शाही टुकड़ा - Shahi Tukra Recipe - How To Make Shahi Tukda

शाही टुकड़ा या डबल का मीठा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है. इसे बनाना बहुत ही आसान है, शाही टुकड़ा को किसी भी त्योहार पर बनाया जा सकता है या जब भी आपका कुछ अच्छा मीठा खाने का मन हो आप इसे बना कर खा सकते हैं.
Read - Shahi Tukra Recipe - How To Make Shahi Tukda Recipe In English
आवश्यक सामग्री -Ingredients for Shahi Tukda
- ब्रेड - 4
- चीनी - 1 कप (200 ग्राम) चाशनी के लिये
- दूध - 500 मिली.
- चीनी - 1 टेबल स्पून रबड़ी में डालने के लिये
- केसर - 20-25 धागे
- छोटी इलाइची - 4 छील कर कूट लीजिये
- चिरोंजी - 1 टेबल स्पून
- बादाम - 4 पतले पतले काट लीजिये
- पिस्ते - 8-10 पतले पतले काट लीजिये
- देशी घी - 1/2 कप (100 ग्राम)
विधि -How to make Shahi Tukda Recipe
चाशनी बना लीजिये:
सबसे पहले चीनी को किसी बर्तन में डालकर, आधा कप पानी डालकर मिलाइये और चाशनी बनने के लिये गैस पर पकने दीजिये, चाशनी में उबाल आने और चीनी घुलने के बाद, 2 मिनिट पकाने के बाद चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी की 1-2 बूंद किसी बर्तन में गिराइये और ठंडी होने पर उंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देखिये, चाशनी चिपकनी चाहिये और छोटा सा 1 तार निकलना चाहिये, यानि कि 1 तार की चाशनी बना कर तैयार कर लीजिये.
रबड़ी बनाइये:
दूसरे किसी भारी तले के पैन में दूध डालकर गरम होने रख दीजिये, मीडियम गैस पर दूध को गरम होने दीजिये, दूध के ऊपर जैसे ही मलाई की परत आ जाय उसे किनारे से जमाते जाइये. सारे दूध का 1/4 भाग तले में रह जाय, गैस बन्द कर दीजिये और किनारे से जमी मलाई को उसमें मिला कर, उसमें चीनी और इलाइची पाउडर डालकर मिला कर, रबड़ी तैयार कर लीजिये.
शाही टुकड़े के लिये ब्रेड को 2 भागों में काट लीजिये, ये टुकड़े तिकोने या आयताकार जैसे आप चाहें उस तरह के काट लीजिये. घी को गरम कीजिये, मीडियम गर्म घी में ब्रेड के 2-3 टुकड़े डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे ब्रेड के टुकड़े तल कर निकाल लीजिये.

ब्रेड का एक एक टुकड़ा उठाकर चाशनी में डुबाइये, 10-15 सेकिन्ड डूबाने के बाद उसे निकाल कर प्लेट में लगा कर रखिये, सारे टुकड़े चाशनी में डुबाकर निकाल लीजिये.
ब्रेड के चाशनी में डूबे टुकड़ों को प्लेट में एक एक करके लगा लीजिये, 1-2 चम्मच रबड़ी 1 ब्रेड के टुकड़े पर पतला फैलाते हुये लगाइये. ऊपर से कटे हुये मेवे, चिरोंजी , केसर के धागे डालकर सजाइये. बहुत अच्छे शाही टुकड़ा तैयार है, परोसिये और खाइये. शाही टुकड़े को फ्रिज में रखकर 2 दिन तक खाया जा सकता है.
सुझाव:
- चाशनी पतली रहेगी तो ब्रेड चाशनी में डुबाने के बाद क्रिस्प नहीं रहेंगी. चाशनी गाढ़ी होने पर चाशनी ब्रेड के ऊपर जम जाती है.
- रबड़ी को बहुत पतला या बहुता गाढ़ा नहीं बनायें.
कमेंट (129)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanx for ur recipe...
mujhe khana bnana bilkul pasand nhi tha but now i luv cooking b'coz ye sab credit aapko jata hai... itni easy nd yummy recipe btati hai... awesome... thankzzz my cooking teacher luv u...
निशा: कविता, आप मेहनत कर रही हैं और अच्छा खाना बना रही हैं, मुझे इतने अच्छे कमेन्ट लिख रहीं हैं, ये मेरे लिये बहुत खुशी की बात है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकित, आपको भी मेरा बहुत बह्तु धन्यवाद.
निशा: सीमा, आपको भी मेरा बहुत बह्तु धन्यवाद.
Chasni mein jo 1/2 cup pani hai vo bade cup me measure kare ya chote cup me?
And ha rabdi ki recipe samajh me nahi aaye. Detail me bataye!!!!!!!!!!!!!
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: श्रेया, जीस कप से चीनी को नापें उसी कप से पानी भी नाप कर लेना है, रबड़ी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, वीडियो भी है, सर्च बटन पर रबड़ी लिखकर रैसिपी डिटेल में देख सकती हैं.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: घजल, बहुत बहुत धन्यवाद.
bread fry karte vakt oil bahut peeti, as a result khaane mein bhi tel or ghee ka alag se taste aata hai, iska koi solution hai?
Rabdi banane ki recipe samajh mein nahi aayi.
Chasni banane ki recipe samajh mein nahi aayi. Detail explanation bataye!!!!
Waiting for your reply.
Thanks.
I want to ask that agar pista aur kesar se decorate na kare toh? And ha jo chasni mein 1/2 cup pani dalte hain vo bade cup mein measure kare ya chote cup mein??
Waiting for your reply.
Thanks.
निशा: तरुना, ब्रेड ओइल में फ्राई कर सकते हैं, ताजा ब्रेड लीजिये ज्यादा अच्छा है.
mein aapki chasni k liye jo noting di hai ki jyada patli chasni rahegi toh bread crisp nahi rahenge aur jyata gadhi hogi toh jam jayegi . mein confuse hu ki chashni gadhi banani hai ya patli
निशा: प्रियंका, 1 तार की चाशनी बनानी है, चाशनी में परफैक्सन चाहिये होता है, चाशनी पतली नही होनी चाहिये और गाढ़ी भी नहीं होनी चाहिये. चाशनी के बारे में अधिक जानकारी के लिये चाशनी कैसे बनाये वीडियो देख सकते हैं.
निशा: अजय, मिल्क को उबाल कर ही रबड़ी बनाई जाती है.
I have tried it:)
Easy to make
निशा: पिहु, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:धन्यवाद
निशा: चितवन, मेरी वेबसाईट पर कुल्फी फालूदा की रेसीपी दी हुई है. आप इसे हैडर के सर्च बटन से खोज सकते हैं