ब्राउन ब्रेड - Whole Wheat Bread Atta Bread Recipe

गेहूं के आटे से बनी ब्राउन ब्रेड पौष्टिक होने के साथ बहुत ही स्वादिष्ट होती है. मैदा से बनी ब्रेड खाना पसन्द नहीं करते तो ताजा ब्राउन ब्रेड बनाकर खाइये, बहुत अच्छी लगेंगी.
Read - Whole Wheat Bread Atta Bread Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whole Wheat Brown Bread (Vegetarian)
- गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- एक्टिव ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Basic Whole Wheat Bread
आटे को किसी बड़े प्याले में निकालिये और बीच में थोड़ी सी जगह बना लीजिये, इसमें नमक, चीनी और यीस्ट डालिये, थोड़ा सा गुनगुना पानी डालिये और इसी जगह अच्छी तरह से मिला लीजिये, 1 टेबल स्पून तेल डाल कर मिला लीजिये और गुनगुने पानी की सहायता से सोफ्ट आटा गूथिये, हाथ पर थोड़ा थोड़ा तेल लगाकर आटे को मसल मसल कर चिकना कीजिये, 6-7 मिनिट तक आटे को मसलते रहिये, एकदम चिकना आटा लगा कर तैयार कर लीजिये..
4"* 10 " के आकार का कन्टेनर ले लीजिये, कन्टेनर को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, आटे को लम्बा आकार देकर कन्टेनर में रखिये और कन्टेनर के आकार में फैला दीजिये, आटे के ऊपर तेल लगाकर चिकना कर दीजिये, कन्टेनर को मोटे कपड़े से ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा..
ब्रेड क आटा डबल आकार में फूल कर तैयार हो गया है, ब्रेड बेक कीजिये. ओवन को 220 डि.से. पर प्रीहीट कर लीजिये, ब्रेड को जाली स्टेन्ड पर या मिडिल रेक पर ओवन के अन्दर रखिये, ओवन को 220 डि. से. पर 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. ब्रेड को चैक कीजिये और समय बढ़ाते हुये, ब्रेड को ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये, चेक करने के लिये ब्रेड के अन्दर चाकू डाल कर देखिये, ब्रेड पूरी तरह से बेक होने पर, चाकू के ऊपर मिश्रण चिपक कर नहीं आता है, चाकू साफ ही रहता है, ब्रेड बन कर तैयार है..
ब्रेड को 10-15 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये, अब ब्रेड के चारों ओर चाकू घुमा कर कन्टेनर से अलग कीजिये और किसी प्लेट या बोर्ड पर पलट कर निकाल लीजिये. ब्रेड के ऊपर घी या मक्खन लगा लीजिये, ब्रेड अच्छी दिखती है और ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती है. अब चाकू की सहायता से 1 से. मी. पतले पतले ब्रेड काट कर तैयार कर लीजिये..

बहुत अच्छी ब्राउन ब्रेड तैयार है, ताजा ब्राउन ब्रेड खाइये, बची हुई ब्राउन ब्रेड किसी कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये और 2-3 दिन तक खाते रहिये..
सुझाव: इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को डायरेक्ट आटे में डालकर गूथा जा सकता है, लेकिन साधारण ड्राई यीस्ट (non-instant) को पहले 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर, ढककर रख दीजिये, 10 मिनिट में यीस्ट एक्टिव हो जाता है, पानी के ऊपर हल्के से बबल दिखाई देने लगते है, अब इसे आटे में मिक्स करके आटे को गूथिये.
अगर सर्दी का मौसम है, तो आटे को फूलने के लिये किसी अलमारी में रखें और साथ में एक बर्तन में गरम पानी भर कर रख दीजिये, अलमारी बन्द कर दीजिये, साथ में रखे गये पानी की गर्मी से आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा..
Brown Bread Recipe Video in Hindi
कमेंट (168)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राजन जी, ब्रेड के लिये मैदा में यीस्ट डालना आवश्यक है.
निशा: प्रीती जी, ब्रेड को ओटीजी, माइक्रोवेव के कन्वेक्शन मोड और कुकर में भी बनाया जा सकता है.
निशा: इला जी, ब्रेड बेक करने के लिये थोड़ा तापमान और बढ़ा दीजिये, ब्रेड अच्छी स्पंजी और सोफ्ट बनेगी.
निशा: जी हां अवश्य बना सकते हैं, कन्वेक्सन मोड पर कोई भी मैटल यूज की जा सकती है.
निशा: मिस्बाह जी, ब्राउन ब्रेड के लिये, यीस्ट ही अच्छा रहता है, लेकिन कु़छ मिठी ब्रेड और फलों की ब्रेड बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर बनाई जाती हैं.
निशा: शिल्पा, आटा जो अपने आप फरमेन्ट होता है उसे यूज नहीं करते वह अच्छा नहीं होता.
निशा: तिलक जी, ब्राउन ब्रेड के लिये, यीस्ट ही अच्छा रहता है, लेकिन कु़छ मिठी ब्रेड और फलों की ब्रेड बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर बनाई जाती हैं.
निशा: शिल्प जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो अनकुल वातावरण मिलने पर तेजी से बढ़्ती है, इसे आटे को फरमेन्ट करने के लिये यूज किया जाता है. यीस्ट किराना शोप पर मिल जाता है, ये 2 प्रकार का होता है, एक्टिव ड्राई यीस्ट और ड्राई यीस्ट, एक्टिव ड्राई यीस्ट आटे में डायरेक्ट मिला सकते हैं, और ड्राई यीस्ट की अपेक्षा ये अच्छा काम करता है.
निशा: शिल्पी जी, य़ीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो अनकूल वातावरण मिलने पर तेजी से बढ़ती है, इसे आटे को फरमेन्ट करने के लिये यूज किया जाता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है.
Some times it is said to prove the dough twice. Why it is required to prove the dough before shaping. Is it fine if I shape the dough n prove if for more time. What difference it makes to do before n after. Because what i have observered is my dough doubles in first proving but then when i shape it it does not rise to proper size. if i prove it single time i.e. i shape it directly n then wait for more time (say 1 to 1.5 hrs) then it rises well. So can i do it this way or is it not a healthy one. Please suggest.
निशा: चौहान जी, दावेली रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, उसे आप देख सकते हैं.
निशा: सुमेधा जी, यदि आटा अच्छी तरह न फूला हो तब ब्रेड भी अच्छा नहीं फूलता है, आटे को ग्लूटोन आने तक गूंथे, ढककर गरम जगह पर रखें, 2-3 घंटे में आटा फूल कर दुगना हो जाता है, इस आटे से बने ब्रेड बहुत अच्छे बनते हैं.
निशा: सुमेधा जी, आटे के साथ में किसी बर्तन में गरम पानी करके रख दिया जाय तो वहां का तापमान अधिक होने से आटा जल्दी फूल कर तैयार हो जाता है.
इस 200 ग्राम में कितना बेकिंग पाउडर मिलाएं..
निशा: नंद जी, यीस्ट को खमीर कहा जाता है यह आसानी से किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाता है. ब्रेड के लिए यीस्ट ही आवश्यक होता है.
निशा: रीता जी, अलग अलग ओवन में समय का अन्तर आता है, प्लीज ट्राई कीजिये आप थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद बहुत अच्छी ब्रेड बनायेंगी.
निशा: पल्लवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam plz bataye, mere pass instant dry yeast h.use direct use kru ya pani me dissovle krke...mene yeast
kabhi use nhi kiya ...plzzz reapy mam
निशा: आप इसे डारेक्ट यूज करें.
निशा: वर्षा जी, आप चाहें तो आटे को दूध मिक्स करके गूंथ सकते हैं, ब्रेड और सोफ्ट बनेंगे.
Not rising
निशा: मधु जी, आप यीस्ट को गरम पानी में डाल कर रखते हैं या नहीं यदि नहीं तो ऎसा अवश्य करें क्योंकि तभी यीस्ट एक्टीव होगी और ब्रेड स्पंजी बनेगी.
Thank u so much for this great job.
Actually mujhe to words hi ni mil rahe k mai apko kaise thank karu
Maine apki bot sari recipe try ki hai . apke sikhane ka tarika itna acha h k sab kuch ek baar me hi perfect ho jata h
I love ur recipes and the way you cook
Hum log jain hai aur hamare ghar me bhi lahsun pyaj use ni hota. Inke bina vhi sari dishes ekdum mast banati hai aap
Mere ghar me , friend circle me, mere husband k office me, neighbours sare meri cooking k fan ho gaye hai
In sabka credit jata hai apko
Thank u sooooo much...
May god bless u..
निशा: निधि जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहित जी, कन्वेक्सन मोड पर अल्यूमीनियम बर्तन यूज कर सकते हैं, लेकिन माइक्रोवेव + कन्वेक्सन मोड पर ये बर्तन यूज नहीं कर सकते हैं.
Mam maine apki bhot recepi use kari h aur vo bhot mast banti h and thanx ek ma ki jese aapne mujhe itne items bana sikhaye .
mam maine abhi 2 din pahle microwave purchase kiya hai bt mujhe abhi use karna nahi aat h to pls mam meri help kijiye ki isme preheat ka option h bt mujhe set karna nahi aa raha h to aap bataiye ki kese use karu
निशा: संजना जी, माइक्रोवेव पर बटन और उनके ऊपर लिखा भी रहता है, प्लीज आप उसे यूज कीजिये, आप बड़ी आसानी से उसे यूज करना सीख जायेंगी, उसके साथ जो मेनुअल दिया है उसको भी अवश्य पढ़े.
Several times ltried to make bread but dow becomes hard.Why is it so.
निशा: गोपाल जी, एसा लग रहा है कि आटा पूरी तरह फूल नहीं रहा है. इसका कारण है यीस्ट का अच्छा न होना, प्लीज यीस्ट को दूसरे ब्रान्ड का ले लीजिये और ट्राई कीजिये, आप अच्छे ब्रेड अवश्य बनायेंगे.
hum same recipe se pav bus bhi bana sakte hai kya..?
निशा: बिंजल जी, पाव बना सकते हैं.
Namaste Mam, mere microwave me 200 de celciuos tak hi hai usse jyada temp set nahi ho payega. kya mai 200 par hi kar sakti hun? pls help kijiye. thanks.
निशा: मनीषा जी हां आप इसे 200 डि. से. पर बना लीजिये, समय थोड़ा अधिक लगेगा.
mam pls mujhe conction mode k bare me confussion he
mene bread banayi soft bhi thi par jyada fooli nhi or convection mode me kitna time preheat kare or kitna baking time pls mam yeh bta diziye
निशा: स्वीटी जी, कन्वेक्सन मोड पर सैट करके तापमान सैट कीजिये और 4-5 मिनिट के लिये ओवन को ओन कर दीजिये, ये प्रीहीट हो जायेगा, इसके बाद दिये हुये तापमान पर बिलकुल रेसिपी में दिये गये तरीके से बेक कीजिये.