मगद के लड्डू - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe

आप बचपन से ही मां और दादी के हाथ का बना मगद या बेसन के लड्डू (Besan Ke Laddoo) तो खाते आ रहे होंगे! इनकी बात ही कुछ और होती है. बेसन के लड्डू (Besan Ke Ladoo) एसी मिठाई है जो घर में बनाकर एअर टाइट कन्टेनर रख दें तो 2 महिने तक खाई जा सकती है और इन्हैं बनाना भी आसान है, तो आइये बनाते हैं बेसन के लड्डू.
Read - Besan Ladoo Recipe, Besan Laddu Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan ke Laddu
बेसन - 500 ग्राम (5 कप)
घी - 400 ग्राम (2 कप)
चीनी - 500 ग्राम (2 1/2 कप)
इलाइची -- 8-10
काजू - 50 ग्राम (1/4 कप) एक
विधि - How to make Besan ke Laddu
मोटा बेसन हो तो लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं. बेसन को एक बर्तन में छान कर निकाल लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये और घी में बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का रंग ब्राउन होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, बेसन में झाग आयेगे और उसमें दाने बन जायेंगे, जो कि लड्डू का स्वाद बहुत अच्छा कर देंगे, इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन भून लीजियेम, बेसन भुन कर तैयार है. आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये खुला छोड़ कर हवा में रख दीजिये.
एक काजू के 6 - 7 टुकड़ों करते हुये सारे काजू काट लीजिये. इलाइची को छीलिये और दानों को बारीक पीस लीजिये. चीनी पीस कर डाली जा सकती है लेकिन पिसी चीनी से लड्डू उतने स्वादिष्ट नहीं बनते. आप चीनी को पिघला कर उसे भी दाने दार तगार बना देंगे और उस तगार को बेसन में मिलायें तो लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनेंगे. बाजार से भी यह चीनी लाई जा सकती है जो तगार और बूरा के नाम से मिलती है.
बेसन हल्का गरम हो गया है, उसमें तगार, इलाइची और काजू के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला कर गोल गोल लड्डू बना लीजिये. ( लड्डू आप अपने मन के साइज के बना सकते हैं ).
बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu ) तैयार है. आप उन्हैं अभी खाइये और 2 महिने भर तक कभी भी खाइये.
समय-- 50 मिनिट
लड्डू के लिये तगार कैसे बनायें?

तगार (Tagar) एक खास तरह का बूरा होता है जो चीनी से बनाया जाता है. लड्डू में डालने के लिये हम यही तगार प्रयोग में लाते हैं. तगार से बने लड्डू अधिक स्वादिष्ट बनते हैं. आइये देखे कि यह तगार कैसे बनाई जाती है.
आवश्यक सामग्री
* चीनी - 1 किग्रा (5 कप)
* पानी -- 350 ग्राम(1 3/4 कप)
* दूध - 1टेबल स्पून
* घी -1 छोटी चम्मच
विधि
कढ़ाई में चीनी और पानी मिला कर गैस पर गरम करने रख दीजिये. इस घोल को आप चमचे से प्रत्येक 2-3 मिनिट में चलाते रहें, जब घोल में उबाल आ जाय तो इसमें दूध डाल दीजिये. इस घोल के ऊपर कुछ गन्दे से झाग दिखाई देने लगेंगे, इन झागों को आप चमचे से निकाल दीजिये, चीनी की गन्दगी साफ हो जाती है. चीनी के घोल को 6-7 मिनिट तक पकाइये. यह काफी गाढ़ा और पारदर्शक घोल बन जाता है. चमचे से घोल की 1 बूद प्लेट में डालिये और यह बूद थोड़ी ही देर में जमने लग जाती है, कढ़ाई के ऊपरी किनारों पर चीनी कुछ जमी सी दिखाई देने लग जाती है.

कढ़ाई को गैस से उतार लिजिये इस घोल में एक छोटी स्पून घी मिला दीजिये. जिससे बूरे मे गांठें नहीं पड़ेगी, अब इस घोल को चमचे से चलाते हुये ठंडा कीजिये. ठंडा होने पर यह रवे दार बूरे में बदल जायेगा. यही वह बूरा है जो हम लड्डू बनाने में इस्तेमाल करेंगे.
आप इसे बना कर भी रख सकते है. 2-3 महिनों तक यह बूरा प्रयोग में लाया जा सकता है.
कमेंट (351)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
M apki boht recipes try krti hu.
M apki fan Hu.
But ye besan k laddo m ghee Zyada kuch ho gya mere se ..
Besan ekdam patla ho gya laddoo nhi bnege iske .
Me kiya kru ??
निशा: सानिया जी, बेसन में घी अधिक हो जाय तो वह बेसन के ऊपर तैरने लगता है उसे अलग किया जा सकता है, लेकिन चाहें तो आप थोड़े से काजू दरदरे पीस कर मिला दीजिये, लड्डू अच्छे से बध जायेंगे और स्वादिष्ट भी हो जायेंगे.
निशा: संगीता जी, गरम गरम होने पर ये पतला लगता है, और यदि घी बहुत अधिक हो तो थाली को तिरछी रख दें तो घी अलग हो जाता है, घी अलग नहीं हो रहा है तब मिश्रण को फ्रिज में रखदें, ठंडा होने पर लड्डू आसानी से बांधे जा सकते हैं.
निशा: निक्की जी, बेसन को लगातार कलछी से चलाते हुए धीमी आंच पर हल्का ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भूनिए, बहुत अच्छा टेस्ट आयेगा.
निशा: ओम जी, मगद के लड्डू बेसन से ही बनाए जाते हैं.
निशा: काजल जी, बेसन को कम घी में भूना जाए, तब लड्डू सख्त हो सकते हैं. इन्हें सॉफ्ट बनाने के लिए बेसन को पर्याप्त घी लेकर भूनना चाहिए, और एसा लग रहा है कि लड्डू सख्त हो रहे हैं तब थोड़ा घी पिघला कर मिश्रण में डाला जा सकता है.
निशा: नीतू जी, हां, बिल्कुल आप अपने स्वादानुसार गोले का बुरादा भी डाल सकते हैं.
निशा: रजनी जी, आप इसमें घी अच्छे से डालिए, रेसिपी में दिये तरीके से लड्डू बनायें, अच्छे लड्डू बनेंगे.
besan ke laddo bnanae me hm chini ki jaga sirf bure ka use kr skte h?
निशा: आरजू जी, पिसी चीनी लड्डू के लिये यूज की जा सकती है लेकिन बूरे से लड्डू ज्यादा अच्छे बनते हैं.
निशा: प्रतिभा जी, आपको भी हमारी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बबिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप हमारी वेबसाइट पर ब्रेड कटोरी पिज़्ज़ा, पास्ता, कुकीज़, मफिन्स, चीला इत्यादि की रेसिपी देख सकती हैं और अपने बेटे को बनाकर खिला सकती हैं.
निशा: अंकिता जी, आप लड्डू अवश्य बनाइए और मैं आशा करती हूं कि आपके पिताजी को आपके हाथ के लड्डू बेहद पसंद आएं.
निशा: राधा जी, आप डाल सकती हैं, लेकिन घी से बनी मिठाई ज्यादा स्वादिष्ट होती है.
निशा: सचिन जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
liked that very much.
Thnx.
निशा: आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, धन्यवाद.
निशा: सलमा जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें.
निशा: अनिकेत जी, आपको भी मेरा धन्यवाद. मैं आशा करती हूं कि आपकी बहन को भी आपके बनाए लड्डू बेहद पसंद आएं.
निशा: संतोष जी, बूरा चीनी से ही बनाया जाता है.
निशा: निवेदिता जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, बेसन के लड्डू में पानी बिलकुल नहीं डाला गया है, अगर आप घर में तगार बनाकर बेसन में मिला रही हैं तब चीनी में पानी डालकर तगार बनाकर बेसन में मिला सकती है, आप इसमें पिसी चीनी भी डाल सकती हैं, तगार या बूरा बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और चैनल पर दिया हुआ है.
??????
something is wrong
निशा: दीपा जी, कुछ चीजें हल्की होती है और कुछ चीजें भारी होती हैं, इसी कारन एसा होता है.
humne yeh ladoo banaye aur bht ache bane lekin jab inko fridge me rakha to yeh bht sakht ho gye the aur bahar nikal k kuch der rakha to soft ho gye leki agr fridge me na rakhe to bahar rakhne se khraab to nhi honge????
निशा: मन जी, ये लड्डू फ्रिज से बाहर रखकर ही यूज किये जाते हैं, बहुत लम्बे समय तक चलते हैं, 2-3 महिने तक रखकर ये लड्डू खाये जा सकते हैं.
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पवन जी, देशी घी के लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं.