ब्राउन ब्रेड - Whole Wheat Bread Atta Bread Recipe

गेहूं के आटे से बनी ब्राउन ब्रेड पौष्टिक होने के साथ बहुत ही स्वादिष्ट होती है. मैदा से बनी ब्रेड खाना पसन्द नहीं करते तो ताजा ब्राउन ब्रेड बनाकर खाइये, बहुत अच्छी लगेंगी.
Read - Whole Wheat Bread Atta Bread Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whole Wheat Brown Bread (Vegetarian)
- गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- एक्टिव ड्राई यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Basic Whole Wheat Bread
आटे को किसी बड़े प्याले में निकालिये और बीच में थोड़ी सी जगह बना लीजिये, इसमें नमक, चीनी और यीस्ट डालिये, थोड़ा सा गुनगुना पानी डालिये और इसी जगह अच्छी तरह से मिला लीजिये, 1 टेबल स्पून तेल डाल कर मिला लीजिये और गुनगुने पानी की सहायता से सोफ्ट आटा गूथिये, हाथ पर थोड़ा थोड़ा तेल लगाकर आटे को मसल मसल कर चिकना कीजिये, 6-7 मिनिट तक आटे को मसलते रहिये, एकदम चिकना आटा लगा कर तैयार कर लीजिये..
4"* 10 " के आकार का कन्टेनर ले लीजिये, कन्टेनर को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये, आटे को लम्बा आकार देकर कन्टेनर में रखिये और कन्टेनर के आकार में फैला दीजिये, आटे के ऊपर तेल लगाकर चिकना कर दीजिये, कन्टेनर को मोटे कपड़े से ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा..
ब्रेड क आटा डबल आकार में फूल कर तैयार हो गया है, ब्रेड बेक कीजिये. ओवन को 220 डि.से. पर प्रीहीट कर लीजिये, ब्रेड को जाली स्टेन्ड पर या मिडिल रेक पर ओवन के अन्दर रखिये, ओवन को 220 डि. से. पर 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. ब्रेड को चैक कीजिये और समय बढ़ाते हुये, ब्रेड को ऊपर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये, चेक करने के लिये ब्रेड के अन्दर चाकू डाल कर देखिये, ब्रेड पूरी तरह से बेक होने पर, चाकू के ऊपर मिश्रण चिपक कर नहीं आता है, चाकू साफ ही रहता है, ब्रेड बन कर तैयार है..
ब्रेड को 10-15 मिनिट तक ठंडा होने दीजिये, अब ब्रेड के चारों ओर चाकू घुमा कर कन्टेनर से अलग कीजिये और किसी प्लेट या बोर्ड पर पलट कर निकाल लीजिये. ब्रेड के ऊपर घी या मक्खन लगा लीजिये, ब्रेड अच्छी दिखती है और ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती है. अब चाकू की सहायता से 1 से. मी. पतले पतले ब्रेड काट कर तैयार कर लीजिये..

बहुत अच्छी ब्राउन ब्रेड तैयार है, ताजा ब्राउन ब्रेड खाइये, बची हुई ब्राउन ब्रेड किसी कन्टेनर में भर कर फ्रिज में रख लीजिये और 2-3 दिन तक खाते रहिये..
सुझाव: इन्स्टेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट को डायरेक्ट आटे में डालकर गूथा जा सकता है, लेकिन साधारण ड्राई यीस्ट (non-instant) को पहले 2-3 टेबल स्पून गुनगुने पानी में डालकर, ढककर रख दीजिये, 10 मिनिट में यीस्ट एक्टिव हो जाता है, पानी के ऊपर हल्के से बबल दिखाई देने लगते है, अब इसे आटे में मिक्स करके आटे को गूथिये.
अगर सर्दी का मौसम है, तो आटे को फूलने के लिये किसी अलमारी में रखें और साथ में एक बर्तन में गरम पानी भर कर रख दीजिये, अलमारी बन्द कर दीजिये, साथ में रखे गये पानी की गर्मी से आटा 2-3 घंटे में फूल कर तैयार हो जायेगा..
Brown Bread Recipe Video in Hindi
कमेंट (168)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: Ranen ji,बर्तन वाली दुकान पर ये कन्टेनर मिल जाता है, उनसे ब्रेड बेक करने के लिये कन्टेनर चाहिये ये कहकर आप इसे ला सकते हैं.
mere pas whirlpool ka oven hai neeche defrost likha hai pls btaiye k isme mai bread kaise banau .kya isme pizza ya bread bna sakti hu mai .kaanch k bartan me.
निशा: पूजा जी, आपने माइक्रोवेव खरीदा है या ओवन है, कांच के बर्तन माइक्रोवेव में यूज किये जाते हैं, माइक्रोवेव में चीजें जल्दी से जलती भी हैं. ओवन में किसी भी मैटल के बर्तन यूज किये जाते हैं.
i love your recipe
nishaji muze convention microwave lena hai
Electrolux convention microwave lena thik rahega kya
agar nahi to kon sa brand lu.
plz btaiye
aor ye OTG kya hota hai
निशा: पूनमजी, आप किसी भी अच्छी कम्पनी का माइक्रोवेव विद कन्वेक्सन माइक्रोवेव ले सकती हो. OTG ओवन होता है.
निशा: शुभ्रा जी, यीस्ट ने सही काम न किया हो या ओवन को प्रीहीट नहीं किया हो या ओवन का तापमान कम हो तब ब्रेड सख्त हो सकती है.
निशा: भावना, ओवन को पहले प्रीहीट कीजिये, तब केक को बेक कीजिये, केक अच्छा स्पंज बनेगा.
pls reply kar dijiye .mujhe kal ye bna kr dekhna hai..actully i cant go out everyday for brown bread as iam pregnant...
निशा: पूजा जी, आपके सवाल का उत्तर हमने दे दिया है.
निशा: वागदेवी जी, यीस्ट वातावरण में हमेशा ही उपलब्ध रहता है, जो अनुकूल वातावरण में बड़ने लगता है. दूध से दही जमाने की प्रकिया में फ्रेन्ड वैक्टीरिया पैदा होते हैं, ये शाकाहारी ही माना जाता है.
kal poora din search karne k baad mujhe dry yeast mila .ye beige color ka hai light yellow .or bilkul khaskhas k trha hai pls tell me how to use it.ye active hai ya cheeni milani padegi.
निशा: पूजा, इन्सटेन्ट ड्राई एक्टिव यीस्ट है तो उसे डायरेक्ट आटे में डालकर गूथा जा सकता है, अलग से चीनी नहीं डाल कर रखने की आवश्यकता नहीं है, और ड्राई एक्टिव यीस्ट है तो यीस्ट को अलग से चीनी और पानी मिलाकर रखने की आवश्यकता होती है.
We want to make brown bread but we do not have covenction MW. We have OTG. Please suggest the procedure for making the brown bread using the OTG system. Please explain the temperature settings, temperature modes to be selected for making the brown bread.
निशा: परवीन जी, ओटीजी में भी बिलकुल इसी तरह बेकिंग की जाती है,जिस तरह माइक्रोवेव ओवन में होती है, ओटीजी में अच्छी बेकिंग होती है.
कितना समय लगेगा
निशा: हिना, अभी तो मौसम गरम है,आटे को कहीं भी रखा जा सकता है, लेकिन ठंड के मौसम में ब्रेड का आटा लगाकर बन्द अलमारी में रखा जा सकता है, आटे के साथ में किसी बर्तन में गरम पानी करके रख दिया जाय तो वहां का तापमान अधिक होने से आटा जल्दी फूल कर तैयार हो जाता है.
ar pe kese bna skte h..
निशा: भावना जी ड्राई यीस्ट को घर पर नहीं बनाया जा सकता है.
निशा: ज्योति, बनाना ब्रेड बनाने के लिये लिंक दे दिया है बैटर उसी तरह से तैयार करना है.
निशा: कल्पना, घर में होने वाली वेकिंग कन्वेक्सन मोड पर हो जाती है, आप चाहें तो दोंनो भी ले सकते हैं.
can u tell me now what i can add in place of yeast
निशा: स्वीटी, ब्रेड को बेकिंग सोडा डालकर भी बनाया जा सकता है, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: चेतना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जयश्री जी, मेरा घर नोयडा में है.
निशा: आरोही जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई होती है, जो अनुकूल वातावरण में बहुत तेजी से बढ़ती है, ड्राई यीस्ट दिखने में सरसों के पीले दाने और उससे भी छोटे खसखस के दाने जैसा होता है, किराना स्टोर पर यीस्ट आसानी से मिल जाता है, या फिर जो बेकिंग का सामान बेचते हैं उनके पास मिल जाता है.
निशा: राखी जी, ब्रेड माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही अच्छी बनती हैं.
निशा: रेखा जी, ब्रेड माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ही अच्छी बनती है.
निशा: जिमित जी, यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो अनकूल वातावरण में बहुत तेजी से बढ़ता है, इसको यूज कर सकते हैं, लेकिन अगर आप यीस्ट यूज नहीं करना चाह्ती तो, तो उसकी जगह बेकिंग सोडा यूज कर सकती हैं.
निशा: हर्शिदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank u
निशा: कपिल जी, ड्राई यीस्ट एक तरह की फंजाई है, जो अनुकूल बातावरण में तेजी से बड़ती है, इसे आटे को फरमेन्ट करने के लिये काम में लाया जाता है.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू, एसा हो जाता है, कई बार चीजें अच्छी नहीं बनती, दूख तो होता है, लेकिन चीजें अच्छी न बनने के कुछ कारण होते हैं, यीस्ट बनाने के लिये सारी चीजें नाप कर मिलायें पानी अधिक गरम या अधिक ठंडा मिलाने से यीस्ट नहीं बनेगा.