करने के बारे में उसमें दिया रहता है, धन्यवाद.
Bhupinde kaur
Hello madam namaskar aap ka dhanayawad jo aap ne brown bread recipy ko likha .madam kya instant dry yeast ki jagah home made yeast bhi use kar sakte hai? Agar han to itni matra ke liye kina ghar ka bana yeast dalenge?

निशा: भूपिन्दे जी, घर का बना 1/2 कप यीस्ट इतने आटे में डालकर गूथा जा सकता है, धन्यवाद.
raj
Kya aap ne brown bread microvev me banaya hai . qki 15 min me OTG me to ban nahi sakta, aisa mera khayal hai . pls clear kijiye
निशा: राज, हमने ब्राउन ब्रेड माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया है.
pooja
I love this recipe
abha jain
nisha ji pls yeast ka koi substitute btaye.
निशा: आभा जी, ब्राउन ब्रेड के लिये, यीस्ट ही अच्छा रहता है, लेकिन कु़छ मिठी ब्रेड और फलों की ब्रेड बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर बनाई जाती हैं.
ronak jain
Hi, without yeast ke brown bread bnai ja skti h kya. Ya phir yeast ka koi substitute btaye.
निशा: रोनक जी, ब्रेड यीस्ट से अच्छी बनती है, लेकिन बनाना ब्रेड, स्वीट ब्रेड बिना यीस्ट के भी अच्छी बनती हैं.
pushpa
nisha g kya instant yeest ki jagah baking powder ya aur kuch use kr skte h?
निशा: पुष्पा जी, ब्रेड यीस्ट से अच्छी बनती है, लेकिन बनाना ब्रेड, स्वीट ब्रेड बिना यीस्ट के भी अच्छी बनती हैं.
sonal
mam...i really love ur recipies....bt i have simple microwave without convention....so i m not able to make these types of recipies... :(......can i make this bread in simple microwave...anyhow??
निशा: सोनल जी, ब्रेड माइक्रोवेव में भी बनाई जा सकती हैं.
Mansi
Nishaji, thanks for this recipe... I think you stay in noida... Can you please suggest where can I buy ingredients like instant yeast and agar-agar... ?
varsha
hello mam jaisa apne brown bread k liye bataya but mere ata 4-5 ghante main bhi nahi double hota h kyu main ative dry yeast use kiya direct atte main sugar +salt+yeast ko kunkune pane se do banaya h
निशा: वर्षा, आटे को अच्छी तरह चिकना होने तक गूथिये, अलमारी या ओवन में 1 लीटर गरम पानी से भरा बर्तन साथ में रखकर, रख दीजिये ओर अलमारी को या ओवन को 2 घंटे बाद खोलिये आटा फूला हुआ मिलेगा. आटे को फूलने के लिये गरम जगह पर रखा जाता है.
priya
hello mam, how are u?
thanks alot k apne yeh receipe batai. .
mam jab mei koi v cake bnati hu toh woh bilkul v spongy nahi hota jaisa market mei milta hai. bahut war try kiya lekin kabhi whi asha nahi bnta. plzzz mam solve my problem.
निशा: प्रिया, आप वीडियो देखकर, पहले सारी चीजें टेबल पर निकाल कर रख लीजिये, और आब दिये हुये तरीके से केक बनाइये, बैटर बहुत अधिक गाढ़ा और बहुत अधिक पतला नहीं होना चाहिये, बेकिंग सोडा बहुत ज्यादा पुराना हो तो उसे बदल सकते हैं, पहले छोटा केक बनाकर ट्राई करते रहें, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप अच्छा केक बना लेंगी, धनयवाद.